टोंक पुलिस के जवानों के साथ भीषण हादसा, भीलवाड़ा में दो स्कॉर्पियो की भिड़ंत, चुनाव ड्यूटी से लौट रहे थे

भीलवाड़ा/टोंक : राजस्थान के भीलवाड़ा में चुनाव ड्यूटी से लौट रहे टोंक पुलिस के जवानों के साथ भीषण हादसा हुआ। यह हादसा भीलवाड़ा आसींद मार्ग पर हुआ, जहां दो स्कॉर्पियो गाड़ियां आमने-सामने से भिड़ गई। इस घटना में टोंक पुलिस लाइन के तीन पुलिसकर्मियों के अलावा आधा दर्जन लोग घायल हो गए। हादसे में एक व्यक्ति की भी मौत हुई हैं। घटना से टोंक पुलिस में भी हडकम्प मच गया।
यह भी पढ़ें : ACB में कौन है ‘महिला सुपर DG’? जो सब पर हुकुम चलाती हैं, गहलोत के एक बयान से सियासत में मचा हड़कंप
दो स्कॉर्पियो कार भिड़ने से भीषण हादसा
जानकारी के अनुसार टोंक जिला पुलिस लाइन के तीन पुलिसकर्मी भीलवाड़ा में पंचायत ड्यूटी के लिए आए हुए थे। चुनाव संपन्न होने के बाद पुलिस कर्मी स्कॉर्पियो गाड़ी से वापस लौट रहे थे। इस बीच भीलवाड़ा आसींद हाईवे पर मोड का निंबाहेड़ा गांव के समीप एक दूसरी स्कॉर्पियो से पुलिस की स्कॉर्पियो की आमने-सामने से जोरदार भिड़ंत हो गई। हादसा इतना भीषण था कि दोनों गाड़ियां बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। घटना के बाद स्कॉर्पियो कार में सवार लोगों में चीख पुकार मच गई। हादसे की सूचना मिलते ही आसपास के लोग मदद के लिए दौड़े।
यह भी पढ़ें : देवली में साइबर ठगी का नया तरीका! मोबाइल अपडेट होते ही युवक के बैंक खाते से उड़ गए 84 हजार रुपए
टोंक पुलिस के तीन पुलिसकर्मी हुए घायल
हादसे में स्कॉर्पियो में सवार टोंक जिले के तीन पुलिसकर्मी घायल हो गए। जिन्हें भीलवाड़ा अस्पताल में भर्ती कराया गया। इन घायलों में हेड कांस्टेबल इंदिरा, महिला पुलिसकर्मी अनीता और खुशीराम शामिल हैं। इसके अलावा दूसरी स्कॉर्पियो में सवार एक व्यक्ति बालू राम गुर्जर की मौत हो गई। जबकि परमेश, कमलेश और सूरज भी इस घटना में घायल हुए हैं, जिन्हें भी अस्पताल में भर्ती कराया गया।
यह भी पढ़ें : 2.77 करोड़ YouTube सब्सक्राइबर भी नहीं आए काम! पवन साहू की पत्नी सरपंच का चुनाव हारीं, मिले सिर्फ 277 वोट
पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जाम खुलवाया
घटनास्थल पर हुए भीषण हादसे के बाद जाम की स्थिति पैदा हो गई। इस दौरान कई किलोमीटर लंबी वाहनों की कतारे लग गई। इसके चलते लोग परेशान हो गए। सूचना पर भीलवाड़ा जिले की आसींद और मांडल थाना पुलिस मौके पर पहुंची, जहां क्रेन की मदद से दुर्घटनाग्रस्त वाहनों को हटाया गया। साथ ही यातायात को सुचारु किया गया। इधर, पुलिस के जवानों के साथ हुए हादसेे से टोंक पुलिस विभाग में भी हड़कंप मच गया है।

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live









