अटरू में टिकट नहीं मिला तो BJP नेता पर ईंट फेंक दी, नेता मुकेश मिश्रा बाल-बाल बचे
बांरा : राजस्थान में नगर निकाय चुनाव के नामांकन के अंतिम दिन जमकर विवाद हुआ। इस बीच बांरा जिला के अटरू नगर पालिका चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं की हैरान कर देने वाली घटना सामने आई, जहां टिकट वितरण से नाराज होकर कार्यकर्ताओं ने बीजेपी नेता मुकेश मिश्रा पर ईंट फेंक दी। इसको वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ इस वीडियो की पुष्टि नहीं करता है। इस हमले में मुकेश मिश्रा बाल बाल बच गए। घटना से मौजूद भाजपा के कार्यकर्ताओं में खलबली मच गई।
अटरू में BJP नेता मुकेश मिश्रा पर ईंट फेंकी दी। कार्यकर्ता टिकट बदलने पर नाराज हुए थे pic.twitter.com/v5HNVNy2Dp
— Journalist Manish Bagdi (@Bagdi_manish67) September 1, 2026
यह भी पढ़ें : कांग्रेस की फायर ब्रांड लेडी दिव्या मदेरणा भड़की, अधिकारी से कहा, ‘बेरे में पड़ जाओगे क्या’
टिकट नहीं मिलने से, भाजपा नेता पर फेंक दी ईंट
प्रदेश में नगर निकाय चुनाव को लेकर भाजपा और कांग्रेस दोनों ही पार्टियों में टिकट नहीं मिलने से नाराज कार्यकर्ताओं में जमकर आक्रोश देखने को मिला। इस बीच अटरू में कार्यकर्ताओं का आक्रोश भी चर्चा में है। बताया जा रहा है कि अटरू नगर पालिका में बीजेपी की ओर से अंतिम समय में टिकट वितरण में फेरबदल कर दिया गया। इस दौरान बीजेपी ने पहले यह टिकट किसी ओर को दिया था, लेकिन बाद में यह टिकट बदल दिया। आरोप है कि इस घटना से नाराज कुछ बीजेपी कार्यकर्ताओं ने बीजेपी नेता मुकेश मिश्रा पर ईंट फेंक दी। इसको लेकर घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। हालांकि कुछ मीडिया रिपोर्ट्स में इस ईंट को गत्ता भी बताया जा रहा है। इधर, घटना में मुकेश मिश्रा बाल बाल बच गए। इस दौरान पुलिस मौके पर पहंची और स्थिति को संभाला। अटरू की इस घटना ने सियासी गलियारों में हलचल पैदा कर दी है।
यह भी पढ़ें : अजमेर में BJP नेता का अपनी पार्टी के खिलाफ ‘अनोखा’ विरोध, सिर मुंडवाकर जताया आक्रोश
पहली बार अटरू में नगर पालिका बनाया
बता दें कि भजनलाल सरकार ने इस वित्तीय वर्ष के बजट घोषणा में बांरा जिले की अटरू नगर पालिका को इसी साल नवसृजित किया है। पहली बार नवगठित नगर पालिका में अध्यक्ष अनुसूचित जाति यानी एससी वर्ग के लिए आरक्षित की गई है। अटरू नगर पालिका में 25 वार्ड बनाए गए हैं। यहां के कुल मतदाताओं की संख्या 19071 है। इनमें 9827 पुरुष और 9244 महिलाएं शामिल है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार इस नगर निकाय चुनाव को लेकर अटरू मेें 13 उम्मीदवारों ने अपने 14 नामांकन दाखिल किए हैं।
कांग्रेस की फायर ब्रांड लेडी दिव्या मदेरणा भड़की, अधिकारी से कहा, ‘बेरे में पड़ जाओगे क्या’

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






