सचिन पायलट से प्रशंसक की अनोखी डिमांड! हुक्का का एक कस लीजिए

सचिन पायलट से प्रशंसक की अनोखी डिमांड! हुक्का का एक कस लीजिए
Spread the love

सवाई माधोपुर/जयपुर : कांग्रेस के दिग्गज सचिन पायलट का सोमवार को सवाई माधोपुर और टोंक जिले में राजनीतिक दौरा रहा। प्रशंसकों ने उनका जमकर स्वागत किया। इस बीच एक प्रशंसक ने सचिन पायलट से अनोखी डिमांग कर डाली। दरअसल, जैसे ही सचिन पायलट गंगापुर सिटी पहुंचे, तो उपनेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस विधायक रामकेश मीणा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। इस बीच एक कार्यकर्ता ने उन्हें हुक्का का एक कस खींचने के मनुहार कर डाली। यह सुनकर एक बार तो पायलट भी हैरान रह गए। फिर उन्होंने हाथ जोड़ते हुए मना कर दिया। इस वाकये को देखकर वहां मौजूद कांग्रेसी नेता और कार्यकर्ता भी ठहाका लगा उठे। इधर, इस घटना का वीडियो अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : दूल्हे के तीन दोस्तों की दर्दनाक मौत! SUV कार से हुआ हादसा

प्रशंसक की मनुहार पर पायलट ने जोड़े हाथ

दरअसल, सोमवार को सचिन पायलट सवाई माधोपुर जिले के दौरे पर रहें। इस दौरान गंगापुर सिटी के मेड़ी गांव में रामकेश मीणा के नेतृत्व में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। जैसे ही पायलट कार से नीचे उतरे, तो कार्यकर्ताओं ने उनका स्वागत किया। तभी एक कार्यकर्ता पायलट के सामने हुक्का लेकर पहंुच गया। उसने पायलट से एक कस खींचने की मनुहार कर डाली। इस पर पायलट एक बार तो चैक गए, फिर उन्होंने ने मुस्कुराते हुए हाथ जोड़ लिए। हालांकि इसके लिए रामकेश मीणा ने भी पायलट से आग्रह किया, लेकिन उन्होंने मना कर दिया।

यह भी पढ़ें : बाप पार्टी नेता अनिल निनामा की हत्या! पीट पीटकर मार डाला

फिर रामकेश मीणा ने लिया हुक्के का कस

इधर, सचिन पायलट से कार्यकर्ता ने जब हुक्का का एक कस खींचनेे की मनुहार की, तो उन्होंने हाथ जोड़ लिए। इस पर वह मौजूद कार्यकर्ता इस नजारे को देखकर हंस पड़े। इस बीच पायलट ने भी हुक्का के लिए वहां मौजूद रामकेश मीणा और दौसा सांसद मुरारीलाल मीणा की तरफ इशारा कर दिया। बाद में रामकेश मीणा ने हुक्का का एक कस खींचा। बता दें कि सचिन पायलट का सवाई माधोपुर और टोंक जिले के विभिन्न स्थानों पर जोरदार स्वागत किया गया। इस दौरान जेसीबी मशीन के जरिए प्रशंसकों ने उन पर पुष्प वर्षा की। पायलट का यह स्वागत कांग्रेस के सियासी गलियारों में चर्चा का विषय बना हुआ है। इधर, सियासी जानकार पायलट के स्वागत को लेकर कई तरह के मायने भी निकाल रहे हैं।

यह भी पढ़ें : टोंक का नाम मिट्टी में मिलाने वाले 3 युवकों का बुरा हाल! युवती छेड़छाड़ मामला

बाप पार्टी नेता अनिल निनामा की हत्या! पीट पीटकर मार डाला

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author