जहाजपुर में बीजेपी का बड़ा ‘खेला’, मतदान से पहले कांग्रेस प्रत्याशी ने BJP को दे दिया समर्थन
जहाजपुर/भीलवाड़ा (आजाद नेब) : राजस्थान में नगर निकाय चुनाव को लेकर मतदान किया जा रहा है। इस बीच भीलवाड़ा के जहाजपुर में बीजेपी ने बड़ा खेला कर दिया। जिसने कांग्रेस की सियासत में खलबली पैदा कर दी है। इस दौरान द्वितीय चरण के तहत 11 सितम्बर को होने वाले मतदान से पहले कांग्रेस के प्रत्याशी ने बीजेपी को अपना समर्थन दे दिया है। यहीं नहीं एक निर्दलीय प्रत्याशी को भी बीजेपी ने अपने में मिलाकर समर्थन जुटा लिया। इस बड़े सियासी उलटफेरे में विधायक गोपीचंद मीणा का महत्वपूर्ण हाथ रहा। विधायक की इस रणनीति ने कांग्रेस को बड़ा झटका दिया, जिसकी जहाजपुर में काफी चर्चा हो रही है।
यह भी पढ़ें : कलाकंद के डिब्बे में 500-500 रुपए के नोट मिले, अलवर में वोटों की खरीद फरोख्त का वीडियो वायरल
मतदान के दिन कांग्रेसी प्रत्याशी ने बीजेपी को दिया समर्थन
राजस्थान में नगर निकाय चुनाव को लेकर दोनों ही पार्टियों के विभिन्न पैंतरेबाजी देखने को मिली हैं। इस दौरान जहाजपुर में बीजेपी का बड़ा उलट फेर देखने को मिला। जहां बीजेपी विधायक गोपीचंद मीणा की कूटनीति काम आ गई। वार्ड नंबर 5 से कांग्रेस के प्रत्याशी कुलदीप खटीक ने चुनाव में पीछे हटते हुए बीजेपी के प्रत्याशी पंकज घारु को समर्थन दे दिया। मतदान के दिन हुए इस बड़े उलटफेर से कस्बे में जमकर हड़कंप मच गया। इसके अलावा वार्ड नंबर 9 से खड़े हुए निर्दलीय प्रत्याशी विशाल खटीक ने भी बीजेपी के प्रत्याशी राजकुमार माली को अपना समर्थन दिया।
यह भी पढ़ें : जोधपुर में पेट्रोल पंप पर तलवार लेकर पहुंचे बदमाश, फिर मैनेजर ने डंडे से किया मुकाबला
विधायक गोपीचंद मीणा ने प्रत्याशियों का स्वागत किया
इधर, कांग्रेस के प्रत्याशी कुलदीप खटीक ने मीडिया से बातचीत के दौरान बताया कि उसका परिवार शुरू से ही बीजेपी को वोट देता आया है। उसने कांग्रेस में आपसी कलह देखा। इसके कारण उसका मन बदल गया। उन्होंने कहा कि उसनेे अपनी मर्जी से भाजपा प्रत्याशी को समर्थन दिया है। इस दौरान जहाजपुर के जन संवाद केंद्र पर बीजेपी विधायक गोपीचंद मीणा ने कांग्रेस के प्रत्याशी कुलदीप खटीक और निर्दलीय प्रत्याशी विशाल खटीक का माला और साफा पहनकर स्वागत किया। इधर, जहाजपुर विधायक गोपीचंद मीणा की इस रणनीति को काफी चर्चाओं का बाजार गर्म हो गया है।
कलाकंद के डिब्बे में 500-500 रुपए के नोट मिले, अलवर में वोटों की खरीद फरोख्त का वीडियो वायरल

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






