रावतभाटा में मासूम बच्चा रोता रहा पैरों से लिपटकर, पिता को ले गई पुलिस

रावतभाटा में मासूम बच्चा रोता रहा पैरों से लिपटकर, पिता को ले गई पुलिस
Spread the love

रावतभाटा/चित्तौडगढ़ : राजस्थान के रावतभाटा में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान पुलिस की संवेदनहीनता का मामला सामने आया है। इसको पुलिस के खिलाफ लोगों का गुस्सा उबल रहा है। वायरल वीडियो को देखकर लोग भावुक हो गए। लोग पुलिस की इस कार्रवाई पर बड़े सवाल खड़े करते हुए ट्रोल कर रहे हैं। दरअसल, रावतभाटा नगर पालिका की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई। इस कार्रवाई के चलते एक दुकान को हटा दिया गया। इसके बाद पुलिस दुकान चलाने वाले व्यक्ति को पकड़कर ले जा रही थी। तभी उसका 5 साल का मासूम बेटा अपने पिता के पैरों से लिपटकर रोता बिलखता हुआ नजर आया, लेकिन ह्दय विदारक इस दृश्य को देखकर पुलिस का दिल नहीं पसीजा। अब लोग पुलिस पर अपना गुस्सा निकाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें : नशे में कार चालक का तांडव! ट्रैफिक में रफ्तार से घुसा दी कार

बच्चे को देखकर भी पुलिस को नहीं आया तरस

दरअसल, वीडियो रावतभाटा की नगरपालिका अतिक्रमण हटाओं कार्रवाई के दौरान का होने का दावा किया जा रहा है। हांलाकि ‘द पाॅलिटिकल टाइम्स’ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है, जो बुधवार को वायरल हुआ। इस वीडियो में देखा जा सकता है कि नगरपालिका की ओर से अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की जा रही है। इस बीच एक दुकान को हटा दिया गया। इसके बाद पुलिस उस दुकान चलाने वाले व्यक्ति को पकड़कर लेकर जाने लगी, तभी उसका 5 साल का मासूम बच्चा रोते हुए मार्मिक गुहार लगा रहा था, लेकिन पुलिस के जवान बेदर्दी से उसके पिता को पकड़ कर ले जाते हुए दिखे।

यह भी पढ़ें : महिला ड्राइवर पर डंडे से हमला, दुकानदार की दबंगई का वीडियो वायरल

सोशल मीडिया पर लोगों ने कोसा पुलिस को

5 साल के मासूम बच्चे को पिता की पैरों में लिपटकर इस तरह रोते हुए देखकर सोशल मीडिया पर यह वीडियो चर्चा का विषय बना हुआ है। पुलिस जब बच्चे के पिता को पकड़ कर ले जा रही थी, तो बच्चा रोते हुए अपने पिता को छोड़ने के लिए गुहार लगा रहा था, लेकिन पुलिसकर्मी एक नहीं सुनते हैं। यह नजारा देखकर सोशल मीडिया पर लोगों को भावुक कर रहा है। उन्होंने पुलिस की इस संवेदनहीनता और कार्रवाई पर बड़े सवाल खड़े किए। साथ ही पुलिस की इस कार्रवाई पर कड़े शब्दों में आलोचना भी कर रहे हैं। लोग कह रहे हैं कि पुलिस के इस आचरण पर क्या सरकार और अधिकारी दोषी लोगों पर कार्रवाई करेगी?

यह भी पढ़ें : दूल्हे के तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत! SUV कार से हुआ हादसा

नशे में कार चालक का तांडव! ट्रैफिक में रफ्तार से घुसा दी कार

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author