एएसआई लापता! उदयपुर में घटना रहस्य बनी, पुलिस हैरान

एएसआई लापता! उदयपुर में घटना रहस्य बनी, पुलिस हैरान
Spread the love

उदयपुर (कुमार चेतन) : राजस्थान के उदयपुर में एक एएसआई मंगल सिंह को लेकर रहस्य गहराया हुआ है। दरअसल, गोगुंदा थाना क्षेत्र में कार्यरत एएसआई मंगल सिंह बीते दिनों रहस्यमय तरीके से लापता हो गए। इसके बाद उनका कोई पता नहीं लग रहा है, उनका मोबाइल भी साथ में नहीं है। जब पता किया तो वह गोगुंदा नहीं पहुंचे, न हीं अपने परिजनों के पास। परिजनों में घटना को लेकर कोहराम मचा हुआ है। इधर, पुलिस के लिए भी एएसआई के लापता की गुत्थी उलझ गई है, जो चुनौती बनी हुई है। उनके साथ उनका मोबाइल अलग नहीं है। हालांकि पुलिस ने गुमशुदगी दर्ज तलाश में जुट गई है, लेकिन सवाल उठ रहा है। आखिर एएसआई मंगल सिंह गए तो कहां गए?

यह भी पढ़ें :- सीएम का बड़ा निर्णय! अब सरकारी कार्यक्रमों में कटौती करेंगे

रहस्मय तरीके से एएसआई लापता!

उदयपुर जिले के गोगुंदा थाना क्षेत्र में तैनात एएसआई मंगल सिंह रहस्यमय परिस्थितिययों में लापता हैं। हाल ही में उनका तबादला अंबामाता थाने से जसवंतगढ़ चैकी में हुआ था, लेकिन उनका अचानक यू गायब होना समझ से परे है। परिजनों के अनुसार एएसआई 11 मई को घर से ड्यूटी के लिए निकले थे, लेकिन मोबाइल फोन घर पर ही भूल गए। इसके बाद ना तो वे गोगुंदा पहुंचे और ना ही वापस घर लौटे। अब परिजन उन्हें ढूंढते रहे है, परिजन आंशकित है कही अनहोनी न हो। इधर, पुलिस ने मामले में गुमशुदगी दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। पुलिस के सामने यह चुनौती है कि एएसआई घर से निकलने से पहले अपना मोबाइल घर पर ही भूल गए। ऐसे उनकी लोकेशन का ट्रेस करना टेढ़ी खीर है। इधर, एएसआई के लापता होने को लेकर क्षेत्र में चर्चाएं शुरू हो गई है।

यह भी पढ़ें :- अपराधियों का बेहाल! हनुमानगढ़ पुलिस की कार्रवाई से लोग खुश

अखिर कहां गए एएसआई मंगल सिंह

एएसआई मंगल सिंह ने गोगुंदा थाना क्षेत्र में अपनी जॉइनिंग भी दे दी थी। परिजनों के मुताबिक 11 मई की सुबह मंगल सिंह घर से गोगुंदा जाने के लिए निकले थे, लेकिन जल्दबाजी में अपना मोबाइल फोन घर पर ही भूल गए। इसके बाद वे ना तो ड्यूटी स्थल पहुंचे और ना ही वापस घर लौटे। शाम तक जब उनका कोई संपर्क नहीं हुआ तो परिवार की चिंता बढ़ गई। आखिर वह कहां गए? कही कोई अप्रिय घटना तो नहीं हुई। इधर, पुलिस भी घटना से हैरान है कि एएसआई अचानक कैसे लापता हो गए? पुलिस रिश्तेदारों और परिचितों से संपर्क कर उनकी तलाश शुरू की। दो दिन बीत जाने के बावजूद एएसआई मंगल सिंह का कोई पता नहीं चल पाया है। मामले को लेकर परिजनों ने अंबामाता थाना में गुमशुदगी दर्ज करवाई है। सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल पुलिस टीम एएसआई मंगल सिंह की तलाश में जुटी हुई है। उनके संभावित ठिकानों, परिचितों और संपर्कों की जानकारी जुटाई जा रही है।

यह भी पढ़ें :-किरोड़ी लाल ने प्रोटोकॉल तोड़ा! एसीएस से क्यों मुलाकात की

जलदाय मंत्री बोले, मैं पीछे हट सकता हूं, पर टीना डाबी पीछे नहीं हटती हैं, रौचक किस्सा

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!