अब रुकेगी प्रसूताओं की मौत! जानिए सरकार का ‘प्रसव सखी’ का तगड़ा प्लान

अब रुकेगी प्रसूताओं की मौत! जानिए सरकार का ‘प्रसव सखी’ का तगड़ा प्लान
Spread the love

जयपुर : राजस्थान में गर्भवती महिलाओं की मौत के मामले को लेकर बवाल मचा हुआ है। इस बीच भजनलाल सरकार ने प्रसूता महिलाओं की मौत के मामले रोकने के लिए नया एक्शन प्लान तैयार किया है। इसके लिए अब सरकार ने हाई रिस्क गर्भवती महिलाओं के लिए ‘प्रसव सखी’ व्यवस्था शुरू की है, जो सरकारी अस्पतालों में हाई रिस्क वाली गर्भवती महिलाओं को बेहतर सहयोग मार्गदर्शन और समय पर उपचार उपलब्ध कराएगी। इसको सरकार ने ‘प्रसव सखी’ व्यवस्था का नाम दिया है।

यह भी पढ़ें : प्रिंसिपल ने महिला टीचर से कहा, सम्बंध बनाना चाहता हूं, फिर परिजनों ने मुंह काला कर लात घुसों से पीटा

पिंक एप्रिन में होगी प्रशिक्षित प्रसव सखी

बीते दिनों जोधपुर, कोटा, बीकानेर, भीलवाड़ा समेत जिलों में गर्भवती महिलाओं की मौत और तबीयत खराब होने के मामले सामने आए। इसके बाद सरकार ने अब गर्भवती महिलाओं की सुरक्षा को लेकर प्रसव सखी व्यवस्था शुरू की है। यह व्यवस्था मेडिकल कॉलेज से जुड़े हुए अस्पतालों, जिला चिकित्सालय और अधिक प्रसव भार वाले रेफरल इकाइयों में चरणबद्ध तरीके से लागू की जाएगी। इसके तहत पिंक एप्रिन में प्रशिक्षित नर्सिंग कर्मियों, एएनएम और चयनित महिला स्वास्थ्य कर्मियों को प्रसव सखी के रूप में तैनात किया जाएगा, जो गर्भवती महिलाओं के भर्ती होने से लेकर प्रसवोत्तर देखभाल और डिस्चार्ज होने तक सहयोग करेगी। साथ ही बेहतर सुविधा उपलब्ध कराएगी।

यह भी पढ़ें : पुलिस हिरासत में अशोक गहलोत का VIDEO वायरल, पुलिसकर्मी ने पूछा, ‘सर, पंखा चलाऊं?’

प्रसव सखी परिजनों का करेगी मार्गदर्शन

इस योजना को लेकर चिकित्सा एवं स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख सचिव गायत्री राठौर ने बताया कि यह व्यवस्था 24 घंटे होगी। इसके तहत मातृ एवं शिशु स्वास्थ्य हेल्प डेस्क बनाई जाएगी, जहां प्रथम संपर्क केंद्र होगा। इसके माध्यम से प्रसव सखी परिजनों का पूरा मार्गदर्शन करेगी। उन्होंने बताया कि प्रसव सखी, हेल्प डेस्क और 104 जननी एक्सप्रेस की संयुक्त व्यवस्था के माध्यम से घर से अस्पताल तक गर्भवती महिलाओं को सुरक्षित परिवहन प्रदान करेगी।

यह भी पढ़ें : दूसरे दिन भी बवाल! पुलिस से भिड़े डोटासरा, फिर समर्थकों ने कंधे पर उठाकर प्रदर्शन किया

प्रसूता महिलाओं की मौत से हो चुका है बवाल

बता दें कि प्रदेश के सरकारी अस्पतालों में बीते दिनों प्रसूता महिलाओं की मौत को लेकर जमकर बवाल हुआ। इन मौतों का मुख्य कारण प्रसूता महिलाओं के ऑपरेशन के दौरान अधिक रक्तस्राव, किडनी फेल हो जाना और संक्रमण माना गया है। अब तक प्रदेश में 23 प्रसूता महिलाओं की मौत हुई। इनमें कोटा में 5, जोधपुर में 3, बीकानेर में 4, भीलवाड़ा और बांसवाड़ा में 9 प्रसूता महिलाओं की मौत के आंकड़े सामने आए।

यह भी पढ़ें : घर में देह व्यापार! पकड़ा तो उल्टा आरोपी महिलाएं पुलिस से बोली, ‘शर्म नहीं आती क्या’

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author