उदयपुर में दो दमकल कर्मी जिंदा जले, ट्रेलर से भीषण भिड़ंत के बाद हुआ हादसा

उदयपुर में दो दमकल कर्मी जिंदा जले, ट्रेलर से भीषण भिड़ंत के बाद हुआ हादसा
Spread the love

उदयपुर ( कुमार चेतन) : राजस्थान के उदयपुर जिले के ऋषभदेव थाना क्षेत्र में नेशनल हाईवे-48 पर रविवार को एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जहां हादसे में दो फायरमैन की दर्दनाक मौत हो गई। यह घटना माकड़जपा गांव के पास ट्रेलर से भिड़ंत के बाद दमकल की गाड़ी में आग लग गई। इस दौरान आग इतनी तेजी से फैली कि केबिन में फंसे दोनों फायरमैन बाहर नहीं निकल सके और जिंदा जल गए। हादसे में दमकल चालक और ट्रेलर चालक गंभीर रूप से घायल हो गए। दोनों को उदयपुर के एमबी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

यह भी पढ़ें : टोंक में दिल्ली की कांग्रेस की रैली का BJP ने दिया जवाब, मंत्री कन्हैया लाल चौधरी का तीखा हमला

हादसे में दो फायरमैन जिंदा जल गए

ऋषभदेव थानाधिकारी हेमंत अहारी के अनुसार हादसा सुबह करीब 11 बजे हुआ। पश्चिम बंगाल नंबर की निजी कंपनी अग्नि रक्षक की दमकल गाड़ी गुजरात से उदयपुर की ओर जा रही थी। इस बीच उदयपुर से अहमदाबाद की तरफ जा रहा एक ट्रेलर पहले आगे चल रहे दूसरे ट्रेलर से टकराया। इसके बाद अनियंत्रित होकर हाईवे की दूसरी लेन में पहुंच गया और सामने से आ रही दमकल से भिड़ गया। इस हादसे में दमकल का केबिन बुरी तरह पिचक गया। इससे कुछ ही पल में केबिन में आग लग गई। स्थानीय लोगों ने आग के बीच फंसे दमकल चालक को बाहर निकाल लिया, लेकिन दोनों फायरमैन अंदर ही फंसे रह गए। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया गया और दोनों के शव बाहर निकाले गए।

यह भी पढ़ें : टोंक में DST पुलिस का बड़ा एक्शन, स्मैक की बड़ी खेंप पकड़ी, जयपुर से निकला बड़ा कनेक्शन

हादसे के बाद हाईवे पर जाम लग गया

हादसे के बाद मृतकों की पहचान नहीं हो सकी है। कंपनी से संपर्क कर जानकारी जुटाई जा रही है। हादसे के बाद हाईवे पर करीब एक किलोमीटर लंबा जाम लग गया। लगभग एक घंटे तक यातायात बाधित रहा। पुलिस ने मौके पर पहुंचकर राहत और बचाव कार्य करवाया। दोनों घायलों का अस्पताल में उपचार जारी है। पुलिस हादसे के कारणों की जांच कर रही है। इधर, इलाके में हुई इस घटना के बाद लोगों में हड़कंप मचा हुआ है।

यह भी पढ़ें : अजमेर के 2 साल 10 माह के प्रांश का ‘गजब’ विश्व रिकॉर्ड, 3 किलो वजन लेकर स्केटिंग में किया कमाल

जोधपुर में भी सामने आया था ऐसा हादसा

बता दें कि सितंबर 2026 में जोधपुर फैक्ट्री में ब्लास्ट हुआ। इस हादसे में भी दो फायर कर्मियों की मौत हुई थी। यह घटना बासनी इलाके की हैंडीक्राफ्ट फैक्ट्री में आग बुझाते समय हुई। यहां केमिकल ड्रम फटने से ही कई दमकल करनी झुलस गए। घायल दमकल कर्मियों को अस्पताल में भर्ती किया गया। इसमें दो दमकल कर्मी की हालत इतनी नाजुक थी कि उन्होंने उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। हालांकि यह हादसा उदयपुर के सड़क हादसे की तरह नहीं था।

✍️ मनीष बागड़ी

यह भी पढ़ें : सवाई माधोपुर में ASP ऑफिस की छत पर चढ़ी महिला, आत्महत्या के लिए कूदने लगी तो सिपाहियों ने ऐसे बचाया, देखिए Live Video

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author