गोविंद सिंह डोटासरा SDM पर बरसे! मंच से कहा, अपनी औकात में रहें, Video वायरल

गोविंद सिंह डोटासरा SDM पर बरसे! मंच से कहा, अपनी औकात में रहें, Video वायरल
Spread the love

सीकर : राजस्थान की सियासत में प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा अपने दबंग अंदाज के कारण जाने जाते हैं। सीकर जिले की लक्ष्मणगढ़ विधानसभा में एक लोर्कापण कार्यक्रम में डोटासरा वहां के एसडीएम पर जमकर बरसे। उन्होंने खुले मंच पर कह दिया कि एक एसडीएम की इतनी औकात, जो मुझे कहे कि आप उद्घाटन नहीं कर सकते। एसडीएम को औकात बताने का यह बयान अब सियासी हलकों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इसका वीडियो भी काफी वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : नरेश मीणा के भाग्य का फैसला कल! जमानत मिलेगी या नही, जानिए आज क्या हुआ कोर्ट में

एसडीएम की क्या औकात, जो मुझे रोक सके

दरअसल, यह मामला 8 अगस्त का है। जब गोविंद सिंह डोटासरा अपनी विधानसभा लक्ष्मणगढ़ में विभिन्न ग्राम पंचायतों में लोकार्पण कार्यक्रमों में हिस्सा ले रहे थे। इस बीच जोजाद में आयोजित कार्यक्रम में संबोधित कर रहे थे। उन्होंने कहा कि सरकारी प्रोटोकॉल में एमपी, एमएलए जनप्रतिनिधि ही लोग लोकार्पण करेंगे। इसके अलावा लक्ष्मणगढ़ में किसी की औकात नहीं, जो उद्घाटन कर दे। लोकार्पण के विवाद को लेकर मंच से उन्होंने कहा कि एक एसडीएम की इतनी औकात हो गई कि वह मेरे ऑफिस में यह कहे कि आप लोकार्पण मत कीजिए, नहीं तो सरकार मुझसे नाराज हो जाएगी। उन्होंने आगे कहा कि तेरी नौकरी तू संभाल, मेरी नेतागिरी में संभाल लूंगा।

यह भी पढ़ें : 8 साल के बच्चे ने सचिन पायलट का लिया इंटरव्यू! कॉन्फिडेंस देखकर पायलट भी रह गए दंग, वीडियो वायरल

एसडीएम को चेतावनी दुबारा मुझे फोन मत करना

डोटासरा ने आगे कहा कि मैं उस एसडीएम को दोबारा करना चाहता हूं कि आगे से मुझे फोन करने की हिम्मत मत करना। अगर तुम्हारी इतनी चलती है तो जिला कलेक्टर से मिलकर मुझे सूचित करवा देना कि लोकार्पण मुख्यमंत्री और मंत्री कर रहे हैं, तो मैं उस जगह से 2 किलोमीटर दूर रहूंगा। उनका आगे कहा कि यहां के एसडीएम ने एक चिट्ठी निकली। जिसमें कहा कि मैं उद्घाटन नहीं करूंगा। डोटासरा आगे बोलते हैं कि उस एसडीएम को कहा कि अपनी औकात में रहे। मुझे लक्ष्मणगढ़ के लोगों ने चुनकर भेजा हैं। उन्होंने आगे कहा कि जब यह काम में लेकर आया हूं तो इसका उद्घाटन भी मैं ही करूंगा।

यह भी पढ़ें : टीकाराम जूली की ललकार, मुख्यमंत्री निवास का करूंगा घेराव, जंतर मंतर से भी होगा बुरा हाल, जानिए क्यों

जनता के नकारे व्यक्तियों के नाम नहीं होने चाहिए

इस दौरान डोटासरा ने आगे कहा कि सरकारी प्रोटोकॉल के तहत किसी चीज का लोकार्पण या उद्घाटन किया जाता है, तो पहला अधिकार मुख्यमंत्री, दूसरा विभागीय मंत्री, तीसरा जिला प्रभारी मंत्री और चौथा विधायक या सांसद का होता हैं, या फिर जनता को चुना हुआ कोई भी प्रतिनिधि कर सकता है, लेकिन ऐसे लोगों का नाम पट्टी में नहीं होना हो सकता। जिनको लोगों ने नकार दिया हो। उन्होंने बिना नाम लिए तंज कसते हुए कहा कि पहले जनता का दिल जीते, फिर चुनाव जीतकर आए। फिर उद्घाटन करो आपको किसने मना किया है।

टोंक में ATS की रेड! आतंकी संगठन से जुड़े होने की आशंका में दो युवक हिरासत में, जानिए क्या है कनेक्शन

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author