रात में घर के बाहर डांस पार्टी, फिर अचानक बदल गई फाइट पार्टी में, देखिए CCTV

रात में घर के बाहर डांस पार्टी, फिर अचानक बदल गई फाइट पार्टी में, देखिए CCTV
Spread the love

अजमेर (दिनेश गहलोत) : राजस्थान के अजमेर में एक डांस पार्टी के बाद मारपीट से पूरा मामला बदल गया। इस दौरान सड़क पर बीती रात जमकर मारपीट हुई। जिससे कॉलोनी में सनसनी फैल गई। यह घटना वहां समीप लगे एक सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रही है। इधर, सीसीटीवी वीडियो के सामने आने के बाद पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। साथ ही उन युवकों का पता लगाने का प्रयास कर रही है।

यह भी पढ़ें : पूर्व विधायक बलजीत यादव को ED ने पकड़ा, जानिए करोड़ों रुपए के किस घोटाले में हुई कार्रवाई

डांस पार्टी अचानक बदल गई फाइट पार्टी में

हैरान कर देने वाला यह मामला अजमेर शहर के एक रिहायशी क्षेत्र का है, जहां मंगलवार देर रात कुछ युवक घर के बाहर जश्न मनाते हुए डांस कर रहे थे। युवकों का डांस करना कुछ लोगों को रास नहीं आया और उन्होंने रोक-टोक की। इससे नाराज हुए दोनों पक्ष के लोगों में देखते ही देखते जमकर मारपीट हुई। अचानक मारपीट की घटना से क्षेत्र में सनसनी फैल गई। वहीं समीप के लगे हुए सीसीटीवी कैमरे में यह पूरी घटना कैद हो गई। घटना की सूचना के बाद हरि भाऊ उपाध्याय नगर थाना पुलिस मौके पर पहुंची और जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री को मिल गया बचपन का दोस्त, वह भी बकरी चराते हुए, फिर उसे गले लगा लिया, देखिए Video

लोगों ने बीच बचाव कर युवकों को हटाया

इधर, रात में अचानक फाइट को देखकर इलाके में सनसनी फैल गई। लोगों की बड़ी संख्या में भीड़ जमा गई। इस दौरान कॉलोनी के लोगों ने बीच बचाव कर झगड़े को समाप्त करने का प्रयास किया। इस घटना में कुछ युवकों के फेक्चर आने की बात भी सामने आ रही है। घायल युवकों को अजमेर के अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उनका उपचार जारी है। वहीं पुलिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : तस्करों ने हरी मिर्च में कैसे छुपा दिया ड्रग्स? नारकोटिक्स विभाग भी बोला कभी नही देखा ऐसा, हैरान कर देगी खबर

मासूम बच्ची ने खाई टॉफी, फिर जबरदस्त विस्फोट के साथ मुंह के उड़ गए चीथड़े, रोंगटे खड़े कर देगी खबर

 

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!