महिला ड्राइवर पर डंडे से हमला, दुकानदार की दबंगई का वीडियो वायरल

महिला ड्राइवर पर डंडे से हमला, दुकानदार की दबंगई का वीडियो वायरल
Spread the love

जयपुर : राजस्थान में महिला अपराध को लेकर लगातार कई मामले इन दिनों में सुर्खियों में हैं। बीते दिनों जयपुर में एक बाइक पर बैठी हुई युवती के साथ छेड़छाड़ के मामले को लेकर बवाल मचा। इस मामले में पुलिस ने चार युवकों को गिरफ्तार भी किया। इस बीच एक वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। जिसमें एक दुकानदार और महिला ऑटो ड्राइवर के बीच मारपीट हो रही है। बताया जा रहा है कि यह विवाद पार्किंग को लेकर शुरू हुआ। हालांकि ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस वीडियो में दुकानदार डंडा लेकर महिला ऑटो ड्राइवर पर हमला करते हुए नजर आ रहा है।

यह भी पढ़ें : मंत्री झाबर सिंह खर्रा का निमंत्रण पत्र सुर्खियों में! देखकर लोग कर रहे हैं तारीफ

महिला ऑटो ड्राइवर पर डंडे से हमला

सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे इस वीडियो को जयपुर का होने का दावा किया जा रहा है। वहीं कई मीडिया रिपोर्ट्स में इसे उदयपुर का भी बताया गया है। सोशल मीडिया पर वायरल इस वीडियो में दुकान के बाहर ऑटो की पार्किंग को लेकर इस विवाद की शुरुआत हुई। इस दौरान दुकानदार और महिला ऑटो ड्राइवर के बीच बहस शुरू हुई। बहस के दौरान दुकानदार महिला को अपशब्द कहता है। इस पर डंडा लेकर दुकानदार महिला की तरफ दौड़ता है। वहीं दुकानदार भी डंडे से महिला पर हमला करता हुआ नजर आ रहा है। इस दौरान आसपास खड़े लोगों ने दुकानदार को पकड़ लिया। इस भी दुकानदार नीचे गिर जाता है और लोग महिला से उसे सबक सिखाने के लिए कहते हैं।

यह भी पढ़ें : सचिन पायलट से प्रशंसक की अनोखी डिमांड! हुक्का का एक कस लीजिए

महिला ऑटो ड्राइवर और दुकानदार ने एक दूसरे पर किया हमला

पार्किंग के विवाद को लेकर शुरू हुआ झगड़ा मारपीट में बदल गया। इस दौरान महिला ऑटो ड्राइवर और दुकानदार आपस में उलझ गए और एक दूसरे पर डंडों से हमला करते हुए नजर आए। यह वीडियो अब सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि यह स्पष्ट नहीं हो पाया है। कि यह वीडियो कब का है? बताया जा रहा है कि इस मामले में महिला ड्राइवर ने पुलिस में दुकानदार के खिलाफ शिकायत दी। इसके बाद दुकानदार को हिरासत में ले लिया गया।

यह भी पढ़ें : दूल्हे के तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत! SUV कार से हुआ हादसा

युवती से छेड़छाड़ का मामला भी रहा था सुर्खियों में

बीते दिनों राजधानी जयपुर के मुहाना क्षेत्र का एक वायरल वीडियो काफी चर्चा में रहा। दरअसल, यह वीडियो पिछले साल दिसंबर का था, लेकिन बीते दिनों फिर से वायरल हुआ। इसमें एक युवती रैपिडो बाइक पर पीछे बैठकर जा रही थी। उसके साथ बाइक सवार दो युवकों ने गलत तरीके से छूते हुए छेड़छाड़ की। जब यह वीडियो वायरल हुआ, तो बवाल मच गया। पुलिस ने इस मामले में त्वरित कार्रवाई करते हुए टोंक जिले के तीन और दौसा के एक युवक समेत चार लोगों को गिरफ्तार किया। इस कार्रवाई को लेकर लोगों ने पुलिस की जमकर तारीफ की।

यह भी पढ़ें : बाप पार्टी नेता अनिल निनामा की हत्या! पीट पीटकर मार डाला

मंत्री झाबर सिंह खर्रा का निमंत्रण पत्र सुर्खियों में! देखकर लोग कर रहे हैं तारीफ

 

 

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!