CM भजनलाल की नवरात्र पर बड़ी सौगात, जानिए महिला सुरक्षा के लिए मजबूत प्लान

CM भजनलाल की नवरात्र पर बड़ी सौगात, जानिए महिला सुरक्षा के लिए मजबूत प्लान
Spread the love

जयपुर : मुख्यमंत्री भजन लाल शर्मा ने प्रदेश में नवरात्र के मौके पर महिलाओं को बड़ी सौगात दी हैं। महिला सुरक्षा को मजबूत बनाने के उद्देश्य से कालिका पेट्रोलिंग यूनिट का शुभारंभ किया गया। इस दौरान उन्होंने पेट्रोलिंग यूनिट्स को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स की महिला पुलिस कर्मियों और प्रदेश भर से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए जुड़ी महिला यूथ सीएलजी सदस्य से संवाद भी किया।

यह भी पढ़ें :- राजस्थान में साइबर ठगी के पीड़ितों को बड़ी राहत, अब फ्रीज रकम वापस पाने के लिए नहीं लगाने पड़ेंगे चक्कर, जानिए कैसे

कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स महिला सुरक्षा को करेगी मजबूत

प्रदेश में महिला सुरक्षा को लेकर मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने यह बड़ी सौगात दी हैं। इस दौरान पेट्रोलिंग यूनिट्स को थाने एवं पुलिस चौकी में पद स्थापित कांस्टेबल, हेड कांस्टेबल और ASI की तरह निश्चित यात्रा भत्ता देने की भी घोषणा की हैं। उन्होंने कहा कि इस यूनिट्स का उद्देश्य महिलाओं में सुरक्षा और विश्वास की भावनाओं को विकसित करना है। इससे केवल महिला अपराध की रोकथाम की जाएगी, बल्कि ऐसा सामाजिक तत्वों पर कानूनी शिकंजा भी कसा जाएगा।

यह भी पढ़ें : रघु शर्मा ने पुलिस को कहा ‘बेशर्म’, कहा चाहे ‘भजनलाल को बुलवा लो’, हंसराज गुर्जर की गिरफ्तारी पर भड़के पूर्व मंत्री

55000 से अधिक सामाजिक तत्वों पर कार्रवाई

मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा ने कहा है कि प्रदेश में कालिका पेट्रोलियम यूनिट के विकसित होने के बाद महिला अपराध को लेकर रोकथाम देखने को मिल रही हैं। उन्होंने बताया कि वर्ष 2023 की तुलना में वर्ष 2026 में महिला अत्याचार के प्रकरणों में करीब 48% से अधिक की कमी आई है। इसके अलावा कालिका पेट्रोलियम यूनिट्स की कार्रवाई में अब तक 55000 से अधिक सामाजिक तत्वों के खिलाफ कार्रवाई की गई है, जो महिलाओं में सुरक्षा की भावनाओं को विकसित कर रही है। मुख्यमंत्री ने आंकड़े प्रस्तुत करते हुए कहा कि 50 लाख महिलाओं एवं बालिकाओं को कानून और 18 लाख से अधिक को साइबर सुरक्षा का प्रतीक सचेत किया गया है। यही नहीं प्रदेश में महिलाओं और बालिकाओं को आत्मरक्षा प्रशिक्षण भी दिया गया है।

यह भी पढ़ें : राजस्थान में BJP विधायक पर हमला, गोपीचंद मीणा की कार पर पथराव, जानिए पूरी डिटेल

28000 से अधिक शिकायतों का निस्तारण

उन्होंने कहा कि सरकार महिला सुरक्षा को लेकर पूरी तरह गंभीर हैं। सार्वजनिक स्थानों पर महिलाओं और बालिकाओं के साथ छेड़छाड़ की घटना पर गठित एंटी रोमियो स्क्वाड लगातार कार्रवाई कर रही है। उन्होंने बताया कि प्रदेश में 65 एंटी रोमियो स्क्वायड संचालित है। इसके अलावा महिला हेल्पलाइन 1090 पर करीब 3 वर्षों में 28000 से अधिक विभिन्न शिकायतों का निस्तारण किया गया है।

इस अवसर पर गृह राज्य मंत्री जवाहर सिंह बेढम, सांसद मंजू शर्मा, जयपुर नगर निगम के महापौर सुनील कोठारी, मुख्य सचिव वी. श्रीनिवास, पुलिस महानिदेशक राजीव कुमार शर्मा, अतिरिक्त मुख्य सचिव गृह भास्कर ए. सावंत एवं कालिका पेट्रोलिंग यूनिट्स की महिला पुलिसकर्मी उपस्थित रहीं। वहीं, विभिन्न जिलों से पुलिस प्रशासन एवं महिला यूथ सीएलजी के सदस्य वीसी के माध्यम से जुड़ें।

लेखक : मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author