केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने चलाई रोडवेज बस! वीडियो हुआ वायरल
केकड़ी/अजमेर : राजस्थान के अजमेर जिले में केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम शनिवार को रोडवेज बस खुद चलाते हुए नजर आए। उनके साथ बीजेपी के कार्यकर्ता भी बस में मौजूद थे। विधायक को स्टेयरिंग थामे देखकर बीजेपी के कार्यकर्ता भी काफी उत्साहित नजर आएं। दरअसल, विधायक गौतम ने केकड़ी डिपो में आई 13 नई रोडवेज बसों को झंड़ी दिखाकर रवाना किया। यह रोडवेज बसें केकड़ी डिपो के तहत विभिन्न रूटों पर चलेगी। इससे लोगों को आवामन मेें काफी सुविधाओं का लाभ मिलेगा।
यह भी पढ़ें : टोंक में दिखी दुर्लभ ‘अल्बिनो’ गिलहरी! जिसका रंग खरगोश जैसा सफेद
विधायक ने थामी रोडवेज बस की स्टेयरिंग
बता दें कि बीते दिनों मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने राजधानी जयपुर में प्रदेश को बड़ी सौगात दी थी। इसके तहत 144 नई रोडवेज बसों को हरी झंडी दिखाकर विभिन्न रोड़वेज डिपों के लिए रवाना किया। इनमें से 13 रोडवेज की नई बसें केकड़ी डिपो को आवंटित की गई। इसको लेकर शनिवार को विधिवत पूजा अर्चना के बाद विधायक शत्रुघ्न गौतम ने बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान विधायक अचानक रोडवेज बस में चालक की सीट पर बैठ गए और उन्होंने स्टेयरिंग अपने हाथों में थाम ली। इसे देखकर बीजेपी के कार्यकर्ता भी उत्साहित हो गए और वह भी रोडवेज बस में सवार हो गए। इस दौरान विधायक ने कुछ दूरी तक रोडवेज बस चलाई। इसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। विधायक का यह अंदाज उनके समर्थकों को काफी पसंद आ रहा है।
यह भी पढ़ें : मंत्री की जीप के सामने अचानक आया! फिर शिकार से चूक गया टाइगर, रोमांचित कर देगा वीडियो
13 रोडवेज बसों से इन क्षेत्रों के लोगों को मिलेगी सुविधा
गत दिनों राज्य सरकार की ओर से केकड़ी डिपो को 13 नई रोडवेज बसें आवंटित की गई है, जो क्षेत्र के लिए बड़ी खुशखबर है। इसके तहत केकड़ी से अजमेर, केकड़ी-कोटा, केकड़ी-भीलवाड़ा, केकड़ी-ब्यावर और केकड़ी से देवली सहित कई मार्गों पर इन बसों का संचालन होगा। जिससे लोगों को आवागमन में सुविधाओं का लाभ मिलेगा। यह बसें आधुनिक और सुविधाओं युक्त हैं। कार्यक्रम में रोडवेज बस डिपो के के मैनेजर हेमराज मीणा समेत कई कर्मचारी और नेता उपस्थित थे।
यह भी पढ़ें : राष्ट्रीय महिला आयोग की पूर्व अध्यक्ष ममता शर्मा के साथ दुर्व्यवहार! विधायक के बेटे पर लगाया आरोप
ग्रामीण क्षेत्र को मिलेगी बेहतर सुविधाएं
विधायक ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों तक बेहतर एवं सुगम परिवहन सुविधा से आमजन को सीधा लाभ मिल रहा है। केकड़ी रोडवेज डिपो ने कम समय में अभूतपूर्व प्रगति की है। डिपो से 60 से अधिक बसों का प्रतिदिन संचालन हो रहा है, जिससे यात्रियों को बेहतर सुविधाएं मिल रही हैं। उन्होंने विश्वास जताया कि 13 नई बसों के शामिल होने से ग्रामीण रूटों पर परिवहन व्यवस्था और अधिक सुदृढ़ होगी तथा दूरदराज के गांवों के लोगों को आवागमन में बड़ी राहत मिलेगी।
यह भी पढ़ें : अब डोटासरा और गहलोत में भी किचकिच! जो डोटासरा ने महेंद्रजीत मालवीय को सुनाई खरी-खरी
टोंक में दिखी दुर्लभ ‘अल्बिनो’ गिलहरी! जिसका रंग खरगोश जैसा सफेद

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






