‘जिन्होंने हमें पीटा, वे बगरू विधायक के साथ बैठे थे’, CJP हमले पर आशुतोष रांका का दावा
जयपुर : राजधानी जयपुर के बगरू में CJP कार्यकर्ताओं पर हमले के मामले में सहसंयोजक आशुतोष रांका का ने बड़ा दावा किया है। इसमें उन्होंने कहा कि उन्हें जिन लोगों ने पीटा हैं, वे लोग एक रात पहले बगरू के विधायक कैलाश चंद्र वर्मा के साथ बैठे देखे गए। रांका ने आरोप लगाया कि उन पर जो हमला हुआ है, वह काफी सोच समझकर और पूरी योजना बनाकर किया गया। बता दें कि घटना के दिन भी आशुतोष रांका ने हमला करने वाले लोगों को बीजेपी के गुंडे बताए थे।
जिन्होंने हमें पीटा वो कल रात स्थानीय MLA कैलाश वर्मा के साथ बैठे थे – आशुतोष रांका
CJP टीम पर शुक्रवार को हुए हमले के बारे में CJP के नेशनल प्रवक्ता आशुतोष रांका ने कहा –
“कल जो घटना हुई, जिसमें मारपीट और हिंसा हुई, उसमें बाहर से गुंडे बुलाए गए थे. हमने आज ट्विटर पर इन सभी… pic.twitter.com/KoDje9g48o
— The Litmus (@thelitmusnews) August 22, 2026
यह भी पढ़ें : ‘भैंसों के तबेले में वर्ल्ड क्लास डिजिटल क्लासरूम’, मदन दिलावर पर आशुतोष रांका ने TV इंटरव्यू पर कसा तंज
हमला करने वाले विधायक के साथ बैठे थे
एक यूट्यूब चैनल से बातचीत के दौरान आशुतोष रांका ने बगरू विधायक कैलाश चन्द वर्मा पर यह बड़ा आरोप लगाया है। बता दें घटना के दिन से ही आशुतोष बीजेपी पर इस हमले में शामिल होने को लेकर लगातार बयान दे रहे थे। बगरू विधायक कैलाश चंद्र वर्मा के बयान के बाद आशुतोष रांका ने पलट वार किया। उन्होंने कहा कि उनके साथ मारपीट और हिंसा की, जो घटना हुई। उसमें सभी लोगों की हमने ट्विटर पर तस्वीर शेयर की। यह वहीं लोग हैं, जो पिछली रात विधायक कैलाश चंद्र वर्मा के साथ बैठे देखे गए। उन्होंने इस हमले को पूरी सूची समझी साजिश बताया।
यह भी पढ़ें : डोटासरा की गहलोत से दूरी और पायलट से जुगलबंदी, राजस्थान कांग्रेस में नया समीकरण
खुद ने ही गाड़ियां तोड़ी और वीडियो बनाएं
इससे पहले बगरू के विधायक कैलाश चंद्र वर्मा ने CJP और आशुतोष रांका पर जमकर प्रहार किया था। उन्होंने इस पूरे घटनाक्रम को लेकर आशुतोष रांका को जिम्मेदार बताया। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि इन लोगों ने ही खुद की गाड़ियां तोड़ी और उन गाड़ियों के वीडियो बनाएं। यह लोग खुद चोरी करते हैं और ऊपर से सीनाजोरी दिखाते हैं। सोशल मीडिया पर 48 घंटे का अल्टीमेटम देते हैं, आखिर यह धमकाकर क्या बताना चाहते हैं? जब गांव के लोगों ने इन्हें अंदर जाने से रोक दिया था, तो फिर जबरन यह स्कूल का विजिट क्यों करना चाहते थे।
यह भी पढ़ें : बगरू स्कूल विवाद : तबेले में पढ़ रहे बच्चे, मालिक ने बताई स्कूल की पूरी कहानी
VIDEO | Jaipur, Rajasthan: CJP co-convenor Ashutosh Ranka on members of his organisation being chased away by villagers, says, “Let them file an FIR. We have no problem with that. We have videos… live, unedited videos and we have all the evidence. If they also have any… pic.twitter.com/4CnfAypZ9g
— Press Trust of India (@PTI_News) August 22, 2026
CJP के खिलाफ मामला दर्ज कराया
इधर, कल हुए इस घटनाक्रम को लेकर शिवदासपुरा पुलिस थाने में दोनों पक्षों की तरफ से मामला दर्ज करवाया गया। इसको लेकर आशुतोष रांका की तरफ से प्रतिक्रिया सामने आई है। इसमें उन्होंने कहा कि हमारे खिलाफ मामला दर्ज करवाया गया है, लेकिन हमें कोई आपत्ति नहीं है, क्योंकि हमारे पास वीडियो है, लाइव वीडियो है और सबूत है। किसने गुंडागर्दी की और किसने किसको पीटा है, यह सब सबूत जनता के सामने है। उन्होंने कहा कि हमें कोई चिंता नहीं है, हमने वह तस्वीर पहले ही सोशल मीडिया पर शेयर कर दी थी। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि हमला करने वालों का बीजेपी से सीधा संबंध है। रांका ने कहा कि हमें स्थानीय लोगों ने ही स्कूल की विजिट करने के लिए आमंत्रित किया था।
यह भी पढ़ें : CJP आशुतोष रांका का आरोप : मदन दिलावर के निर्देश पर हुआ हमला, अब इस्तीफे पर होगी बात

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।
Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,






