बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली दुकान में घुसी! घटना से कोहराम मचा

बजरी से भरी ट्रैक्टर ट्रॉली दुकान में घुसी! घटना से कोहराम मचा
Spread the love

टोंक (रवि सैनी) : राजस्थान के टोंक में शुक्रवार सुबह उस समय खलबली मच गई। जब एक तेज रफ्तार से बजरी से भरी हुई ट्रैक्टर ट्राली एक दुकान में घुस गई। इस दौरान तेज रफ्तार से आई ट्रैक्टर ट्राली ने एक मोटरसाइकिल को चपेट में ले लिया। वहीं दुकान में बैठे हुए लोग इस घटना में बाल बाल बच गए। वह तो गनीमत रही कि ट्रैक्टर ट्राॅली की रफ्तार को देखकर आसपास बैठे हुए लोग तत्काल हट गए, नहीं तो गंभीर हादसा हो सकता था। इधर, घटना से इलाके में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें : सांप के शरीर में अंगूठी फंसी! फिर तड़पते सांप की यूं बची जान

बजरी से भरी हुई ट्रैक्टर ट्राॅली दुकान में घुसी

हैरान करने वाली यह घटना को टोंक के कोतवाली थाना क्षेत्र की है, जहां यह यह घटना सामने आई। इस दौरान शुक्रवार को एक ट्रैक्टर ट्राॅली, जो बजरी से भरी हुई थी। वह तेज रफ्तार से अनियंत्रित होकर एक दुकान में जा घुसी। अचानक तेज रफ्तार में ट्रैक्टर ट्राली को अपनी तरफ आते देखकर। वहां मौजूद आसपास के लोग तत्काल दुकान से हट गए, लेकिन एक बाइक उसकी चपेट में आ गई। घटना से लोगों में सनसनी फैल गई। घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने ट्रैक्टर चालक को तुरंत पकड़ लिया और सूचना देकर पुलिस के हवाले कर दिया।

यह भी पढ़ें : टोंक में महिला की निर्मम हत्या! कट्टे में शव, रूह कांप जाएगी

लोगों में घटना को लेकर आक्रोश

यह घटना जिस दुकान में हुई, उसके मालिक राजाराम सैनी ने बताया कि घटना सुबह करीब 8ः30 बजे हुई। जब बजरी से भरी हुई पांच ट्रैक्टर ट्राॅलियां वहां से गुजर रही थी। इस बीच एक ट्रैक्टर ट्रॉली अनियंत्रित होकर उनकी दुकान की तरफ घुस गई। मौके पर आसपास कहीं लोग थे, लेकिन तेज रफ्तार को देखकर सभी तुरंत वहां से हट गए, नहीं तो गंभीर हादसा हो सकता था। इसके अलावा ट्रैक्टर ट्राॅली से एक मोटरसाइकिल उसकी चपेट में आ गई। लोगों ने बताया कि यहां आए दिन अवैध बजरी परिवहन का बाजार धड़ल्ले से चलता है। इसी तरह ट्रैक्टर ट्राॅलिया तेज रफ्तार से गुजरती रहती है, लेकिन पुलिस उनके खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं करती है। घटना से आसपास के लोगों में रोष व्याप्त है।

यह भी पढ़ें : कृषि मंत्री का फिर धमाका! किसानों के साथ खिलवाड़ का खेल उजागर

सांप के शरीर में अंगूठी फंसी! फिर तड़पते सांप की यूं बची जान

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!