8 साल के बच्चे ने सचिन पायलट का लिया इंटरव्यू! कॉन्फिडेंस देखकर पायलट भी रह गए दंग, वीडियो वायरल

8 साल के बच्चे ने सचिन पायलट का लिया इंटरव्यू! कॉन्फिडेंस देखकर पायलट भी रह गए दंग, वीडियो वायरल
Spread the love

जयपुर/दिल्ली : कांग्रेस के दिग्गज सचिन पायलट के एक छोटा सा इंटरव्यू का वीडियो सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में बना हुआ हैं। दरअसल, यह इन्टरव्यू किसी पत्रकार ने नहीं, बल्कि 8 साल के बच्चे अर्श नवाज ने पायलट के निवास पर जाकर लिया है। इसमेें बच्चे का जो कॉन्फिडेंस है, वह किसी अच्छे पत्रकार से कम नहीं दिखाई दिया। उसका यह कॉन्फिडेंस देखकर एक बार नहीं, बल्कि कई बार सचिन पायलट भी हैरान रह गए। उसके बोलने के अंदाज को देखकर वह भी कई बार मुस्कुरा उठे। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी चर्चा में हैं, जिसे पायलट के समर्थक शेयर भी कर रहे हैं। हांलाकि यह वीडियो कितना पुराना है। इसकी जानकारी नहीं मिल पाई है।

यह भी पढ़ें : टोंक में ATS की रेड! आतंकी संगठन से जुड़े होने की आशंका में दो युवक हिरासत में, जानिए क्या है कनेक्शन

8 साल के बच्चे ने लिया सचिन पायलट का इंटरव्यू

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा वीडियो पायलट के दिल्ली स्थित आवास का बताया गया है, जहां सचिन पायलट लोगों से मुलाकात कर रहे थे। इस बीच बिहार के किशनगंज का 8 साल का अर्श नवाज, जो कक्षा तीसरी में पढ़़ता है। वह पायलट से मुलाकात करने के लिए उनके निवास पर पहुंचा। इस दौरान पायलट अर्श से मुलाकात कर बातचीत करते हैं। इस बीच अर्श कहता है कि सर एक वीडियो बनाना चाहता हूं। इस पर वह एक पत्रकार की तरह इंटरव्यू की शुरुआत करता है। इसमें बोलता है, हाय गाइस यह है राजस्थान के यंगेस्ट लीडर और कांग्रेस के भी यंगेस्ट लीडर हैं। उसके इस वीडियो की शुरुआत देखकर एक बार तो सचिन पायलट भी हैरान हो गए। उन्होंने मुस्कुराते हुए बच्चे से उसका नाम पूछा।

यह भी पढ़ें : 20 अगस्त से पहले राजस्थान में बड़ा आंदोलन! सड़कों पर होगा युवा, सरकार को चेतावनी

राहुल गांधी और इमरान प्रतापगढ़ी का भी इंटरव्यू लेने का दावा

सचिन पायलट ने जब अर्श से उसके बारे में पूछा, तो उसने बताया कि वह बिहार के किशनगंज का रहने वाला है और कक्षा तीसरी में पढ़़ता है उसका नाम अर्श नवाज है। वह पायलट के सामने दावा करता है कि उसने राहुल गांधी और इमरान प्रतापगढ़ी का भी इंटरव्यू लिया है। बच्चे का कॉन्फिडेंस देखकर वहां मौजूद हर कोई हैरान रह गया। अर्श ने पायलट से पूछा आपको कांग्रेस में कौन से लीडर सबसे अच्छे लगते हैं। इस पर पायलट ने हंसते हुए कहा कि मुझे तो सब अच्छे लगते हैं।

यह भी पढ़ें : बाड़मेर में छात्र और SHO के बीच ‘मल्लयुद्ध’! भीलवाड़ा में छात्र ने जीवित समाधि ली, छात्र संघ चुनाव बवाल

इमरान प्रतापगढ़ी के लिए क्या गिफ्ट लाए हैं?

बच्चे अर्श नवाज का कॉन्फिडेंस और उसके बोलने का तरीका देखकर पायलट भी कई बार हंसते मुस्कुराते नजर आए। अर्श नवाज ने पायलट से पूछा कि आज इमरान प्रतापगढ़ी का जन्मदिन है, उनको आप क्या विश करना चाहेंगे। इस पर पायलट इमरान प्रतापगढ़ी को जन्मदिन की शुभकामनाएं देते हैं। इस बीच अर्श कहता है कि क्या आप उनके लिए कोई गिफ्ट लाए हैं? इस पर सचिन पायलट हंसते कहते हैं कि मैं उनसे बात करता हूं कि उन्हें क्या चाहिए।

यह भी पढ़ें : मंत्री झाबर सिंह क्यों गुस्से से ‘अनकंट्रोल’! अब मंच से भड़क गए कार्यकर्ता पर

सोशल मीडिया यूजर्स बच्चे की कर रहे हैं तारीफ

8 साल के बच्चे अर्श नवाज और सचिन पायलट के बीच की बातचीत का यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी सुर्खियां बटोर रहा है। इसको लेकर लोग कह रहे हैं कि यह बच्चा बड़ा होकर गजब पत्रकार बनेगा। उसके बोलने का तरीका और बिना झिझक केे जो कॉन्फिडेंस दिखा है, वह वाकई काबिले तारीफ है। यहां तक की वीडियो में देख सकते हैं कि सचिन पायलट भी बच्चे के कॉन्फिडेंस को देखकर कई बार हैरान और मुस्कुराते हुए नजर आए।

टीकाराम जूली की ललकार, मुख्यमंत्री निवास का करूंगा घेराव, जंतर मंतर से भी होगा बुरा हाल, जानिए क्यों

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author