दूल्हे के तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत! SUV कार से हुआ हादसा

दूल्हे के तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत! SUV कार से हुआ हादसा
Spread the love

झुंझुनू : राजस्थान में बीती रात एक रोंगटे खड़े कर देने वाला हादसा सामने आया, जहां झुंझुनू जिले में शादी की खुशियां मातम में बदल गई। भीषण सड़क हादसे में दूल्हे के तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत हो गई। यह हादसा SUV कार के अनियंत्रित होकर दीवार से टकराने से हुआ। यह टक्कर इतनी भीषण थी कि कार में सवार चार जनों में से तीन जनों की दर्दनाक मौत हो गई।जबकि एक युवक गंभीर रूप से घायल है। इलाके में सनसनी फैल गई।

यह भी पढ़ें : बाप पार्टी नेता अनिल निनामा की हत्या! पीट पीटकर मार डाला

दूल्हे की तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत

रोंगटे खड़े कर देने वाला यह हादसा के झुंझुनूं जिले में चिड़ावा सिंघाना के बीच गांव भैंसावता के पास देर रात करीब 2 बजे हुआ। जानकारी के अनुसार उदावास गांव से चार युवक मोई गांव में दोस्त की बारात में आए थे। वे दूल्हे की एसयूवी लेकर किसी काम से चिड़ावा जा रहे थे। तभी एसयूवी अनियंत्रित होकर दीवार से टकराने के बाद खेत में जा गिरी। हादसे में उदावास निवासी संदीप कड़वासरा, तनिष्क शेखावत और धर्मेंद्र की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं, बाकरा निवासी अजय कुमार गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। घायल अजय कुमार को प्राथमिक उपचार के बाद झुंझुनूं के राजकीय बीडीके अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घटना की सूचना पर सिंघाना पुलिस मौके पर पहुंची।

यह भी पढ़ें : टोंक का नाम मिट्टी में मिलाने वाले 3 युवकों का बुरा हाल! युवती छेड़छाड़ मामला

परिजनों में मचा कोहराम, हर किसी की आंखें नम हो गई

पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से गाड़ी में फंसे युवकों को बाहर निकाला। पुलिस ने तीनों शवों को चिड़ावा के उप जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवाया है। हादसे की खबर जैसे ही बारात स्थल तक पहुंची, वहां शादी की खुशियां मातम में बदल गई। पुलिस ने मृतक के परिजनों को सूचना भिजवा दी है। चिड़ावा के उप जिला अस्पताल में सुबह से ही परिजन और ग्रामीणों की भीड़ जमा है। पोस्टमार्टम के बाद पुलिस ने शव परिजनों को सौंप दिए है। हादसे के बाद परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। फिलहाल, पुलिस मामले की जांच कर रही है कि हादसा नींद आने या तेज रफ्तार के कारण हुआ या फिर अन्य कोई ओर वजह रही।

यह भी पढ़ें : जैसलमेर मेें लुटेेरों का गजब दुःसाहस! दहाड़े घर में करीब 1 करोड़ की वारदात

बाप पार्टी नेता अनिल निनामा की हत्या! पीट पीटकर मार डाला

 

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!