बाड़मेर में छात्र और SHO के बीच ‘मल्लयुद्ध’! भीलवाड़ा में छात्र ने जीवित समाधि ली, छात्र संघ चुनाव बवाल
बाड़मेर/भीलवाड़ा : राजस्थान में छात्र संघ चुनाव की मांग को लेकर बवाल मचा हुआ है। इसको लेकर प्रदेश के कई जिलों में विरोध प्रदर्शन देखने को मिला है। भीलवाड़ा में विरोध के चलते एक छात्र ने जीवित समाधी लेने का प्रयास किया। जिससे उसकी तबीयत खराब हो गई। वहीं बाड़मेर के पीजी कॉलेज के बाहर एबीवीपी के एक कार्यकर्ता और कोेतवाली थाना प्रभारी के बीच मल्लयुद्ध जैसा नजारा देखने को मिला। जिसका वीडियो भी वायरल हो रहा है। इस दौरान एबीवीपी के कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच तीखी झड़प और धक्का मुक्की हुई। यह मामला अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में है।
यह भी पढ़ें : 20 अगस्त से पहले राजस्थान में बड़ा आंदोलन! सड़कों पर होगा युवा, सरकार को चेतावनी
प्रदेश में छात्र संघ चुनाव बहाल किए जाने की मांग को लेकर विरोध की आग लगातार बढ़ती जा रही है। इस बीच बाड़मेर के पीजी कॉलेज में शुक्रवार को एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने धरना प्रदर्शन शुरू कर दिया। इस दौरान प्रिंसिपल के लेट आने पर स्टूडेंट भड़क गए। यह बहस इतनी बढ़ गई कि वहां तैनात एक पुलिस इंस्पेक्टर और स्टूडेंट के बीच ऐसी धक्का मुक्की हुई कि यह नजारा किसी मल्ल युद्ध से काम नहीं दिखाई दिया। इसका वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। पुलिस और कार्यकर्ताओं के बीच काफी देर तक जोर आजमाइश हुई।
यह भी पढ़ें : समर्थकों के सैलाब के बीच नरेश मीणा का सरेंडर, मिडिया से बातचीत में जमकर बरसे
प्रिंसिपल के लेट आने से भड़क गए स्टूडेंट
बाड़मेर के पीजी कॉलेज में सुबह 10 बजे एबीवीपी के कार्यकर्ता एक जुट होकर पहुंचे, जहां उन्होंने मुख्य गेट पर ताला लगा दिया। इस दौरान सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची, लेकिन कॉलेज के प्रिंसिपल नहीं आने के कारण यह गतिरोध और बढ़ गया। पुलिस ने मुख्य गेट खुलवाने का प्रयास किया, तो पुलिस और कार्यकर्ताओं में जमकर धक्का मुक्की हुई। पुलिस प्रदर्शनकारियों की कॉलर पकड़कर ख्ंिाचती हुई नजर आई। बाद में जब प्रिंसिपल मृणाली सिंह मौके पर पहुंची, तो स्टूडेंट ने उन पर जमकर गुस्सा उतारा।
यह भी पढ़ें : नरेश मीणा के आत्म समर्पण से पहले जिले में निषेधाज्ञा! जानिए टोंक कलेक्टर के आदेश की वजह और क्या रहेगी पाबंदियां
समझाइश पर ज्ञापन देने के बाद मामला शांत हुआ
इस दौरान छात्रों की कॉलेज प्रिंसिपल के साथ जमकर बहस हुई। छात्रों ने उनके लेट आने पर गहरी नाराजगी जताई और उन्हें खूब खरी-खटी सुनाई। बाद में पुलिस और प्रिंसिपल ने कार्यकर्ताओं को समझा बुझाकर शांत किया और उनसे ज्ञापन लिया। इसके बाद कॉलेज का गेट खोला गया और वहां अन्य विद्यार्थियों को प्रवेश दिलवाया गया।
यह भी पढ़ें : ग्रीन कॉरिडोर भी नहीं बचा सका इंस्पेक्टर लोकपाल सिंह की जान, भीलवाड़ा में इस साल का दूसरा हादसा

भीलवाड़ा में छात्र नेता ने गड्ढा खोद ली जीवित समाधि!
इसी तरह भीलवाड़ा में भी छात्र संघ चुनाव को लेकर जमकर बवाल हुआ। इस दौरान माणिक्य लाल वर्मा राजकीय महाविद्यालय में एबीवीपी के कार्यकर्ताओं ने प्रिंसिपल का घेराव किया। कॉलेज परिसर में ही एबीवीपी के कार्यकर्ता दिनेश गुर्जर ने गड्ढा खोदकर जीवित समाधि ले ली। कॉलेज प्रशासन और सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी कर प्रदर्शन किया गया। इधर, प्रदर्शनकारी छात्र दिनेश गुर्जर की तबीयत खराब हो गई, उसे तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया। जहां उसका उपचार जारी है। वहीं आक्रोशित एबीवीपी के कार्यकर्ता कॉलेज के बाहर मुख्य रोड पर जाम लगाकर सड़क पर लेट गए।
मंत्री झाबर सिंह क्यों गुस्से से ‘अनकंट्रोल’! अब मंच से भड़क गए कार्यकर्ता पर

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






