टोंक में ATS की रेड! आतंकी संगठन से जुड़े होने की आशंका में दो युवक हिरासत में, जानिए क्या है कनेक्शन

टोंक में ATS की रेड! आतंकी संगठन से जुड़े होने की आशंका में दो युवक हिरासत में, जानिए क्या है कनेक्शन
Spread the love

टोंक : राजस्थान का टोंक एक बार फिर एटीएस की कार्रवाई के चलते सुर्खियों में है। पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद संगठन से कनेक्शन जुड़े होने की संभावनाओं को लेकर प्रदेश की एटीएस और इंटेलिजेंस टीम ने टोंक शहर के दो युवकों को हिरासत में लिया है। इस कार्रवाई ने टोंक में हडकम्प मचा दिया है। इन पर आतंकी संगठन से जुड़े होने की आशंका हैं। टोंक में इससे पहले भी आतंकी संगठनों से जुड़े होने की कई कार्रवाई हो चुकी है। फिर से इस कार्रवाई ने टोंक को सुर्खियों में ला दिया है।

यह भी पढ़ें : 8 साल के बच्चे ने सचिन पायलट का लिया इंटरव्यू! कॉन्फिडेंस देखकर पायलट भी रह गए दंग, वीडियो वायरल

एटीएस ने टोंक शहर के दो युवकों को लिया हिरासत में

खुफिया एंजेसियों को टोंक शहर को लेकर बड़े इनपुट मिले। इसमें पाकिस्तानी आतंकी संगठन जैश ए मोहम्मद से कनेक्शन जुड़े होने की संभावना सामने आई। इसको लेकर एटीएस ने इन इनपुट के आधार पर ट्रेस किया। जिसमें टोंक शहर के दो युवक संदिग्ध पाएं गए है। इसको लेकर एटीएस ने दबिश देकर कुम्हारों की चौकी निवासी वासित को हिरासत में लिया है, जो धन्ना तलाई में ढाबा चलाता है। इसी तरह एटीएस के इनपुट के आधार पर पुलिस ने रविवार को धन्ना तलाई निवासी बुरहान को भी हिरासत में लिया। इस कार्रवाई से टोंक शहर में सनसनी फैल गई है।

यह भी पढ़ें : टीकाराम जूली की ललकार, मुख्यमंत्री निवास का करूंगा घेराव, जंतर मंतर से भी होगा बुरा हाल, जानिए क्यों

युवकों के फंड कनेक्शन को लेकर की जा रही है जांच

एटीएस की कार्रवाई के दौरान हिरासत में लिए गए युवकों के घरों पर दबिश दी गई। इसमें बैंक अकाउंट संबंधी दस्तावेज खंगाले गए हैं। उनके एटीएम कार्ड, बैंक पासबुक आदि भी जब्त किए हैं। एटीएस को आशंका का है कि पाकिस्तानी आतंकी संगठन से जुड़े होने की आंशका के चलते कहीं उनके खातों में पाकिस्तान से फंडिंग तो नहीं आ रही है। इसको लेकर अब उनके बैंक खातों की जांच की जाएगी। इधर, टोंक शहर में इस तरह की घटना सामने आने के बाद लोगों में तरह-तरह की चर्चाएं शुरू हो गई है। संभावना जताई जा रही है कि इनपुट के आधार पर की गई इस कार्रवाई में एटीएस को पूछताछ में कोई अहम जानकारी मिल सकती है। फिलहाल इस मामले को लेकर अभी तक कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है।

यह भी पढ़ें : 20 अगस्त से पहले राजस्थान में बड़ा आंदोलन! सड़कों पर होगा युवा, सरकार को चेतावनी

टोंक शुरू से ही खुफिया एजेंसियों के रडार पर है

बता दें कि टोंक शहर शुरू से ही एटीएस और खुफिया एजेंसियों की रडार पर रहा है। इससे पहले भी कई बार आतंकी संगठनों से कनेक्शन के मामले को लेकर यहां कार्रवाई हो चुकी है। इससे पहले दो-तीन सालों के आंकड़ों की बात करें, तो टोंक शहर में राष्ट्रीय सुरक्षा एजेंसी यानी एनआईए कार्रवाई कर चुकी है। यह कार्रवाई 2023 में भी हुई, जब टोंक के शागिर्द पेशा मोहल्ला से एक युवक को हिरासत में लिया। जिसे एक महिने की पूछताछ के बाद एटीएस ने छोड़ दिया। हालांकि पूछताछ के दौरान उससे कोई कोई जानकारी हासिल नहीं हुई। इसी तरह पिछले साल 2025 में एटीएस ने टोंक जिले के मालपुरा में एटीएस ने कार्रवाई की, जहां एक युवक को राष्ट्र विरोधी गतिविधियों में लिप्त होने की आशंका के चलते हिरासत में लिया था।

यह भी पढ़ें : बाड़मेर में छात्र और SHO के बीच ‘मल्लयुद्ध’! भीलवाड़ा में छात्र ने जीवित समाधि ली, छात्र संघ चुनाव बवाल

8 साल के बच्चे ने सचिन पायलट का लिया इंटरव्यू! कॉन्फिडेंस देखकर पायलट भी रह गए दंग, वीडियो वायरल

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,