ग्रामीणों का पुलिस और वन विभाग पर कहर! गाड़ियां तोड़ी, पुलिसकर्मी घायल

ग्रामीणों का पुलिस और वन विभाग पर कहर! गाड़ियां तोड़ी, पुलिसकर्मी घायल
Spread the love

कोटा/जयपुर : राजस्थान के कोटा में अतिक्रमण हटाने के मामले को लेकर जमकर बवाल हुआ। इस दौरान वन विभाग और ग्रामीण आमने-सामने हो गए। यह मामला हिंसक झड़प में बदल गया। ग्रामीणों ने वन विभाग की टीम पर पथराव कर दिया। वाहन तोड़ दिए गए। जब वन विभाग की टीम रानपुरा पुलिस थाने पहुंची, तो आक्रोशित ग्रामीण भड़क कर पुलिस थाने पहुंच गए। आक्रोशित लोगों की भीड़ ने पुलिस थाने के बाहर घेराव कर दिया। पथराव करते हुए जमकर तोड़फोड़ की। घटना से इलाके में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है। इस घटना में एक एएसआई समय चार पुलिसकर्मी और दो वनकर्मी घायल हो गए। जिन्हें उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया है। इधर, मामले में पुलिस ने कांग्रेस के एक नेता समेत करीब दो दर्जन लोगों को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें : नरेश मीणा की हुंकार, जनाक्रोश का भूचाल आ जाएगा, देवली में बवाल

अतिक्रमण हटाने गई वन विभाग की टीम पर हमला

वन विभाग के डीएफओ अपूर्व श्रीवास्तव के अनुसार रविवार शाम वन विभाग की टीम अमरकुआं क्षेत्र में वन भूमि पर बन रहे अवैध निर्माण को रोकने और अतिक्रमण हटाने पहुंची थी। उन्होंने बताया वन विभाग की जमीन पर पांच मकानों का निर्माण कार्य चल रहा था। इस पर वन विभाग की कार्रवाई शुरू होते ही कुछ लोगों ने टीम का विरोध करते हुए पथराव कर दिया। इसके बाद वन विभाग की टीम रानपुर पुलिस थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराने लगी। इससे नाराज सैकड़ों ग्रामीण भी रात करीब 8 बजे थाने पहुंच गए। इस दौरान लोगों ने विरोध प्रदर्शन शुरू कर दिया। ग्रामीणों का आरोप था कि वह वर्षों से उस क्षेत्र में रहे हैं। जबकि वन विभाग की ओर से उनके घरों को हटाया जा रहा है।

यह भी पढ़ें : पहले ट्रेन रोकी, अब हमारी सांसे न रोक दे, टोंक सांसद के बयान से मचेगा बवाल!

पुलिस थाने पर पथराव कर वाहन तोड़े, पुलिसकर्मी घायल

इस दौरान रानपुरा पुलिस थाने में दोनों पक्षों की बातचीत चल ही रही थी। इस बीच ग्रामीणों की भीड़ पुलिस थाने के बाहर जमा हो गए और पथराव शुरू हो गया। उपद्रवियों ने वन विभाग की कैंपर, पुलिस वाहनों तथा निजी गाड़ियों पर जमकर पथराव कर दिया। कई वाहनों के शीशे चकनाचूर हो गए और मौके पर भगदड़ जैसे हालात बन गए। स्थिति काफी तनावपूर्ण बन गई। घटना में एएसआई सतीश चंद सहित चार पुलिसकर्मी और दो वनकर्मी घायल हो गए। सभी घायलों को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया गया।

यह भी पढ़ें : बिजली कर्मचारियों ने ताला लगाया! लोग बाहर से चिल्लाते रहे

कांग्रेस नेता समेत करीब दो दर्जन लोग पकड़े

इधर, मामले में पुलिस ने कार्रवाई करते हुए कांग्रेस नेता देवा भड़क को हिरासत में लिया है। साथ ही करीब 18 से 20 लोगों को भी हिरासत में लिया है। इधर, मामले को पुलिस के उच्चाधिकारी नजर बनाएं हुए है। पुलिस उपद्रव में शामिल अन्य लोगों की पहचान भी कर रही है। घटना के बाद क्षेत्र में अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है और हालात पर नजर रखी जा रही है। वहीं पुलिस और वन विभाग की ओर से अलग-अलग शिकायतों के आधार पर कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

यह भी पढ़ें : सरकारी स्कूल में दारू और मीट पार्टी! शर्मनाक घटना पर क्या होगी कार्रवाई

नरेश मीणा की हुंकार, जनाक्रोश का भूचाल आ जाएगा, देवली में बवाल

 

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!