माहेश्वरी समाज के लोगों में जमकर चले लात घुसे! पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा

माहेश्वरी समाज के लोगों में जमकर चले लात घुसे! पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा
Spread the love

अजमेर (दिनेश गहलोत) : राजस्थान के अजमेर में माहेश्वरी समाज के भवन लोकार्पण समारोह में जमकर बवाल हो गया। यह समारोह अखाड़ा बन गया। इस दौरान किसी विवाद को लेकर दो पक्षों में कहासुनी हो गई। यह कहासुनी इतनी बढ़ गई कि दो गुटों में जमकर लात घुसे चले। वहां मौजूद समाज के लोगों में अफरा-तफरी मच गई। इस दौरान समाज के वरिष्ठ लोगों ने हाथ जोड़-जोड़ कर लोगों को शांत करने का प्रयास किया। दो गुटों के बीच लात घुसे चलने का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। इस दौरान सूचना पर पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर स्थिति पर नियंत्रण किया।

यह भी पढ़ें : रावतभाटा में मासूम बच्चा रोता रहा पैरों से लिपटकर, पिता को ले गई पुलिस

विवाद के चलते दो गुटों में चले जमकर लात घुसे

हैरान कर देने वाला यह मामला अजमेर के पुष्कर से सामने आया है, जहां अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन का नवनिर्मित कृष्ण भवन का बुधवार को लोकार्पण समारोह आयोजित किया गया। इस दौरान कार्यक्रम को लेकर दो गुटों में किसी बात को लेकर विवाद हो गया। यह विवाद इतना बढ़ा कि उनमें जमकर लात घुसे चले। इस पूरे घटनाक्रम का वीडियो सामने आया है, जो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इस वीडियो में आप देख सकते हैं कि किस तरह से समाज के लोग आपस में उलझते हुए नजर आ रहे हैं। जबकि कई वरिष्ठ व्यक्ति लोगों के हाथ जोड़कर उन्हें शांत करते हुए भी दिख रहे हैं। इधर, झगड़े की सूचना पर पुष्कर थाना अधिकारी विक्रम सिंह राठौड़, तहसीलदार इंद्रजीत सिंह चौहान मौके पर पहुंचे, जहां उन्होंने मशक्कत के बाद मामले पर काबू पाया।

यह भी पढ़ें : नशे में कार चालक का तांडव! ट्रैफिक में रफ्तार से घुसा दी कार

लोकार्पण को लेकर यह हुआ था आयोजित समारोह

पुष्कर में अखिल भारतीय माहेश्वरी सेवा सदन के नवनिर्मित कृष्ण भवन का लोकार्पण समारोह आयोजित हुआ। इसमें श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र न्यास अयोध्या के कोषाध्यक्ष राष्ट्रीय संत गोविंद देवगिरी महाराज ने इस भवन का लोकार्पण किया। इस भवन में आधुनिक सुविधाओं युक्त 57 कमरे और एसी हॉल बनाए गए। यह समारोह सुबह 11 बजे आयोजित हुआ। इसके बाद किसी बात को लेकर समाज के लोगों में विवाद हो गया और यह हैरान कर देने वाला घटनाक्रम सामने आया।

यह भी पढ़ें : महिला ड्राइवर पर डंडे से हमला, दुकानदार की दबंगई का वीडियो वायरल

रावतभाटा में मासूम बच्चा रोता रहा पैरों से लिपटकर, पिता को ले गई पुलिस

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!