जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष! केकड़ी में फायरिंग, पांच घायल

जमीनी विवाद में खूनी संघर्ष! केकड़ी में फायरिंग, पांच घायल
Spread the love

केकड़ी/अजमेर : राजस्थान के अजमेर जिले में जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष सामने आया। इस दौरान फायरिंग की घटना भी सामने आई। जिसने इलाके में सनसनी फैला दी। इस घटना में 4 महिलाएं समेत 5 जने घायल हो गए। वारदात के दौरान आरोपी 7-8 गाड़ियों में सवार होकर आए, जिन्होंने घर मेें घुसकर इस वारदात को अंजाम दिया। घायलों में एक ही परिवार के सदस्य शामिल है। इधर, क्षेत्र में तनाव के चलते बड़ी संख्या में पुलिस जाब्ता तैनात किया गया है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई हैै।

यह भी पढ़ें : राहुल गांधी बच्चे की तरह ललचाए मेलोडी टॉफी पर! मदन राठौड़ का कटाक्ष

जमीनी विवाद को लेकर खूनी संघर्ष

सनसनी फैल देने वाली यह वारदात अजमेर के सावर थाना क्षेत्र से सामने आई है, जहां रात्या गांव में यह खूनी संघर्ष देखने को मिला। इस घटना में फायरिंग भी हुई है। जिसमें चार महिलाओं सहित पांच लोग घायल हुए हैं। जानकारी के अनुसार घायल राम प्रसाद गुर्जर ने बताया कि जमीनी विवाद को लेकर गांव के शिवराज मीणा से उनका काफी समय से विवाद चल रहा है। इस बीच आरोपी लोग एक राय होकर आएं। आरोपी 7-8 गाड़ियों में सवार होकर आएं थे। ढाई दर्जन से अधिक लोगों ने उन पर कातिलाना हमला कर दिया। घटना के समय पीड़ित घर पर थे। घायल होने वाले लोगों में सभी एक ही परिवार के है। हमलावरों ने उनके साथ जमकर मारपीट भी की। आरोप है कि बदमाशों ने फायरिंग भी की है। जिसमें रामप्रसाद को गोली लगने की बात भी सामने आई है।

यह भी पढ़ें : उदयपुर में बदमाशों का तांडव! ताबड़तोड़ फायरिंग और धारदार हथियारों से हमला

घटना मेें यह लोग हुए घायल

इधर, आरोपियों के हमले में रामप्रसाद गुर्जर, रूपा देवी को सावर चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। वहीं चकोली पुत्री रामप्रसाद, बादाम देवी पत्नी रामपाल और लाडा देवी की हालत गंभीर होने से उन्हें केकड़ी रेफर किया गया। इधर, घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना पर थाना प्रभारी राधेश्याम जाट पुलिस जाब्ते के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने मामले की पूरी जानकारी ली और घायलों को अस्पताल भिजवाया। इधर, गांव में तनाव को देखते हुए अतिरिक्त पुलिस जाब्ता लगाया गया है। घायल रामप्रसाद के बयान के आधार पर पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : वेश्यावृत्ति में धकेलने की धमकी! गैंग ने पिता से वसूले लाखों रुपए

राहुल गांधी बच्चे की तरह ललचाए मेलोडी टॉफी पर! मदन राठौड़ का कटाक्ष

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,
error: Content is protected !!