CM भजनलाल की अध्यक्षता में मंत्री मंडल की बैठक, जानिए बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णयों को

CM भजनलाल की अध्यक्षता में मंत्री मंडल की बैठक, जानिए बैठक में हुए महत्वपूर्ण निर्णयों को
Spread the love

जयपुर : राजस्थान में बुधवार को मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा की अध्यक्षता में मंत्रिमंडल और मंत्री परिषद की बैठक हुई। इस बैठक में कई महत्वपूर्ण विषयों पर चर्चा की गई। प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री ने युवाओं को रोजगार देने, सरकारी नौकरियां, किसान सम्मन निधि, ग्रामीण आवास योजना के बारे में जानकारी दी। साथ ही उन्होंने पीएम मोदी के 50 वर्षों की अनवरत जन सेवा के लिए अभिनंदन प्रस्ताव भी पारित किया। उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस में बताया कि किस तरीके से केंद्र सरकार के सहयोग से राजस्थान में लगातार विकास की राह खोली जा रही है। उन्होंने इसको लेकर प्रदेश में संचालित विभिन्न योजनाओं पर भी प्रकाश डाला।

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी ने रितु बराला को कहा ‘कांग्रेस की शेरनी’, पुलिसकर्मी से झड़प के बाद राजस्थान की NSUI नेता चर्चा में

सरकार की योजनाओं पर डाला जोर

इस दौरान CM भजनलाल ने केंद्र और राज्य सरकार की विभिन्न योजनाओं पर न केवल प्रकाश डाला, बल्कि उनकी उपलब्धियां को भी उल्लेखित किया। इनमें केंद्र की डिजिटल इंडिया, जीएसटी, जन धन आधार मोबाइल व्यवस्था, मेक इन इंडिया शामिल है। उन्होंने इसे भारत को आर्थिक एवं तकनीकी विकास के लिए महत्वपूर्ण बताया। उन्होंने कहा कि पीएम किसान सम्मान निधि, आयुष्मान भारत, पीएम आवास, उज्ज्वल स्वच्छ भारत और जल जीवन मिशन जैसी केंद्र सरकार की विभिन्न योजनाओं से पूरे देश के करोड़ों लोगों को लाभ मिला हैं।

केंद्र के सहयोग से राजस्थान में खुली विकास की राह

CM भजनलाल ने बताया कि केंद्र सरकार के सहयोग से राजस्थान में विकास की राह लगातार प्रशस्त हो रही हैं। उन्होंने गिनाते हुए कहा कि केंद्र के सहयोग से प्रदेश में 2750 किलोमीटर से अधिक लंबे 9 ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे तैयार किया जा रहे हैं। उन्होंने कहा कि इससे प्रदेश में यातायात परिवहन सुगम होगा। इसके अलावा राजस्थान में 39.36 गीगावॉट का सौर ऊर्जा क्षमता केंद्र स्थापित हुआ है। सीएम ने राम जल सेतु लिंक परियोजना, राइजिंग राजस्थान, पचपदरा रिफाइनरी, जयपुर मेट्रो फेज 2, माही बांसवाड़ा परमाणु विद्युत परियोजना को लेकर भी उल्लेख किया।

राज्य सरकार की भी गिनाई उपलब्धियां

इस दौरान CM भजनलाल ने राज्य सरकार की भी विभिन्न उपलब्धियां पर प्रकाश डाला। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में 1.93 लाख युवाओं को सरकारी नियुक्तियां दी हैं। इनमें 1.18 लाख पदों पर भर्ती प्रक्रिया जारी है। इस दौरान सीएम ने 70000 से अधिक पदों पर भर्ती प्रक्रिया को लेकर भी अपडेट दिया। उन्होंने किसान सम्मान निधि, ग्रामीण आवास योजना, गैस सिलेंडर को लेकर भी योजनाओं की जानकारी दी। इस दौरान आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में डिप्टी सीएम दिया कुमारी, डॉ प्रेमचंद बैरवा और मंत्री जोगाराम पटेल समेत उपस्थित थे।

लेखक : मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author