मेनाल झरने से रिटायर्ड कर्मचारी ने लगाई छलांग! चट्टान पर गिरकर दर्दनाक मौत

मेनाल झरने से रिटायर्ड कर्मचारी ने लगाई छलांग! चट्टान पर गिरकर दर्दनाक मौत
Spread the love

चित्तौड़गढ़ : राजस्थान के चित्तौड़गढ़ जिले में बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां पूरे भारत में प्रसिद्ध में मेनाल जलप्रपात में एक रिटायर्ड कर्मचारी ने 150 फीट गहरे कुंड में कूदकर आत्महत्या कर ली। यह घटना शनिवार रात करीब 9:00 बजे के आसपास की बताई गई है। जब कर्मचारियों ने मेनाल झरने से कुंड में छलांग लगा दी। इस घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। रात अधिक होने के कारण रविवार को रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू किया गया, जहां रविवार को सिविल डिफेंस की टीम ने शव को खोज निकाला।

यह भी पढ़ें : PM मोदी के कार्यक्रम में बीजेपी महामंत्री को गेट पर रोका! पास दिखाया लेकिन पुलिस नही मानी

डेढ़ सौ फीट की ऊंचाई से कर्मचारियों ने लगाई छलांग

हैरान करने वाली घटना चित्तौड़गढ़ जिले के बेंगू से सामने आई है, जहां रिटायर्ड पुरातत्व कर्मचारी बाबूलाल पुत्र उदय लाल हरिजन ने यह रोंगटे खड़े कर देने वाला कदम उठाया। बाबूलाल कुछ साल पहले रिटायर्ड हुए। घटना के दिन शनिवार रात 9:00 बजे के करीब बाबूलाल मेनाल पहुंचे, जहां उन्होंने 150 फीट की ऊंचाई से झरने से कुंड में छलांग लगा दी। ऊंचाई से छलांग लगाने के बाद बाबूलाल कुंड के नीचे चट्टानों से टकरा गया। जिससे उनकी दर्दनाक मौत हो गई। रात अंधेरा होने के कारण रेस्क्यू ऑपरेशन नहीं चलाया जा सका।

यह भी पढ़ें : PM मोदी के किस्से में वसुंधरा के साथ जुगलबंदी! क्या कोई हैं बड़ा संकेत

आत्महत्या के कारणों का पता नहीं

इधर, कर्मचारी के मेनाल झरने से छलांग लगाने की घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। सूचना पर बेंगू थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां शव की खोजबीन शुरू की गई। इधर चित्तौड़गढ़ से सिविल डिफेंस की टीम भी मौके पर पहुंची। जहां रेस्क्यू ऑपरेशन के दौरान कर्मचारी बाबूलाल का शव चट्टानों के बीच फंसा हुआ मिला। सिविल डिफेंस की टीम ने शव को बाहर निकाला। इधर, पुलिस ने शव का पोस्टमार्टम कराकर परिजनों को सौंप दिया है। पुलिस मामले की जांच में जुट गई है। हालांकि अब तक साफ नहीं हो पाया है कि मृतक बाबूलाल ने आत्महत्या करने का यह कदम क्यों उठाया था।

यह भी पढ़ें : PM मोदी ने युवक का अचानक पकड़ लिया हाथ! CM भजनलाल भी चौक गए

कहां है यह मेनाल जलप्रपात

राजस्थान का सबसे खूबसूरत जलप्रपात मेनाल के तौर पर जाना जाता है, जो चित्तौड़गढ़ जिले के बेंगू उपखंड में स्थित है, यहां से मेनाली नदी करीब डेढ़ सौ फीट की गहराई में गिरती है। बारिश के दिनों में मेनाल जलप्रपात चलने के बाद प्रकृति का बेहद सुंदरतम रूप देखने को मिलता है, जो लोगों को मंत्र मुग्ध कर देता है। इन दिनों यह पर्यटकों की संख्या से गुलजार रहता है। मेनाल को मिनी खजुराहो के नाम से भी जाना जाता है। यहां 11वीं 12वीं सदी में निर्मित प्राचीन भगवान शिव का मेनाल महादेव मंदिर स्थित है। जहां बेहतरीन शिल्पकला, नक्काशीदार खम्भे हैं।

PM मोदी के कार्यक्रम में बीजेपी महामंत्री को गेट पर रोका! पास दिखाया लेकिन पुलिस नही मानी

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!