मंत्री झाबर सिंह खर्रा का निमंत्रण पत्र सुर्खियों में! देखकर लोग कर रहे हैं तारीफ

सीकर/जयपुर : राजस्थान सरकार के यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पुत्री अर्चना का 21 अप्रैल को विवाह है। खर्रा की पुत्री का विवाह विराटनगर (जयपुर) से बीजेपी विधायक कुलदीप धनखड़ के पुत्र के साथ तय किया गया है। इस बीच मंत्री झाबर सिंह खर्रा की सादगी का मामला काफी सुर्खियों में है, जो लोगों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ है। यह चर्चा का खर्रा की पुत्री के निमंत्रण पत्र को लेकर है, जहां मंत्री झाबर सिंह खर्रा ने अपनी बेहद सादगी दिखाई। उन्होंने इस निमंत्रण पत्र में कहीं भी उल्लेख नहीं किया कि वह राजस्थान सरकार में मंत्री है, उनका निमंत्रण पत्र बेहद साधारण व्यक्ति जैसा हैं, जो लोगों को बेहद पसंद आ रहा हैं।
यह भी पढ़ें : सचिन पायलट से प्रशंसक की अनोखी डिमांड! हुक्का का एक कस लीजिए

खर्रा की सादगी का लोग कर रहे हैं तारीफ
यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा जिनकी पुत्री अर्चना का 21 अप्रैल को विवाह तय किया गया है, जो सीकर जिले के भारनी गांव में आयोजित होगा। यह विवाह बीजेपी विधायक कुलदीप धनकड़ के पुत्र अनुज के साथ तय किया गया हैं। इसको लेकर निमंत्रण पत्र वितरित किए गए हैं, जो अब सोशल मीडिया और लोगों में काफी चर्चा का विषय बना हुआ हैं। इस निमंत्रण पत्र में खर्रा ने कहीं भी उल्लेख नहीं किया कि वह राजस्थान सरकार के यूडीएच मंत्री हैं। उन्होंने एक साधारण व्यक्ति की तरह अपना नाम अंकित किया। उनकी यह सादगी अब लोगों को बेहद पसंद आ रही है। जबकि वीआईपी होने के चलते मंत्री खर्रा अपने पद का उल्लेख कर सकते थे, जो आमतौर पर वीआईपी और राजनेताओं के निमंत्रण पत्रों में देखने को मिलता हैं।
यह भी पढ़ें : दूल्हे के तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत! SUV कार से हुआ हादसा
कौन हैं मंत्री खर्रा, के दामाद अनुज धनखड़
भजनलाल सरकार के यूडीएच मंत्री झाबर सिंह खर्रा की पुत्री अर्चना का विवाह अनुज धनखड़ के साथ किया गया है। अनुज विराटनगर जयपुर विधानसभा के बीजेपी विधायक कुलदीप धनखड़ के बेटे हैं, जो एक मजबूत और प्रभावशाली जाट नेता के तौर पर जाने जाते हैं। उनकी इलाके में अच्छी पकड़ है। 2023 के विधानसभा चुनाव में उन्होंने कांग्रेस के उम्मीदवार इंद्राज सिंह गुर्जर को 17000 से अधिक वोटो से हराया था। इधर, उनके बेटे अनुज युवा नेता के तौर पर लोकप्रिय है, जो अपने पिता की विरासत को आगे बढ़ने का काम कर रहे हैं। वर्तमान में अनुज पिता के जनसंपर्क कार्यालय की जिम्मेदारी निभा रहे हैं।
यह भी पढ़ें : बाप पार्टी नेता अनिल निनामा की हत्या! पीट पीटकर मार डाला
सचिन पायलट से प्रशंसक की अनोखी डिमांड! हुक्का का एक कस लीजिए

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



