ससुराल पक्ष के लोगों ने रेलवे अधिकारी का किया किडनैप, 51 लाख रुपए मांगे, अजमेर पुलिस ने सकुशल छुड़ाया

ससुराल पक्ष के लोगों ने रेलवे अधिकारी का किया किडनैप, 51 लाख रुपए मांगे, अजमेर पुलिस ने सकुशल छुड़ाया
Spread the love

अजमेर (दिनेश गहलोत) : राजस्थान के अजमेर में बुधवार को पुलिस ने अपहरण किए गए एक रेलवे अधिकारी को सकुुशल बचाने में बड़ी सफलता हासिल की है। इस दौरान पुलिस ने तकनीकी साक्ष्य की मदद से रेलवे अधिकारी को बांदीकुई से दस्तयाब कर लिया। हैरान करने वाली बात यह है कि रेलवे अधिकारी रवि मीणा का अपहरण करने के मामले में उसके ससुराल पक्ष के लोग शामिल थे। जिन्होंने पारिवारिक विवाद के चलते रवि का अपहरण किया और पीड़ित के परिवार से छोड़ने की एवज में 51 लाख की रंगदारी मांगी।

यह भी पढ़ें : किरोड़ी लाल मीणा स्वाइन फ्लू पॉजिटिव, ICU में भर्ती, स्वास्थ्य को लेकर बुधवार को बड़ा अपडेट

ससुराल के लोगों ने ही दामाद का किया अपहरण

हैरान कर देने वाले इस मामले को लेकर अजमेर की सिविल लाइन थाना पुलिस ने इसका खुलासा किया है। पुलिस उपाधीक्षक शिवम ने बताया कि अजमेर में रेलवे अधिकारी रवि मीणा जो 21 अगस्त को बांदीकुई के लिए रवाना हुआ था, लेकिन बीच में ही उसका अपहरण कर लिया गया। इस मामले को लेकर रवि मीणा की मां सामंती ने पुलिस में मामला दर्ज कराया। इसमें उसने रवि मीणा के ससुराल पक्ष के लोगों पर अपहरण का आरोप लगाया। बाद में जब रवि पुलिस को मिला, तब उसने भी अपने अपहरण के पीछे उसके सुसराल के लोगों का हाथ बताया। पुलिस ने बताया कि रवि और उसकी पत्नी के बीच पारिवारिक विवाद चल रहा हैं।

यह भी पढ़ें : CJP आशुतोष रांका के घर पुलिस का पहरा, घर आने वालों पर निगरानी, रांका ने वीडियो शेयर कर दावा किया

तकनीकी साक्ष्य की मदद से पुलिस पहुंची पीड़ित तक

पुलिस उपाधीक्षक ने बताया कि रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस की विशेष टीम का गठन किया। इस दौरान सीसीटीवी फुटेज, मोबाइल लोकेशन ट्रेस करने के बाद पीड़ित रवि मीणा की लोकेशन बांदीकुई और दौसा सदर थाना क्षेत्र के आसपास मिली। इस पर पुलिस ने वहां की टीम से मदद से एक्टिव हो गई। पुलिस का बढ़ता हुआ दबाव देखकर अपहरणकर्ता रवि मीणा को बांदीकुई क्षेत्र में छोड़कर फरार हो गए। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर पीड़ित को दस्तयाब कर लिया।

यह भी पढ़ें : डोटासरा पर तेजाजी पर ओछी टिप्पणी करने का आरोप, सोशल मीडिया पर लोगों ने माफी मांगने की बात कही

पुलिस से बचने के लिए बार-बार बदलते रहे लोकेशन

डीएसपी ने बताया कि अपहरणकर्ताओं को अंदाजा हो गया था कि अजमेर पुलिस और बांदीकुई पुलिस एक्टिव हो गई है और उनकी तलाश कर रही हैं। इसे देखकर वह बार-बार अपनी लोकेशन बदलते रहे। बाद में पुलिस के बढ़ते दबाव को देखकर अपहरणकर्ता रवि को छोड़कर फरार हो गए। इधर, रवि मीणा से पूछताछ में उसने पुलिस को बताया कि उसका अपहरण ससुराल पक्ष के लोगों ने किया। वह उसे छोड़ने के लिए उसके परिवार से 51 लाख रुपए की रंगदारी मांग रहे थे। पीड़ित के बयान के बाद पुलिस आगे की जांच में जुटी है। इधर, इस मामले में पीड़ित को ढूंढने में एएसआई मनीराम और कांस्टेबल सुमित की अहम भूमिका रही।

किरोड़ी लाल मीणा स्वाइन फ्लू पॉजिटिव, ICU में भर्ती, स्वास्थ्य को लेकर बुधवार को बड़ा अपडेट

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author