केकड़ी अब कही नही जाएगी, डिप्टी सीएम दिया कुमारी का क्या बड़ा संकेत
केकड़ी/जयपुर : मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा शनिवार को अजमेर जिले के दौरे पर रहे, जहां केकड़ी में उन्होंने करीब 880 करोड रुपए के विकास कार्यों का लोकार्पण और उद्घाटन किया। इस दौरान भाजपा प्रदेश अध्यक्ष मदन राठौड़ भी मौजूद थे। इस समारोह में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा और डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने केकड़ी के विधायक शत्रुघ्न शर्मा की जमकर तारीफ की। इस बीच डिप्टी सीएम दिया कुमारी का एक बयान काफी चर्चा में है। इसमें उन्होंने यहां तक दावा कर दिया कि केकड़ी तो अब कहीं नहीं जाने वाली है। विधायक शत्रुघ्न शर्मा की तरफ इशारा करते हुए कहा कि केकड़ी अब आपकी रहेगी।
यह भी पढ़ें : ट्रांसफर के बाद झटका! शिक्षा मंत्री के निर्देश पर ट्रांसफर लिस्ट कैंसिल
केकड़ी अब कहीं नहीं जाने वाली है
केकड़ी में आयोजित मुख्य समारोह में डिप्टी सीएम दिया कुमारी ने केकड़ी के विधायक शत्रुघ्न शर्मा की जमकर तारीफ की। उन्होंने कहा कि अपने केकड़ी के लिए बहुत काम किया है। शत्रुघ्न गौतम ने 4 लेन हाईवे बनवाने के लिए 2 साल तक जूते नहीं पहने। चाहे मुख्यमंत्री हों, चाहे मैं हूं, चाहे अधिकारीगण हों। आपने एक दिन भी आराम नहीं किया इन दो वर्षों में। आप बहुत सौभाग्यशाली हैं कि आपको ऐसा जनसेवक मिला है। केकड़ी तो अब कहीं नहीं जाने वाली है। दिया कुमारी का यह बयान केकड़ी विधायक के समर्थकों में जमकर जोश पैदा कर रहा है।
यह भी पढ़ें : ‘सरकार पर कैबिनेट मंत्री को ही भरोसा नहीं’! नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली का दावा
2 साल तक विधायक ने नहीं पहने थे जूते
बता दें कि केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने 3 नवंबर 2023 को अपना नामांकन दाखिल करते समय केकड़ी के लोगों से एक वादा किया था। इसमें उन्होंने कहा कि जब तक नसीराबाद से देवली तक स्टेट हाईवे को 4 लेन स्वीकृत नहीं करवाएंगे। तब तक जूते नहीं पहनेंगे। इस दौरान विधायक ने जीतने के बाद भी 231 दिनों तक जूते चप्पल नहीं पहनी। बाद में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने पूरक बजट में 18 जुलाई 2024 को उक्त सड़क को 4 लेन करने की घोषणा की। इसके बाद 22 जुलाई को धन्यवाद सभा में खुद मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा जयपुर से विधायक के लिए जूते लेकर आए, जहां लोगों के सामने विधायक ने जूते पहने।
यह भी पढ़ें : प्रेमिका से पहचान की पुष्टि के बाद सेल्समैन को गोली से उड़ाया, हैरान कर देगी क्राइम स्टोरी
मुख्यमंत्री ने इन विकास कार्यों का किया शिलान्यास
1. नसीराबाद-सरवाड़-केकड़ी-देवली फेज-प्रथम फोर लेन
2. सिंगावल, गोपालपुरा, भिनाय, टांटोटी रोड, डबरेला एमडीआर सड़क
3. केरोट, जैतपुरा, चांवड़िया, पाडलिया, नागोल, बडला, रघुनाथगढ़, रामालिया, टांटोटी, केबानिया, भटियानी तक की सड़क का सुदृढ़ीकरण और चौड़ाईकरण
4..हरपुरा, कुमारिया, हिंगोनिया, लल्लाई, भांटोलाव, सरवाड़, जडाना, खांडरा, सांतोलाव, केरियाखुर्द, नागोला सड़क
5. दतोब, भादू का खेड़ा, कुहाड़ा, कनोज, लसाड़िया, एकलसिंहा, केकड़ी सड़क
6. धुंवालिया, एकलसिंहा, मेवदाकलां, रूपनिवास, सलारी, तसवारिया, मोलकिया, कालेड़ा, फारकिया, भंराई, प्रान्हेड़ा, सांपला सड़क
7. केकड़ी नगरपालिका के विभिन्न वार्डों में सीसी सड़क
8. क्षेत्र के विभिन्न स्कूलों में कमरों का निर्माण
इन कार्यों का किया लोकार्पण
1. राजकीय आयुर्वेद, योग एवं प्राकृतिक चिकित्सा एकीकृत महाविद्यालय भवन
2. केकड़ी, सरवाड़, नसीराबाद, सावर, देवली, सड़क का उन्नयन
3. केकड़ी क्षेत्र में पुलिया और सड़कों का निर्माण
यह भी पढ़ें : मां-बाप पर हाथ उठाया, तो ठीक कर दूंगा, SDM के वीडियो ने दिल जीत लिया
पटवारी की लिस्ट में बीजेपी विधायक का ट्रांसफर! यह कैसा कारनामा

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






