टीकाराम जूली की ललकार, मुख्यमंत्री निवास का करूंगा घेराव, जंतर मंतर से भी होगा बुरा हाल, जानिए क्यों

टीकाराम जूली की ललकार, मुख्यमंत्री निवास का करूंगा घेराव, जंतर मंतर से भी होगा बुरा हाल, जानिए क्यों
Spread the love

जयपुर : नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली शनिवार को प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा पर जमकर बरसे। उन्होंने स्पष्ट शब्दों में सीएम को ललकारते हुए कहा कि सरकार को प्रदर्शन करने वाले लोगों को अनुमति देनी होगी, अगर ऐसा ही चलता रहा, तो कान खोल के सुन ले सरकार, मैं खुद मुख्यमंत्री जी के घर का घेराव करूंगा और दिल्ली जंतर मंतर में जो हाल हुआ है। उससे भी बुरा हाल राजस्थान का होगा। टीकाराम जूली के इस बयान से सियासी गलियारों में हडकम्प मच गया है।

यह भी पढ़ें : 20 अगस्त से पहले राजस्थान में बड़ा आंदोलन! सड़कों पर होगा युवा, सरकार को चेतावनी

जूली की ललकार, मुख्यमंत्री निवास का करूंगा घेराव

दरअसल, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली प्रदेश कांग्रेस कार्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में मीडिया को संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि भजन लाल सरकार में आंदोलनकारियों की आवाज को दबाया जा रहा हैं। प्रदेश में लोग शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगे रख रहे हैं, लेकिन सरकार उन्हें धरना प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं दे रही है, यदि ऐसा ही चलता रहा तो सरकार कान खोल कर सुन ले, मैं खुद मुख्यमंत्री के आवास का घेराव करूंगा और यह सब लोग भी साथ में होंगे। उन्होंने कहा कि जिस तरीके से पिछले दिनों जंतर मंतर में इन लोगों का बुरा हाल हुआ हैं। उससे भी बुरा हाल राजस्थान में देखने को मिलेगा, अगर इन्होंने जनता की आवाज नहीं सुनी तो।

यह भी पढ़ें : 8 साल के बच्चे ने सचिन पायलट का लिया इंटरव्यू! कॉन्फिडेंस देखकर पायलट भी रह गए दंग, वीडियो वायरल

सरकार लोगों को कुचलना चाहती है

मीडिया से बातचीत में टीकाराम जूली सरकार के रवैये को लेकर जमकर बरसे। उन्होंने कहा कि सरकार विरोध कर रहे लोगों से संवाद नहीं करना चाहती है, बल्कि उन्हें पुलिस की लाठी के जोर पर दबाना चाहती है। प्रदेश में छात्र संघ चुनाव की मांग लगातार की जा रही है, लेकिन सरकार इस और कोई ध्यान नहीं दे रही है, बल्कि छात्रों को कुचलने का प्रयास कर रही है। उन्होंने चेतावनी दी है कि यदि छात्र संघ चुनाव बहाल नहीं किया गया, तो आने वाले समय में उग्र आंदोलन होगा।

यह भी पढ़ें : मंत्री झाबर सिंह क्यों गुस्से से ‘अनकंट्रोल’! अब मंच से भड़क गए कार्यकर्ता पर

सरकार में पेड़ लगाने के नाम पर लूट मची हुई है

प्रेस कॉन्फ्रेंस में टीकाराम जूली ने भजनलाल सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि इस सरकार में पेड़ लगाने के नाम पर लूट मची हुई है। यह केवल पैसे खाने का सिस्टम है। पौधा रोपण के माध्यम से के एक पेड़ मां के नाम लगा रहे हैं। जबकि जमीनों को अपने उद्योगपति मित्रों को दे रहे हैं। उन्होंने कहा कि इन जमीनों पर अंधाधुंध पेड़ों की कटाई की जा रही है। उन्होंने सवाल उठाते हुए कहा कि विधानसभा सत्र आ रहा है, 200 विधानसभा के प्रतिनिधियों को उनके क्षेत्र में भेज कर वेरिफिकेशन करना चाहिए कि कितने पेड़ लगे हुए हैं। उन्होंने सरकार पर आरोप लगाया कि आपने जितने पेड़ लगाए हैं। उससे अधिक तो कटवा दिए हैं। उन्होंने सरकार से पूछा कि यदि 15 करोड़ पौधे प्रदेश में लगाए गए हैं, तो उसके आंकड़े सार्वजनिक कीजिए। आखिर उन्हें कहां लगाया है ताकि जनता को भी तो पता लगे।

20 अगस्त से पहले राजस्थान में बड़ा आंदोलन! सड़कों पर होगा युवा, सरकार को चेतावनी

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author