‘भैंसों के तबेले में वर्ल्ड क्लास डिजिटल क्लासरूम’, मदन दिलावर पर आशुतोष रांका ने TV इंटरव्यू पर कसा तंज

‘भैंसों के तबेले में वर्ल्ड क्लास डिजिटल क्लासरूम’, मदन दिलावर पर आशुतोष रांका ने TV इंटरव्यू पर कसा तंज
Spread the love

जयपुर : राजधानी जयपुर के बगरू सरकारी स्कूल में सीजेपी कार्यकर्ताओं पर हुए हमले की घटना से सियासत में जमकर हलचल मची हुई है। इस मामले में शिक्षा मंत्री मदन दिलावर के बयान के बाद सीजेपी सहसंयोजक आशुतोष रांका का बड़ा हमला सामने आया। इस दौरान एक टीवी चैनल से बातचीत में आशुतोष रांका ने मदन दिलावर पर जमकर व्यंग बाण छोड़कर उन्हें लज्जित करने का प्रयास किया। उन्होंने कहा कि मदन दिलावर जी सही कह रहे कि हमने भैंसों के तबेले में चल रहे एक वर्ल्ड क्लास डिजिटल क्लासरूम में व्यवधान पैदा कर दिया। उनका यह मॉडल तो पूरे विश्व को अपनाना चाहिए। उन्होंने व्यंग्य करते हुए कहा कि हम इसके लिए माफी मांगते हैं।

रांका ने शिक्षा मंत्री पर व्यंग्य कर किया जमकर पलटवार

एक टीवी चैनल से बातचीत के दौरान आशुतोष रांका ने शिक्षा मंत्री मदन दिलावर पर छोड़े व्यंग बाण को सुनकर हर कोई लज्जित हो जाए। उन्होंने दिलावर के बयान पर व्यंग बाण से पलटवार करते हुए कहा कि आज हमने उस स्कूल का निरीक्षण किया, जहां भैंसों के तबेले में 56 इंच का एलईडी लगा हुआ था। जहां डिजिटल क्लास रूम में बच्चों को एआई, सेमीकंडक्टर, साइंस और मैथ्स पढ़ाई जा रही थी। वहां हमने उस वर्ल्ड क्लास सुविधाओं से युक्त स्कूल में व्यवधान पैदा कर दिया, जहां एक और तो भैंसे बंधी हुई थी, तो दूसरी तरफ भैंसों का चारा रखा हुआ था। ऐसे क्लास रूम में हमने वाकई में व्यवधान डाला। इसके लिए मैं मदन दिलावर जी से माफी मांगता हूं।

यह भी पढ़ें : ‘जिन्होंने हमें पीटा, वे बगरू विधायक के साथ बैठे थे’, CJP हमले पर आशुतोष रांका का दावा

इस वर्ल्ड क्लास मॉडल को तो सभी को यूज करना चाहिए

टीवी चैनल से बातचीत के दौरान आशुतोष रांका ने मदन दिलावर पर अपने व्यंग्य बाण छोड़ने में कोई कमी नहीं छोड़ी। उन्होंने भैंसों के तबेले में चल रहे क्लास रूम को लेकर तंज भरे शब्दों में वहां की सुविधा बताई और यह भी कहा कि मदन दिलावर जी भैंसों के तबेले में चल रहे इस वर्ल्ड क्लास मॉडल को पूरे विश्व को अपनाना चाहिए, जहां बच्चे चकाचक फर्नीचर पर बैठकर पढ़ाई कर रहे थे। इस क्लासरूम में बच्चों की पढ़ाई में जो व्यवधान पैदा किया है, वह शिक्षा मंत्री के अनुसार सही है और इसके लिए हम माफी मांगते हैं। रांका का यह इंटरव्यू अब सोशल मीडिया पर काफी वायरल हो रहा है।

यह भी पढ़ें : बगरू स्कूल विवाद : तबेले में पढ़ रहे बच्चे, मालिक ने बताई स्कूल की पूरी कहानी

शिक्षा मंत्री मदन दिलावर ने यह दिया था बयान

बता दें कि बगरू में सीजेपी कार्यकर्ताओं पर हमले के बाद शिक्षा मंत्री मदन दिलावर की तीखी प्रतिक्रिया सामने आई। इसमें उन्होंने घटना पर ग्रामीणों का पक्ष लिया। उन्होंने कहा कि गांव वालों का यह कदम सही था और वह इसके लिए बधाई के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि ग्रामीणों ने स्कूल की सुरक्षा के लिए यह कदम उठाया है, क्योंकि ग्रामीण नहीं चाहते हैं कि उनके बच्चे असंस्कारी और अमर्यादित बने। इसलिए उन्होंने सीजेपी का विरोध किया। साथ में यह भी कहा कि सीजेपी नेे जंतर मंतर पर हुए प्रदर्शन में अमर्यादित और अश्लील वातावरण से देश का माहौल खराब किया है। उन्होंने यह भी कहा कि सीजेपी के लोग राजस्थान की स्कूलों में भी गंदा माहौल और व्यवधान डालना चाहते हैं।

यह भी पढ़ें : CJP आशुतोष रांका का आरोप : मदन दिलावर के निर्देश पर हुआ हमला, अब इस्तीफे पर होगी बात

डोटासरा की गहलोत से दूरी और पायलट से जुगलबंदी, राजस्थान कांग्रेस में नया समीकरण

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author