नरेश मीणा ने SDM को अंगुली दिखाई, आप किसानों का खून चूस रही हो, खाद किल्लत पर खरी खोटी सुनाई।

नरेश मीणा ने SDM को अंगुली दिखाई, आप किसानों का खून चूस रही हो, खाद किल्लत पर खरी खोटी सुनाई।
Spread the love

बारां : नरेश मीणा अपने दबंग अंदाज को लेकर सियासत में काफी चर्चा में रहते हैं। बारां जिले के छबड़ा में गुरुवार किसानों को जब घण्टों बाद भी खाद नहीं मिली, तब नरेश मीणा का पारा उबाल पर आ गया। इस दौरान छबड़ा की महिला एसडीएम ने उन्हें बातचीत के लिए बुलाया, तो बैठक में नरेश मीणा ने एसडीएम को अंगुली दिखाते हुए दबंग तेवर दिखाएं। उन्होंने कहा कि ‘मैडम आप और आपके अधिकारी मंडी में किसानों का खून चूस रहे हैं।’ यह सुनकर एसडीएम और वहां मौजूद पुलिस अधिकारी भी हैरान रह गए। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर तेजी से शेयर हो रहा है।

यह भी पढ़ें : रेहान वाड्रा की एंट्री महज कला तक सीमित या राजनीति की आहट? तस्वीरों के विवाद के पीछे क्या कोई खास मकसद

मैडम आप आपके अधिकारी, किसानों का खून चूस रहे हो

दरअसल, छबड़ा में बुधवार रात से हजारों किसान खाद को लेकर लाइनों में लगे रहे, लेकिन इसके बावजूद भी उन्हें खाद नहीं मिला। इसकी जानकारी जब नरेश मीणा को लगी, तो वह मौके पर पहुंच गए। बाद में जब छाबड़ा की एसडीएम सपना कुमारी ने उन्हें वार्ता के लिए बुलाया, तो नरेश बैठक में काफी गुस्से में नजर आए। उन्होंने एसडीएम से कहा कि ‘मंडी में किसानों को मार रहे हो। किसानों का खून चूस रहे हो।’ इस पर एसडीएम ने कहा कि हम नहीं कर रहे हैं। जवाब में तेज आवाज में नरेश मीणा ने कहा कि ‘मैडम आप और आपके अधिकारी किसानों का खून चूस रहे हैं।’ नरेश मीणा ने कहा कि जब सीएमओ लेवल से बात हो जाती है कि किसानों को खाद मिलेगी, तो फिर यहां का क्यों नहीं मिल रही है। पूरी वार्ता के दौरान नरेश एसडीएम को अंगुली दिखाकर खरी खरी सुनाते नजर आए।

यह भी पढ़ें : छबड़ा में नरेश मीणा हाथ में लट्ठ लेकर फिर निकले सड़कों पर, किसानों को DAP खाद नही मिली तो सामने आया रूप

एसडीएम ने कहा, आप मेरे से केवल इस मुद्दे पर बात करो

नरेश मीणा ने कहा जब राशन बट रहा है, शक्कर बट है लेकिन किसानों को खाद क्यों नहीं मिल रही है। एसडीएम के जवाब पर असंतुष्ट होकर नरेश मीणा ने कहा कि आप अधिकारी हो, यह आपकी जिम्मेदारी है। इस पर एसडीएम ने कहा कि आप मुझसे केवल इस मुद्दे पर बात कीजिए। जिसके लिए बैठक में आए हो। इस पर नरेश मीणा भड़कते हुए कहा फिर आप खाद वितरण के लिए मना कर दीजिए कि यह आपसे नहीं हो पाएगा। नरेश मीणा के इस दबंग अंदाज की सोशल मीडिया पर जमकर चर्चा हो रही है।

यह भी पढ़ें : जालोर में भीषण सड़क हादसा, एक ही परिवार के 3 सदस्यों की दर्दनाक मौत

नरेश मीणा ने धरना समाप्त किया

नरेश मीणा ने गुरुवार शाम धरना देने की चेतावनी दी थी। इस पर शुक्रवार सुबह से किसानों को खाद का वितरण शुरू हो गया। इस दौरान करीब 900 किसानों को खाद के लिए कूपन वितरित किए गए। इससे पहले नरेश मीणा ने गुरुवार रात किसानों के साथ पेड़ के नीचे चारपाई पर रात गुजारी थी। बता दें कि इससे पहले वर्ष 2024 में देवली उनियारा के विधानसभा उपचुनाव में नरेश मीणा ने अपने गुस्सैल स्वभाव के चलते वहां मतदान के दौरान तैनात एसडीएम को थप्पड़ मार दिया था। जिसके कारण उन्हें दो बार टोंक जेल में बंद रहना पड़ा। बीते दिनों ही उन्हें जमानत मिली।

✍🏻 मनीष बागड़ी 

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author