बाप पार्टी नेता अनिल निनामा की हत्या! पीट पीटकर मार डाला

बांसवाड़ा : राजस्थान के बांसवाड़ा से बड़ी खबर सामने आई, जहां बाप पार्टी के नेता के अशोक निनामा के भाई की पीट पीटकर निर्मम हत्या कर दी गई। इस मामले में प्राथमिक तौर पर इस हत्या के पीछे रंजिश को जोड़कर देखा जा रहा है। हैरान कर देने वाली इस घटना में घाटोल से बाप पार्टी के लिए चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी के भाई अनिल निनामा पर कुछ लोगों ने जानलेवा हमला कर उन्हें घायल कर दिया था, जिन्हें बाद में उपचार के लिए भर्ती कराया। जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। इधर, घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। वहीं समर्थकों ने बवाल शुरू कर दिया है।
यह भी पढ़ें : टोंक का नाम मिट्टी में मिलाने वाले 3 युवकों का बुरा हाल! युवती छेड़छाड़ मामला
बाप नेता का भाई अनिल निनामा की पीट पीट कर हत्या
जानकारी के अनुसार घाटोल विधानसभा से बाप पार्टी की तरफ से चुनाव लड़ने वाले प्रत्याशी के भाई अनिल निनामा की मौत का यह सनसनी खेज मामला सामने आया है, जहां घाटोल में अनिल एक सामाजिक समारोह में गए थे। इस बीच कुछ लोगों ने उन पर जानलेवा हमला कर दिया और पीट पीटकर उन्हें गंभीर रूप से घायल कर दिया। इस दौरान अनिल सड़क किनारे लहू लुहान अवस्था में में मिला। बाद में अनिल को उपचार के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उन्होंने दम तोड़ दिया। घटना के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। बताया जा रहा है कि वारदात के पीछे पुरानी रंजिश् है।
यह भी पढ़ें : जैसलमेर मेें लुटेेरों का गजब दुःसाहस! दहाड़े घर में करीब 1 करोड़ की वारदात
एक सप्ताह पहले भी हुआ था विवाद
बताया जा रहा है कि 2023 में अनिल निनामा और कुछ लोगों के बीच विवाद हो गया था। इसके बाद से यह रंजिश चल रही थी। 7 दिन पहले भी उन्हीं लोगों के साथ अनिल निनामा के एक बार फिर विवाद होने की बात सामने आई थी। इसको लेकर परिजनों ने आशंका जताई है कि उन्हीं लोगों ने साजिश रचते हुए अनिल पर जानलेवा हमला कर उनकी हत्या कर दी। इधर, घटना से क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई है। वहीं पुलिस अब मामले की जांच करने में जुट गई है। आशंका जताई जा रही है कि इस घटना में एक से अधिक आरोपी शामिल हो सकते हैं।
यह भी पढ़ें : रोडवेज बस के ड्राइवर कंडक्टर की दबंगई! छात्र के साथ मारपीट
राज्यपाल का रास्ता रोककर खड़ा हो गया छात्र! अधिकारियों में मची खलबली

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,



