Naresh Meena : नरेश मीणा को लेकर बड़ा अपडेट, हाईकोर्ट में जमानत याचिका स्वीकार, जानिए कैसे मिली नरेश को जमानत

Naresh Meena : नरेश मीणा को लेकर बड़ा अपडेट, हाईकोर्ट में जमानत याचिका स्वीकार, जानिए कैसे मिली नरेश को जमानत
Spread the love

मनीष बागड़ी/रवि सैनी

जयपुर/टोंक : राजस्थान के टोंक में थप्पड़ कांड से चर्चित नरेश मीणा को आखिर 8 महीने बाद जमानत मिल गई है। नगरफोर्ट पुलिस थाने में 13 नवंबर की रात हिंसा और आगजनी से जुड़े मामले में शुक्रवार को हाई कोर्ट ने नरेश मीणा को बड़ी राहत दी है। नरेश की जमानत याचिका मंजूर होने के बाद अब उनके बाहर निकलने का रास्ता साफ हो गया है। इससे पहले नरेश की समरावता हिंसा मामले को लेकर दो बार जमानत याचिका खारिज हो चुकी थी। इधर, नरेश को जमानत मिलने की सूचना से उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई हैं।

8 महीने बाद जाकर नरेश मीणा के बाहर निकलने का रास्ता साफ

उपचुनाव के दिन 13 नवम्बर 2024 को हुए थप्पड़ कांड से सुर्खियों में आए नरेश मीणा बीते 8 महीने से टोंक जेल में बंद थे। इस दौरान समरावता हिंसा मामले में उनकी दो बार जमानत याचिका खारिज हुई। हालांकि एसडीएम को थप्पड़ मारने के मामले में उनको राहत देते हुए जमानत अर्जी स्वीकार की गई थी। इधर, हाई कोर्ट ने शुक्रवार को नरेश मीणा को बड़ी राहत दी। इसके तहत नगर फोर्ट पुलिस थाने की एफआईआर संख्या 167/24 में नरेश की जमानत याचिका को स्वीकार कर लिया है। इसके बाद अब नरेश के जेल से बाहर आने का रास्ता साफ हो चुका है। नरेश की जमानत के लिए अधिवक्ता फतेह राम मीणा ने पैरवी की।

नरेश मीणा के थप्पड़ कांड और समरावता हिंसा का यह पूरा मामला

बता दें कि राजस्थान में सात विधानसभा सीटों पर पिछले साल नवंबर महीने में उपचुनाव हुए। इस दौरान 13 नवंबर 2024 को देवली उनियारा विधानसभा के उपचुनाव के दौरान समरावता गांव के ग्रामीणों की मांगों को लेकर ग्रामीणों ने वोटिंग का बहिष्कार किया। इस दौरान कथित तौर पर आरोप है कि वहां तैनात मालपुरा के एसडीएम अमित चैधरी ने लोगों पर दबाव बनाकर उनसे वोटिंग करवाई। इस घटना के विरोध में नरेश मीणा ने एसडीएम को थप्पड़ जड़ दिया। इसके बाद 13 नवंबर की रात को जब पुलिस नरेश मीणा को गिरफ्तार करने गई, तो समरवता गांव में जमकर हिंसा और आगजनी की घटना हुई। इसको लेकर नरेश मीणा पर मामले दर्ज किए गए थे। दूसरे दिन 14 नवंबर को नरेश मीणा को पुलिस ने भारी पुलिस जाब्ते के साथ गिरफ्तार कर लिया, तब से नरेश जेल में बंद थे।

समर्थकों ने 20 जुलाई को विधानसभा घेराव की दी थी चेतावनी

बता दें कि 8 महीने से नरेश मीणा की जमानत याचिका स्वीकार नहीं होने पर उनके प्रशंसक काफी नाराज थे। इसके चलते बीते दिनों नरेश के समर्थक मनोज मीणा ने प्रेस कॉन्फ्रेंस कर जयपुर में 20 जुलाई से बड़ा आंदोलन करने की चेतावनी दी थी। जिसमें विधानसभा का घेराव करना भी प्रस्तावित था। इधर, नरेश की जमानत याचिका स्वीकार होने के बाद उनके प्रशंसकों में खुशी की लहर दौड़ गई हैं।

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author