अलकनंदा नदी में समा गया जैसलमेर का परिवार! उत्तराखंड भीषण हादसा
जैसलमेर (जगदीश गोस्वामी) : राजस्थान के जैसलमेर से हँसता खेलते परिवार में कोहराम मच गया। इस दौरान मंगलवार को देवप्रयाग के साकनीधर स्थित गंगा दर्शन होटल के पास उनकी इनोवा कार बेकाबू होकर अलकनंदा नदी में गिर गई। हादसे में चार लोगों की मौत हो गई है। वहीं एक बच्चे की हालत गंभीर है। जिसे श्रीनगर बेस अस्पताल ले जाया गया। जहां से उसे ऋषिकेश एम्स रेफर कर दिया गया है। मृतक में दिल्ली एम्स हॉस्पिटल के चिकित्सक दिनेश कुमार माली शामिल है।
यह भी पढ़ें : मोडिफाइड वाहन और ब्लैक फिल्म की खैर नही! सीधे होगी बड़ी कार्रवाई
हादसे में इन लोगों की हुई मौत
जानकारी के हादसे में जैसलमेर शहर के दरिया नाथ बावड़ी निवासी डॉक्टर दिनेश कुमार माली (27), उनकी मां कमला (67), भांजी जाह्ववी (18) और ड्राइवर अखिलेश की मौत हो गई। वही आयुष्मान (12) गंभीर घायल है। गुड्डी देवी (40), उसकी बेटी नर्मदा (20) और अश्लेषा (16) लापता हैं। उन्हें ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है। यह परिवार 10 दिन पहले चार धाम की यात्रा के लिए रवाना हुआ था।
यह भी पढ़ें : सांसद हनुमान बेनीवाल पर मामला दर्ज! क्या प्रदेश में बवाल होगा?
चार धाम की यात्रा बनी अंतिम यात्रा
इसमें गुड्डी देवी, दिनेश की बड़ी बहन है। आयुष्मान, गुड्डी देवी का बेटा है। वहीं जाह्नवी, गुड्डी देवी की बेटी है। दिनेश बीते एक साल से दिल्ली AIIMS में पोस्टेड थे। जिनकी जैसलमेर शहर में एक मेडिकल की दुकान है। गर्मी की छुट्टियों में परिवार जनों ने मानस बनाया की चार धाम की यात्रा के लिए निकले, लेकिन उन्होंने यह नहीं सोचा था कि उनकी यह यात्रा आखिरी यात्रा हो जाएगी। वही बताया जा रहा है कि दिनेश अपने पिता लूणाराम को हरिद्वार में छोड़कर ही आगे घूमने गया था जिससे पिता की जान बच गई।
यह भी पढ़ें : मध्यप्रदेश से आ गया चीता! कैसे पहुंचा राजस्थान, चकित करेगी खबर
अनियंत्रित होकर नदी में गिरी कार
बताया जा रहा है कि हरिद्वार की ओर जा रही इनोवा कार का अचानक बेलेंस बिगड़ गया। जिससे वो बेकाबू होकर सड़क से फिसलकर करीब 200 मीटर नीचे सीधे अलकनंदा नदी में गिर गई। हादसे की सूचना मिलते ही देवप्रयाग कोतवाली पुलिस की टीम तुरंत मौके पर पहुंची। रेस्क्यू के लिए SDRF की तीन टीमों को तैनात किया गया है। व्यासी, श्रीनगर और ढालवाला की टीमों ने नदी के तेज बहाव और गहरी खाई के बीच रेस्क्यू शुरू किया। रेस्क्यू टीम ने चार शव नदी से बाहर निकाल लिए हैं। गुड्डी देवी (40), उसकी बेटी नर्मदा (20) और अश्लेषा (16) लापता हैं। उन्हें ढूंढने के लिए रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया जा रहा है।
यह भी पढ़ें : सीएम ने मोदी को सौंप दी मंत्रियों की रिपोर्ट! जानिए कब फेरबदल होगा
हादसे की सूचना से जैसलमेर में मचा कोहराम
इधर, मौके पर मौजूद लोगों का कहना है कि गाड़ी की रफ्तार तेज थी। इसके कारण ड्राइवर कार पर कंट्रोल खो बैठा। कार के नदी में गिरते ही स्थानीय लोगों ने पुलिस को सूचना दी। कार के पानी में पूरी तरह डूब जाने और सीधी खाई होने के कारण रेस्क्यू में चुनौतियों का सामना करना पड़ रहा है। हादसे में एक साथ एक परिवार के तीन लोगो की मौत और चार लोगों के लापता होने की इस सूचना से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है।
मोडिफाइड वाहन और ब्लैक फिल्म की खैर नही! सीधे होगी बड़ी कार्रवाई

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






