उदयपुर में बदमाशों का तांडव! ताबड़तोड़ फायरिंग और धारदार हथियारों से हमला
उदयपुर (कुमार चेतन) : राजस्थान के उदयपुर में बीती रात फायरिंग और हथियारों के हमले से लोगों में चीख पुकार मच गई। रोंगटे खड़े कर देने वाली इस वारदात में बाइक में सवार आधा दर्जन लोगों ने हाथी पोल पिपली चैक क्षेत्र में जमकर तांडव मचाया। इन बदमाशों ने वहां बैठे हुए तीन युवकों पर हमला कर दिया। बदमाशों की फायरिंग में एक युवक सलमान को गोली लगी है। जबकि एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। इस घटना का वीडियो सीसीटीवी में कैद हुआ है, जो अब वायरल हो रहा है। इधर, घटना ने शहर में सनसनी फैला दी है। वारदात के बाद पुलिस और एफएसएल की टीम ने साक्ष्य जुटाएं। वहीं पुलिस टीमों ने अपराधियों की तलाश शुरू कर दी है।
यह भी पढ़ें : वेश्यावृत्ति में धकेलने की धमकी! गैंग ने पिता से वसूले लाखों रुपए
फायरिंग से इलाके में मची सनसनी
हैरान कर देने वाली यह वारदात उदयपुर के घंटाघर थाना क्षेत्र स्थित हाथीपोल पिपली चैक मेें बुधवार देर रात सामने आई, जहां गोलियों की आवाजों ने लोगों के रोंगटे खडे़ कर दिए। इस दौरान चीख-पुकार से लोगों के दिल दहल उठे। जानकारी के अनुसार देर रात सलमान, मोहसिन और नाजिम पर बाइक सवार बदमाशों ने अचानक हमला बोल दिया। इस दौरान बाइक सवार आधा दर्जन से अधिक युवकों ने आते ही फायरिंग शुरू कर दी, जिससे पूरे इलाके में खलबली मच गई। लोग इधर उधर भाग छूटे। यहीं नहीं फायरिंग के बाद आरोपियों ने धारदार हथियारों से भी ताबड़तोड़ हमला किया। इस घटना में सलमान गंभीर रूप से घायल हो गया, उसे पीठ में गोली लगी है। इसके अलावा मोहसिन के हाथ और पीठ पर धारदार हथियार के वार किए।
यह भी पढ़ें : मासूम बच्ची पर मगरमच्छ का कहर! खींचकर ले गया चंबल नदी में
घटनास्थल से फायरिंग में कारतूस के खोखे मिले
अचानक हुए हमले से नाजिम मौके से भागकर जान बचाने में सफल रहा। हमला करने के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घटना की सूचना मिलते ही घंटाघर थाना पुलिस मौके पर पहंुच गई और मामले की जानकारी ली। इधर, यह वारदात वहां लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। इस दौरान एफएसएल टीम भी मौके पर पहुंची, जिसने साक्ष्य जुटाएं। घायलों को तुरंत अस्पताल पहुंचाया, जहां उनका इलाज जारी है। वहीं एफएसएल टीम ने मौके से कारतूस के खोखे, खून के नमूने और अन्य महत्वपूर्ण साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे अन्य सीसीटीवी कैमरों के फुटेज की भी जांच की जा रही है।
यह भी पढ़ें : सीएम के बांसवाड़ा दौरे से पहले हड़कंप! अधिकारी पर बड़ा एक्शन
बदमाशों ने गलियों में किया पीछा
इधर, घायल मोहसिन ने बताया कि उन पर हमला करने वाले लोग 2 से 3 बाइक पर सवार थे। जिन्होंने वहां आते ही अचानक फायरिंग शुरू कर दी। यही नहीं अन्य युवकों ने उन पर धारदार हथियारों से भी हमला किया। इस दौरान मोहसिन ने एक गैंग पर हमला करने का आरोप लगाया है। इधर, घटना के दो सीसीटीवी वीडियो भी सामने आए हैं। इनमें पहले वीडियो में आरोपी फायरिंग और हमला करते दिखाई दे रहे हैं। इसी तरह दूसरे फुटेज में सलमान, मोहसिन और नाजिम जान बचाने के लिए गलियों में भागते नजर आ रहे हैं। जिनका बदमाश पीछा करते दिखाई दे रहे हैं। पुलिस ने मामले को लेकर पुरानी रंजिश होने की आंशका जताई है। इसके लिए उदयपुर एसपी ने पुलिस टीमों का गठन कर दिया हैं, जो बदमाशों की तलाश कर रही है।
यह भी पढ़ें : गुर्जर सचिन पायलट का बहिष्कार करो! कुणाल गुर्जर मामले में उठी मांग
वेश्यावृत्ति में धकेलने की धमकी! गैंग ने पिता से वसूले लाखों रुपए

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






