नरेश मीणा की रिहाई को लेकर जुटे हजारों समर्थक, बांरा में प्रदर्शन कर प्रदेश व्यापी आंदोलन की चेतावनी
बांरा : टोंक जिले के समरावता गांव में एसडीएम थप्पड़ कांड से चर्चा में आए नरेश मीणा की रिहाई की मांग जोर पकड़ने लगी है। नरेश मीणा इन दिनों जमानत रद्द होने के बाद टोंक जेल में बंद हैं। उनकी रिहाई लेकर बांरा में सोमवार को नरेश मीणा के हजारों समर्थकों ने प्रदर्शन किया। इस दौरान बीजेपी के पूर्व विधायक कंवर लाल मीणा की रिहाई को लेकर भी मांग उठाई गई। सर्व समाज ने बांरा कलेक्ट्रेट पर घेराव कर प्रदर्शन किया। साथ ही राज्यपाल के नाम एसडीएम को ज्ञापन सौंपा।
यह भी पढ़ें : प्रतापगढ़ में बच्चों की जान जोखिम में, स्कूल जाने के लिए पेड़ के तने से पार कर रहे हैं गहरा नाला
नरेश की रिहाई के लिए जुटे हजारों समर्थक
इससे पहले नरेश मीणा के समर्थक और सर्व समाज के बैनर तले बटवाड़ा-झाड़वा चौकी से प्रदर्शन के रूप में रैली रवाना हुई। इस बीच नरेश मीणा और कंवरलाल मीणा को रिहा करने के नारे लगाए गए। इसके बाद प्रदर्शनकारी लोग बांरा कलेक्ट्रेट पहुंचे, जहां उन्होंने प्रदर्शन किया। इस दौरान प्रदर्शनकारियों ने नरेश मीणा के खिलाफ झालावाड़ के कोतवाली पुलिस थाने में दर्ज प्रकरण 504/2025 की निष्पक्ष जांच की मांग की। प्रदर्शनकारी लोगों ने नरेश मीणा और कंवरलाल मीणा की रिहाई का मुद्दा उठाया। इसमें बताया कि कंवर लाल मीणा की लंबे समय से दया याचिका विचाराधीन है, लेकिन अभी तक उस पर फैसला नहीं हुआ है।
यह भी पढ़ें : बीसलपुर बांध में तो और घट गया 1 सेमी पानी, बांध भरने पर अब लोगों को संशय
ज्ञापन में प्रदेशव्यापी आंदोलन करने की चेतावनी
इस दौरान सर्व समाज के लोगों ने एसडीएम रामावतार मीणा को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में मांग की गई है कि नरेश मीणा और कंवर लाल मीणा की रिहाई को लेकर उनके प्रति न्याय पूर्ण कार्रवाई की जाए, यदि उनकी मांगों पर कार्रवाई नहीं हुई तो यह आंदोलन प्रदेश व्यापी स्तर तक किया जाएगा। समर्थकों ने कहा कि नरेश मीणा किसान नेता है, जो किसानों और आमजन के हक की बात उठाते है। ज्ञापन मेें चेतावनी दी है कि होने वाले आंदोलन को लेकर राजस्थान सरकार जिम्मेदार होंगी।
यह भी पढ़ें : डूंगरपुर में अब स्कूल के कमरे की छत गिरी, घटना के समय 120 बच्चे मौजूद, जूली ने मदन दिलावर से मांगा इस्तीफा
पूर्व मंत्री राजेंद्र गुढ़ा की मुलाकात से सियासी हलचल
बता दें कि बीते दिनों तक एसटी एससी कोर्ट की ओर से जमानत रद्द किए जाने के बाद नरेश मीणा इन दिनों टोंक जेल में बंद हैं। उनकी रिहाई को लेकर अब सरगर्मियां तेज हो गई है। इस बीच गहलोत सरकार में मंत्री रह चुके राजेंद्र गुढ़ा ने नरेश मीण से टोंक में रविवार को मुलाकात की। इस मुलाकात से सियासी गलियारों में हलचल मच गई है। राजेंद्र गुढ़ा की नरेश से करीब 1 घंटे तक बातचीत हुई। इसके बाद उन्होंने मीडिया में बताया कि नरेश राजनीति का शिकार हुआ है। उन्होंने कहा कि हाई कोर्ट में ट्रायल पर स्टे होने के बावजूद भी उन्हें जेल में रखा जा रहा है। इस दौरान राजेंद्र गुढ़ा ने नरेश के स्वास्थ्य को लेकर भी चिंता जाहिर की है।
यह भी पढ़ें : अलवर में छात्राओं के साथ बांध में नहाते दिखे प्रिंसिपल, वीडियो वायरल तो मदन दिलावर ने किया सस्पेंड
प्रतापगढ़ में बच्चों की जान जोखिम में, स्कूल जाने के लिए पेड़ के तने से पार कर रहे हैं गहरा नाला

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






