कोटा हैंगिग ब्रिज पर भीषण हादसा! कोहराम मचा 3 जनों की मौत, दो दर्जन घायल

कोटा हैंगिग ब्रिज पर भीषण हादसा! कोहराम मचा 3 जनों की मौत, दो दर्जन घायल
Spread the love

कोटा : राजस्थान में बीती रात एक भीषण सड़क हादसा सामने आया, जिसमें तीन लोगों के दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा कोटा के हैंगिंग ब्रिज के पास देर रात देखने को मिला। इस दौरान फोर लाइन पर यात्रियों से भरी हुई एक स्लीपर बस अचानक नियंत्रित होकर पलट गई। इसमें तीन यात्री बस खिड़की से निकलकर सड़क पर गिर गए। जिन्हें सामने से आ रहे ट्रॉले कुचल दिया। हादसे में 3 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। जबकि करीब दो दर्जन से अधिक लोग घायल बताए गए हैं। जिनका अस्पताल मेेें उपचार चल रहा है। इधर, हादसे यात्रियों में जमकर कोहराम मच गया। इस दौरान पुलिस के अधिकारियों ने मौके पर पहंुचकर मोर्चा संभाला और घायलों को संभाला।

यह भी पढ़ें : माहेश्वरी समाज के लोगों में जमकर चले लात घुसे! पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा

स्लीपर बस पलटने से यात्रियों में मचा कोहराम

सनसनी फैल देने वाला यह हादसा कोटा के हैंगिंग ब्रिज के पास फोर लाइन पर हुआ, जहां बीती देर रात एक स्लीपर कोच बस डिवाइडर से टकरा गई। तेज रफ्तार होने के कारण बस पलट गई। हादसा होते ही उसमें सवार यात्रियों में कोहराम मच गया। हादसे के समय तीन यात्री बस खिड़की से निकलकर सड़क पर गिर गए। जिन्हें सामने से आ रहे ट्रॉले कुचल दिया। हादसे में 3 यात्रियों की दर्दनाक मौत हो गई। इनमें दो यात्री भिंड के बताए जा रहे हैं। जबकि करीब दो दर्जन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। सूचना पर पुलिस ने तत्काल मौके पर पहुंचकर घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया, जहां तीन यात्रियों के मृत होने की पुष्टि हुई। जबकि शेष यात्रियों का उपचार चल रहा है। देर रात हुए हादसे से फोर लाइन पर अफरा-तफरी का माहौल का माहौल हो गया। वहीं लोगों में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें : रावतभाटा में मासूम बच्चा रोता रहा पैरों से लिपटकर, पिता को ले गई पुलिस

अहमदाबाद से भिंड जा रही थी स्लीपर कोच बस

कोटा के आरके पुरम थाना इलाके में बीती रात यह भीषण हादसा सामने आया। जानकारी के अनुसार स्लीपर कोच बस अहमदाबाद से यात्रियों को लेकर रवाना हुई थी, जो हैंगिंग ब्रिज के पास फोरलेन से गुजर रही थी। इस बीच अचानक ड्राइवर ने नियंत्रण को दिया और तेज रफ्तार में स्लीपर कोच बस डिवाइडर से टकरा गई, इसलिए वह पलट गई। हादसा होते ही यात्रियों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि घायल लोगों में छोटे-छोटे बच्चे और महिलाएं भी शामिल है। इधर, देर रात पुलिस और प्रशासन के अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर रेस्क्यू ऑपरेशन चलवाया और घायलों को तुरंत राहत पहुंचाई।

यह भी पढ़ें : नशे में कार चालक का तांडव! ट्रैफिक में रफ्तार से घुसा दी कार

माहेश्वरी समाज के लोगों में जमकर चले लात घुसे! पुलिस को संभालना पड़ा मोर्चा

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!