डोटासरा ने बेटे के RAS इंटरव्यू में सिलेक्शन का पूरा राज बताया, अजमेर में विरोधियों को दिया करारा जवाब
अजमेर/जयपुर : कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के पुत्र और पुत्रवधू के आरएएस परीक्षा के इन्टरव्यू के नम्बरों का विवाद एक बार फिर सुर्खियों में हैं। इसको लेकर अजमेर में डोटासरा का एक बड़ा बयान सामने आया है। जिसने सियासी गलियारों मेें हलचल पैदा कर दी। उन्होंने इन आरोपों को लेकर पर्दा उठाकर, स्पष्ट कर दिया कि 2016 में उनके बेटे के इंटरव्यू में 80 नंबर कैसे आए? इसका राज खोलते हुए उन्होंने सार्वजनिक मंच से कहा कि जो लोग पढ़ाई करते हैं, मेहनत करते हैं, उन्हें सफलता जरूर मिलती है। डोटासरा ने इस बयान के जरिए अपने विरोधियों को करारा जवाब दिया है, जो सियासत मेें चर्चा का विषय है।
यह भी पढ़ें : बीसलपुर बांध में तो और घट गया 1 सेमी पानी, बांध भरने पर अब लोगों को संशय
डोटासरा ने बताया, बेटे के कैसे आए 80 नंबर
बता दें कि डोटासरा के पुत्र और पुत्रवधू के सिलेक्शन को लेकर कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा समेत बीजेपी के कई नेताओं ने गंभीर आरोप लगाएं। इस बीच अजमेर में रविवार को अखिल भारतीय आदर्श जाट महासभा समिति का प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित हुआ। इस समारोह में डोटासरा ने अपने विरोधियों को करारा जवाब देने का प्रयास किया। उन्होंने अपने बेटे के आरएएस इंटरव्यू में 80 नंबर आने के राज पर प्रकाश डालते हुए कहा कि आज में इस मंच से बताता हूं कि कैसे मेरे बेटे के 80 नंबर आए। उन्होंने कहा कि इस बैच बीच में 144 अभ्यर्थियों के 80 या उससे ज्यादा अंक आए थे। उन्होंने आगे कहा कि उनकी पुत्रवधू जिनकी और राजस्थान में नवीं रैंक आई। उन्होंने कहा कि जो लोग पढ़ाई करते हैं, मेहनत करते हैं, वह तो सफल होएंगे।
यह भी पढ़ें : CM भजनलाल का बड़ा एक्शन, तबेले में चलने वाली स्कूल का नया भवन 1 सितंबर से बनेगा, आशुतोष रांका ने दिया धन्यवाद
पेट में कब तक मरोड़ मिटाते रहोगे
इस मामले में डोटासरा ने चुनौती देते हुए कहा कि यदि कोई मुझसे बात करना चाहे, तो मैं इसके लिए तैयार हूं। उन्होंने कहा कि जो मेहनत कर पढ़ाई करते हैं, उन्हें सफलता मिलती हैं। उन्होंने अपने आलोचकों पर निशाना साधते हुए कहा कि यदि फिर भी किसी के पेट में मरोड़ हो तो कब तक चूर्ण खरीद कर मिटाते रहेंगे। डोटासरा के अपने पुत्र और पुत्रवधू के सिलेक्शन को लेकर दिए गए इस बयान से एक बार फिर सियासी गलियारों में एक बार फिर हलचल मच गई है।
किरोड़ी लाल मीणा ने मुख्यमंत्री को लिखा था पत्र
बता दें कि गोविंद सिंह डोटासरा को उनके पुत्र और पुत्र वधू के इंटरव्यू के नंबरों को लेकर सबसे ज्यादा कृषि मंत्री किरोड़ी लाल मीणा ने घेरा है। इसको लेकर उन्होंने पिछले महीने जून में मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा को पत्र लिखकर डोटासरा पर गंभीर आरोप लगाए। इसमें बताया कि गोविंद सिंह डोटासरा और उनके समधी रमेश चंद्र पूनिया ने फर्जी ओबीसी प्रमाण पत्र बनवाया। यहीं नहीं आरएएस भर्ती में अनुचित तरीके से लाभ लिया। उन्होंने डोटासरा के बेटे को 85 अंक इंटरव्यू में दिलावनेे पर भी बड़े आरोप लगाए। इस पत्र में मीणा ने लिखा कि डोटासरा ने अपने परिवार और रिश्तेदारों के छह लोगों को अनुचित तरीके से आरएएस बनाया।
यह भी पढ़ें : ‘जिन्होंने हमें पीटा, वे बगरू विधायक के साथ बैठे थे’, CJP हमले पर आशुतोष रांका का दावा
डोटासरा खिलाफ सेटिंग का क्या है पूरा मामला
बता दें कि यह मामला डोटासरा के पुत्र अविनाश और उनकी पुत्रवधू प्रतिभा से जुड़ा हुआ हैं। इसमें उनके रिश्तेदारों को भी आरएएस इंटरव्यू में अनुचित तरीके से नंबर दिए जाने के गंभीर आरोप लगे। यह मामला वर्ष 2016 और 2018 की आरएएस भर्ती परीक्षा से जुड़ा हुआ है। इस दौरान यह मामला पहली बार 2021 में गुलाबचंद कटारिया और सतीश पूनिया ने उठाया था। डोटासरा पर आरोप है कि उनके पुत्र अविनाश को 2016 के इंटरव्यू में 85 अंक, पुत्रवधू प्रतिभा को 80 अंक दिलवाए गए। इसी तरह 2018 में पुत्रवधू के भाई-बहन गौरव और प्रभा को 80-80 अंक दिलाए गए। विपक्ष ने उन पर सेटिंग करने के आरोप लगाए थे।
अलवर में छात्राओं के साथ बांध में नहाते दिखे प्रिंसिपल, वीडियो वायरल तो मदन दिलावर ने किया सस्पेंड

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






