जोधपुर में पेट्रोल पंप पर तलवार लेकर पहुंचे बदमाश, फिर मैनेजर ने डंडे से किया मुकाबला
जोधपुर : राजस्थान के जोधपुर में मंगलवार सुबह को एक पेट्रोल पंप पर कार में सवार दो बदमाशों ने बड़ी वारदात करने का प्रयास किया। उन्होंने पेट्रोल पर धारदार हथियारों से कर्मचारियों को डराया। इस बीच पेट्रोल पंप के मैनेजर ने उनका डटकर मुकाबला किया। बदमाशों के कार से भागते समय मैनेजर डंडे के प्रहार से बदमाशों की कार का शीशा टूट गया। हालांकि दोनों बदमाशों ने पेट्रोल पंप पर स्टाफ को धमकाकर नगदी और मोबाइल लूट लिया। वारदात की सूचना मिलते ही पुलिस तत्काल मौके पर पहुंची। वहीं घटना से इलाके में हडकम्प मच गया।
जोधपुर में हथियारबंद बदमाशों का तांडव, तलवार लहराकर पेट्रोल पंप पर मचाई सनसनी pic.twitter.com/gYvVoxy6uX
— Journalist Manish Bagdi (@Bagdi_manish67) September 8, 2026
यह भी पढ़ें : ‘गली-गली में शोर है, चप्पल वाले का जोर है’, बयाना में चप्पल चुनाव चिन्ह के साथ प्रत्याशी का अनोखा प्रचार
घटना का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
हैरान कर देने वाली यह घटना जोधपुर के डांगियावास थाना क्षेत्र की है, जहां जली चंपावत स्थित सुरेंद्र गोदारा पेट्रोल पंप स्टेशन पर दो हथियार बंद बदमाशांे ने इस घटना को अंजाम दिया। इस घटना को लेकर सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। जिसके अनुसार यह घटना 5 से सुबह 5ः30 बजे के बीच की है, जब सफेद रंग की बिना नंबर की कार पेट्रोल पंप पर रूकती है। इस बीच कार में सवार बदमाश तलवार लहराकर पेट्रोल पंप के कर्मचारियों को धमकाकर पैसे मांगता है। आरोप है कि बदमाश पेट्रोल पंप पर गौशाला के दान के लिए रखे हुए गल्ले को उठाकर ले गए। जिसमें 2000 की नगदी बताई गई है।
यह भी पढ़ें : बीजेपी के चुनाव प्रचार में अशोक गहलोत की मिमिक्री, देखिए बाड़मेर का यह वीडियो सुर्खियों में
मैनेजर ने बदमाशों का मुकाबला किया
बताया जा रहा है कि इस दौरान पेट्रोल पंप के मैनेजर ने उनका मुकाबला करने का प्रयास किया। मैनेजर के डंडे के प्रहार से बदमाशों की कार का शीशा फूट गया। वीडियो में देख सकते हैं कि एक युवक, जो हाथों में तलवार लेकर पेट्रोल पंप कर्मचारियों को डराता हुआ दिखाई दे रहा है। इस बीच कर्मचारी भाग जाता है। आरोप है कि बदमाशों ने धमकाकर पेट्रोल पंप कर्मचारी का मोबाइल और नकदी छीन ली। पुलिस ने मामला दर्ज कर बदमाशों की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : नागौर में भांजे के खिलाफ मामा ने BJP से मिलाया हाथ, अब भांजे को हराने के लिए कर रहे है प्रचार
पुलिस ने एक युवक की पहचान की
पेट्रोल पंप पर हथियारबंद बदमाशों की घटना सेे इलाके में हडकंप मच गया। सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और वारदात की जानकारी ली। इसके अलावा पेट्रोल पंप के सीसीटीवी फुटेज अपने कब्जे लिए है। इस फुटेज के आधार पर पुलिस ने जोधपुर के एयरपोर्ट थाना क्षेत्र निवासी एक युवक की पहचान कर ली है। इसके अलावा आरोपियों की तलाश को लेकर पुलिस टीम में गठित की गई है, जो बदमाशों के संभावित ठिकानों पर तलाश में जुट गई है।

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






