श्रीगंगानगर मासूम से हैवानियत की घटना पर वीडियो ने मचाई हलचल, जानिए वायरल वीडियो की हकीकत

श्रीगंगानगर मासूम से हैवानियत की घटना पर वीडियो ने मचाई हलचल, जानिए वायरल वीडियो की हकीकत
Spread the love

जयपुर/श्रीगंगानगर : राजस्थान के श्री गंगानगर में बीते दिनों एक 13 साल की मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की घटना से प्रदेश दहल गया। इस घटना को लेकर अब सोशल मीडिया पर 32 आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग उठने लगी हैं। इस बीच सोशल मीडिया पर एक वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि यह वीडियो राजस्थान का नहीं है, लेकिन फिर भी लोग इस वीडियो को श्री गंगानगर की 13 साल की बच्ची के साथ गैंगरेप की घटना से जोड़कर वायरल कर रहे हैं। वीडियो में पुलिस कुछ अपराधियों का जुलूस निकाल रही है, जिन्हें आमजन लाठियों से पीटते हुए नजर आ रहे हैं। बता दें कि वीडियो में जो पुलिस दिखाई दे रही है। वह राजस्थान की नहीं है, लेकिन लोग इसे श्रीगंगानगर का बताते हुए दावा कर रहे हैं।

श्रीगंगानगर मासूम बच्ची हैवानियत

खबर का वीडियो X लिंक पर देखिए👇

https://x.com/i/status/2074357022519328837

यह भी पढ़ें : टोंक ACB का भीलवाड़ा में बड़ा एक्शन! रिश्वत के साथ पटवारी को दबोचा

सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो ने मचाई हलचल

श्रीगंगानगर में बीती दिनों हुई मासूम बच्ची के साथ हैवानियत की घटना को लेकर मंगलवार को एक वीडियो तेजी से सोशल मीडिया पर वायरल हुआ। इस वीडियो में लोग दावा कर रहे हैं कि यह वीडियो श्रीगंगानगर का है, जहां अपराधियों को आमजन पीटते हुए नजर आ रहे हैं। वीडियो में पुलिस बदमाशों के रस्सियों से हाथ बांधकर जुलूस निकाल रही है। वही आमजन लाठियों से उन्हें बुरी तरह पीटते हुए नजर आ रहे हैं। यह वीडियो दक्षिणी भारत के किसी राज्य का प्रतीत हो रहा है।

यह भी पढ़ें : DGP से महिला पत्रकार का तीखा सवाल! क्या बुलडोजर एक्शन हैवानियत के लिए पर्याप्त

राजस्थान का नहीं है, वायरल वीडियो

सोशल मीडिया पर इस वीडियो को श्री गंगानगर की उस घटना से जोड़कर वायरल किया जा रहा है, लेकिन हकीकत में यह वीडियो राजस्थान का नहीं है। इस वीडियो में जो पुलिस दिखाई दे रही है, उसकी वर्दी राजस्थान पुलिस से नहीं मिलती है।।वीडियो में कांस्टेबल ब्लू केप लगाए हुए नजर आ रहा है। जबकि राजस्थान में कांस्टेबल की कैप खाकी कलर की होती है।

यह भी पढ़ें : धौलपुर में यह कैसा गुंडाराज! दूसरे दिन भी विवाद के बाद तड़ातड़ फायरिंग

आरोपियों को कड़ी सजा देने की मांग

श्रीगंगानगर में 13 साल की मासूम बच्ची के साथ 32 जनों द्वारा गैंगरेप करने की घटना से लोगों में जमकर गुस्सा हैं। इसको लेकर सोशल मीडिया पर लोग इन आरोपियों को फांसी की सजा देने की मांग उठा रहे हैं। इसको लेकर डीजीपी राजीव शर्मा की प्रेस कॉन्फ्रेंस में भी सोमवार को एक महिला पत्रकार ने अपराधियों को फांसी दिए जाने को लेकर सवाल उठाते हुए जिक्र किया था।

यह भी पढ़ें : डर के मारे पानी छोड़ दिया…पांचना बांध पर यह क्या बोले किरोड़ी लाल मीणा

क्या है श्रीगंगानगर की घटना

बता दें कि बीते दिनों श्रीगंगानगर में एक 13 साल की मासूम बच्ची को ऑटो ड्राइवर पहले बहला फुसलाकर ले गया। बाद में एक होटल में मैनेजर को बेच दिया। इसके बाद होटल मैनेजर और कर्मचारियों ने करीब 32 दरिंदों के सामने मासूम बच्ची को परोस दिया। आरोपियों ने बच्ची को शराब पिलाकर कई बार दरिंदगी की। इस मामले में चार होटल का नाम आया, जहां पर बुलडोजर कार्रवाई की गई। उसके अलावा करीब एक दर्जन लोगों को पकड़ा जा चुका है।

DGP से महिला पत्रकार का तीखा सवाल! क्या बुलडोजर एक्शन हैवानियत के लिए पर्याप्त

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,