CJP आशुतोष रांका का आरोप : मदन दिलावर के निर्देश पर हुआ हमला, अब इस्तीफे पर होगी बात
Attack on CJP team : राजधानी जयपुर के बगरू में शुक्रवार को स्कूल के निरीक्षण के दौरान CJP की टीम पर हमला किया गया। इस दौरान CJP कार्यकर्ताओं पर पत्थरबाजी की गई। साथ ही उनके साथ मारपीट भी हुई। उनकी गाड़ियों के शीशे फोड़ दिए गए। इस घटनाक्रम को लेकर CJP के सहसंयोजक आशुतोष रांका का बड़ा बयान सामने आया है। जिसमें उन्होंने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर को जमकर आड़े हाथ लिया है। उन्होंने सीधे तौर पर आरोप लगाते हुए कहा कि मदन दिलावर के निर्देश पर उन पर हमला किया गया है। इस मामले में आरोप है कि पुलिस इस घटना को देखकर भी निष्क्रिय रही। उन्होंने शिक्षा मंत्री को खुली चेतावनी दी है कि यदि 48 घंटे के भीतर उन पर हमला करने वालों को गिरफ्तार नहीं किया गया, तो यह आंदोलन अब शिक्षा मंत्री के इस्तीफे को लेकर होगा।
नोट : शिक्षा मंत्री पर आरोप का यह वीडियो आप इस X लिंक पर भी देख सकते हैं 👇
VIDEO | Jaipur, Rajasthan: Cockroach Janata Party (CJP) co-convenor Ashutosh Ranka says, “We had gone to inspect the school in Rampura-Kanwarpura village. For the past several years, the school has been operating in a buffalo shed. We had gone for an inspection last year as well,… https://t.co/MqgiMSCt8R pic.twitter.com/pWxyPwsyyW
— Press Trust of India (@PTI_News) August 21, 2026
यह भी पढ़ें : बगरू स्कूल विवाद : तबेले में पढ़ रहे बच्चे, मालिक ने बताई स्कूल की पूरी कहानी
मदन दिलावर के निर्देश पर हुआ हमला, आशुतोष रांका का आरोप
दरअसल, राजस्थान की स्कूलों की बिगड़ी व्यवस्थाओं को लेकर CJP एक्टिव हो चुकी है। इस बीच CJP कार्यकर्ता सहसंयोजक आशुतोष रांका के साथ राजधानी के बगरू स्थित सरकारी स्कूल निरीक्षण करने पहुंचे, जहां उन पर कुछ लोगों ने हमला किया। इस हमले से आक्रोशित आशुतोष रांका ने मीडिया से बातचीत में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि उनकी टीम स्कूल का निरीक्षण करने गई थी। यह स्कूल आज भी भैसों के तबेला में चलती है, लेकिन वहां शिक्षा मंत्री के निर्देश पर कुछ गुंडो ने उनके टीम पर हमला किया। पत्थर बाजी की, महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। यह ही नहीं उनकी शर्ट भी फाड़ दी गई।
यह भी पढ़ें : विधानसभा गेट पर चढ़ गए दौसा विधायक, अशोक चांदना ने धक्के मार हटाए बेरिकेड्स, मानसून सत्र से पहले जोरदार हंगामा
अब केवल शिक्षा मंत्री के इस्तीफे की मांग होगी
घटना से आक्रोशित आशुतोष रांका ने मीडिया में शिक्षा मंत्री को खुले तौर पर चेतावनी दी है कि उनकी टीम पर जिन लोगों ने हमला किया है, उनकी यदि 28 घंटे के भीतर गिरफ्तार नहीं हुई तो यह आंदोलन शिक्षा से हटकर अब मदन दिलावर के इस्तीफे की तरफ चला जाएगा। उन्होंने कहा कि वह पुलिस को साथ में लेकर स्कूल का निरीक्षण करने पहुंचे थे, लेकिन उससे पहले कुछ लोग मौजूद थे। जिन्होंने उनकी गाड़ियों के शीशे फोड़ हैं, पत्थर फेंके गए हैं। महिलाओं के साथ अभद्रता की। आशुतोष रांका ने चेतावनी देते हुए कहा कि वह उनकी गुंडागर्दी से डरने वाले नहीं है।
यह भी पढ़ें : अजमेर में 18 साल के भरोसे का धोखा, सोना और लाखों की नकदी लेकर ज्वेलर्स की दुकान से फरार कर्मचारी
आज भी भैंसों के तबेले में चल रहा है स्कूल
आशुतोष रांका ने आगे कहा रामपुर के कंवरपुरा में जो सरकारी स्कूल चल रहा है। वह भैंसों की तबेलों में चल रहा है। उन्होंने दावा करते हुए कहा कि पिछले साल का वीडियो भी मेरे पास मौजूद है। तब भी यह भैंसे के तबेले में चल रहा था। उन्होंने कहा कि आज पुलिस की मौजूदगी में मीडिया ने भी देखा है कि इन लोगों ने किस तरीके से हम पर हमला किया है। इनको शर्मा आनी चाहिए। उन्होंने राजस्थान पुलिस को भी सवालों के घेरे में लिया।
यह भी पढ़ें : बीजेपी वोट मांगने आए तो राम मंदिर चंदे का हिसाब मांगना, सांसद हरीश मीणा का बड़ा हमला
डोटासरा ने घटना की कड़ी निंदा की
इधर, सीजीपी पर हुए हमले को लेकर कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष गोविंद सिंह डोटासरा ने तीखी प्रतिक्रिया दी है। उनसे मीडिया ने जब सवाल किया तो इस हमले की कड़ी निंदा करते हुए कहा कि कांग्रेस उनके साथ खड़ी है। उन्होंने सीजेपी पर हमला करने वाले लोगों को भाजपा के लोग होने का दावा किया। उन्होंने कहा कि हमला करने वाले कोई ग्रामीण नहीं थे। वह बीजेपी के कार्यकर्ता थे। उन्होंने कहा कि बीजेपी के कार्यकर्ता हर उस बात का विरोध करेंगे, जो जनहित में हो। इसलिए कांग्रेस उन सब लोगों के साथ है, जो बीजेपी से त्रस्त है।
विधानसभा गेट पर ताला देख भड़के डोटासरा, गेट पर चढ़े कांग्रेसी विधायकों को भी नसीहत दे डाली







