दूसरे दिन भी बवाल! पुलिस से भिड़े डोटासरा, फिर समर्थकों ने कंधे पर उठाकर प्रदर्शन किया
जयपुर : देश में नीट पेपर लीक मामले को लेकर राजधानी जयपुर में दूसरे दिन बुधवार को भी कांग्रेस का जमकर प्रदर्शन हुआ। इस दौरान पीसीसी अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा बीजेपी के खिलाफ सड़कों पर प्रदर्शन के लिए उतरे। इस दौरान बीजेपी कार्यालय के घेराव को चलते पुलिस ने डोटासरा समेत कांग्रेस के नेताओं कार्यकर्ताओं को रोक लिया। इस बीच पुलिस कर्मियों और गोविंद सिंह डोटासरा के बीच तीखी नोंक झोंक हुई। इस दौरान धक्का मुक्की भी हुई। बाद में कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने डोटासरा को कंधे पर उठाकर प्रदर्शन किया।
यह भी पढ़ें : अब रुकेगी प्रसूताओं की मौत! जानिए सरकार का ‘प्रसव सखी’ का तगड़ा प्लान
पुलिस से नोकझोंक के बाद डोटासरा को उठाया कंधों पर
राजधानी जयपुर में बुधवार को नीट पेपर लीक मामले में कांग्रेस का दूसरे दिन भी बवाल जारी रहा। बीजेपी कार्यालय के घेराव के चलते बड़ी मात्रा में कांग्रेस के नेता और कार्यकर्ता पैदल मार्च करते हुए रवाना हुए। इस बीच बड़ी संख्या में पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर उन्हें रोक लिया। इस पर कांग्रेसियों ने जमकर बवाल किय। पुलिस से डोटासरा की तीखी नोक झोंक हुई। इसका वीडियो भी सामने आया है। धक्का मुक्की के बीच कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने डोटासरा को अपने कंधे पर उठा लिया और विरोध प्रदर्शन जारी रखा।

यह भी पढ़ें : प्रिंसिपल ने महिला टीचर से कहा, सम्बंध बनाना चाहता हूं, फिर परिजनों ने मुंह काला कर लात घुसों से पीटा
वाटर कैनन के हमले से रोका कांग्रेसियों को
दिल्ली में राहुल गांधी के पुलिस द्वारा हिरासत के लिए जाने के बाद कांग्रेस अब उग्र हो गई है। राजधानी जयपुर में प्रदेशाध्यक्ष अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा के नेतृत्व में शाम 5:00 बजे कांग्रेस मुख्यालय से नेताओं और कार्यकर्ताओं ने पैदल मार्च शुरू किया। इसमें पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत, पूर्व मंत्री प्रताप सिंह खाचरियावास, कांग्रेसी विधायक, पूर्व विधायक और संगठन के पदाधिकारी समेत बड़ी संख्या में कार्यकर्ता साथ थे। इस बीच पुलिस ने बेरिकेड्स लगाकर कांग्रेस के इस पैदल मार्च को रोक दिया। इस दौरान कांग्रेसियों के उग्र होने पर पुलिस ने वाटर कैनन से पानी की बौछारें छोड़कर कांग्रेसियों को खदेड़ने का प्रयास किया। इस दौरान पुलिस ने हल्का बल प्रयोग भी किया। इसमें कई कांग्रेसी कार्यकर्ता घायल हो गए। जिन्हें बाद में उपचार के लिए अस्पताल भर्ती कराया गया। प्रदर्शन में कांग्रेसी नेताओं और पुलिस के बीच जमकर झड़प भी देखने को मिली।

यह भी पढ़ें : पुलिस हिरासत में अशोक गहलोत का VIDEO वायरल, पुलिसकर्मी ने पूछा, ‘सर, पंखा चलाऊं?’
टीकाराम जूली ने बीजेपी के प्रदर्शन की उड़ाई खिल्ली
इधर, नेता प्रतिपक्ष टीकाराम जूली के नेतृत्व में अलवर ग्रामीण विधानसभा के मालाखेड़ा में प्रदर्शन किया गया। इस दौरान पीएम मोदी का पुतला जलाया गया। जूली ने जयपुर में बीजेपी की ओर से किए गए पैदल मार्च की खिल्ली उड़ाई। उन्होंने कहा कि बीजेपी शायद यह भूल चुकी है कि वह अभी सत्ता में है, विपक्ष में नहीं। उनका सड़कों पर उतरकर इस तरह प्रदर्शन करना हास्य पद है। उन्होंने कहा कि सत्ता पक्ष का काम जनता और छात्रों की समस्याओं का समाधान करना, ना की विपक्ष का विरोध करना है।
यह भी पढ़ें : घर में देह व्यापार! पकड़ा तो उल्टा आरोपी महिलाएं पुलिस से बोली, ‘शर्म नहीं आती क्या’

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






