भीलवाड़ा में दर्दनाक हादसा, कार की भीषण टक्कर से दो महिलाएं उछल पड़ी, देखिए घटना का CCTV

भीलवाड़ा में दर्दनाक हादसा, कार की भीषण टक्कर से दो महिलाएं उछल पड़ी, देखिए घटना का CCTV
Spread the love

भीलवाड़ा : राजस्थान के भीलवाड़ा में गुरुवार को एक दर्दनाक रफ्तार का कहर सामने आया, जहां बस के लिए इंतजार कर रही दो महिलाओं को एक कार ने तेज रफ्तार से टक्कर मार उड़ा दिया। हादसा इतना भीषण था कि दोनों महिलाएं टक्कर से उछल कर गिर पड़ी। इस घटना में दोनों महिलाएं बुरी तरह घायल हो गई। घटना को लेकर सीसीटीवी भी सामने आया है। इधर, हादसे के बाद वहां आसपास में मौजूद लोगों मेें अफरी तफरी मच गई।

कार ने दो महिलाओं को भारी भीषण टक्कर

रोंगटे खड़े कर देने वाला यह हादसा भीलवाड़ा जिले के कोटड़ी क्षेत्र में सामने आया है, जहां नेशनल हाईवे 758 पर कुड़ी चौराहे पर दो महिलाएं हरकू पुरोहित और नंदू सेन गोटा माताजी के दर्शनों के लिए हाईवे पर बस का इंतजार कर रही थी। इस बीच सामने से आ रही तेज रफ्तार का कहर उन पर टूट पड़ा। टक्कर इतनी भीषण थी कि दोनों महिलाएं हवा में उछलकर गिर गई। इस दौरान वहां मौजूद एक व्यक्ति इस हादसे मेें बाल बच गया। यह पूरी घटना वहां मौजूद सीसीटीवी में कैद हो गई। इधर, इस घटना को देखकर आसपास के लोगों के मुंह से चीख निकल पड़ी। लोगों ने तत्काल घायल महिलाओं को भीलवाड़ा के जिला अस्पताल के लिए रवाना किया, जहां उनकी हालत काफी नाजुक बताई जा रही हैं।

यह भी पढ़ें : रघु शर्मा ने पुलिस को कहा ‘बेशर्म’, कहा चाहे ‘भजनलाल को बुलवा लो’, हंसराज गुर्जर की गिरफ्तारी पर भड़के पूर्व मंत्री

कार चालक मौके से फरार

इधर, घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। बाद में उसने कुछ दूरी पर अपनी गाड़ी लावारिस छोड़ दी। सूचना पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर गाड़ी को जब्त कर लिया है। वही कार के नंबरों के आधार पर पुलिस आरोपी को ट्रेस करने का प्रयास कर रही है। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मचा हुआ है। घटना के दौरान महिलाओं के आसपास कुछ गायें भी मौजूद थी। सीसीटीवी में देखा जा सकता है कि जैसे ही कार ने महिलाओं को टक्कर मारी, उस समय गायें भी घबरा कर इधर-उधर भागने लगी।

लेखक : मनीष बागड़ी

यह भी पढ़ें : दिल्ली में आज आर-पार की लड़ाई! क्या अभिजीत दीपके भी जाएंगे तिहाड़ जेल, जानिए पुलिस ने जमाई पूरी फील्डिंग

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author