स्कूली बच्चों पर पुलिस ने भांजी लाठियां! फिर 5 घण्टे तक हुआ जमकर बवाल
बारां : राजस्थान के बारां जिले में शिक्षकों की कमी के चलते सरकारी स्कूल में जमकर बवाल हुआ। आरोप है कि प्रदर्शन कर रहे छात्र-छात्राओं के साथ पुलिस ने मारपीट की और लाठी चार्ज किया। इस घटना के विरोध में आक्रोशित लोगों और विद्यार्थियों ने एसडीएम कार्यालय में 5 घंटे तक जमकर बवाल काटा। इस दौरान दोषी पुलिस कर्मियों को तत्काल निलंबित किए जाने की मांग को लेकर ग्रामीणों ने नारेबाजी की।
यह भी पढ़ें : सचिन पायलट ने दिखाया गुस्सा! जब समर्थकों ने पायलट के CM को लेकर लगाए नारे
विद्यार्थियों के साथ पुलिस की मारपीट का आरोप
हैरान कर देने वाला यह मामला बारां जिले के अटरू का है, जहां राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय गऊघाट मन्यागण में शिक्षकों की कमी के कारण विद्यार्थियों की पढ़ाई प्रभावित हो रही है। लोगों ने बताया कि स्कूल में स्वीकृत 16 पदों में से 9 पद पहले ही खाली चल रहे थे। इस बीच हाल ही में ट्रांसफर लिस्ट में स्कूल में कार्यरत एकमात्र इंग्लिश के टीचर का भी ट्रांसफर कर दिया गया। इसके कारण विद्यार्थियों का सब्र जवाब दे गया। इसको लेकर विद्यार्थियों ने गुरुवार सुबह का जाम लगाकर प्रदर्शन किया। इस बीच आरोप है कि पुलिस वहां मौके पर पहुंची और उनके साथ धक्का मुक्की करते हुए लाठियां भांजी। इस घटना में विद्यार्थियों को चोटें आई है। विद्यार्थियों के साथ मारपीट करने का आरोप ASI नरपत सिंह और किशन सिंह पर लगाया गया है।
यह भी पढ़ें : मेंढक-मेंढकी बने दूल्हा-दुल्हन! पूरे शहर ने देखी अनोखी शादी
गाड़ी छोड़कर भाग छूटे पुलिसकर्मी
इधर, विद्यार्थियों के साथ धक्का मुक्की और लाठियां भांजने की घटना से लोगों में रोष व्याप्त हो गया। बताया जा रहा है कि लोगों का आक्रोश देखकर पुलिसकर्मी मौके से भाग छूटे। इसका वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इधर, घटना के विरोध में ट्रैक्टर ट्राली में ग्रामीण और विद्यार्थी एसडीएम कार्यालय पहुंचे, जहां जमकर बवाल किया। साथ ही दोषी पुलिस कर्मियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग की।
यह भी पढ़ें : 100 से अधिक भ्रूणों का मार दिया गर्भ में! पुलिस ने दबोचा हैवान को
12वीं क्लास में एक भी टीचर नहीं
इस दौरान प्रदर्शन कर रही छात्राओं ने बताया कि उनकी क्लास 12वीं में एक भी टीचर नहीं है। एकमात्र जो इंग्लिश का टीचर था, उसका भी ट्रांसफर कर दिया गया। छात्राओं ने बताया कि इस साल उनके बोर्ड की परीक्षा है। अगर कोई टीचर नहीं होगा तो उनका कोर्स कैसे पूरा होगा? उनका भविष्य खराब हो जाएगा। छात्राओं ने बताया कि 5 साल से 12वीं क्लास में कोई टीचर ही नहीं है। छात्राओं का आरोप था कि पुलिस ने उन्हें डरा धमका कर भगाने का प्रयास किया। उनके साथ अभद्रता करते हुए पुलिस ने थाने ले जाने की धमकी दी। इधर विद्यार्थियों के प्रदर्शन के बाद जिला कलेक्टर को मामले की सूचना मिली। इसके बाद स्कूल में चार वैकल्पिक टीचरों की व्यवस्था कर दी गई है, तब जाकर विद्यार्थियों ने अपना प्रदर्शन समाप्त किया।
यह भी पढ़ें : ‘दुश्मनी जमकर करो, लेकिन एक खिड़की खुली रखो’, वसुंधरा राजे का इशारा किसकी तरफ
सचिन पायलट ने दिखाया गुस्सा! जब समर्थकों ने पायलट के CM को लेकर लगाए नारे

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,




