पिकअप का तांडव! युवक को कुचला, आधा दर्जन वाहनों को ठोंका
बयाना/भरतपुर (अमन झालानी) : राजस्थान के भरतपुर में बुधवार सुबह एक बेकाबू पिकअप गाड़ी का कहर देखने को मिला। इस दौरान बयाना कस्बे में बेकाबू पिकअप गाड़ी ने लोगों के रोंगटे खड़े कर दिए। नई सब्जी मंडी के पीछे मैदान में पिकअप ने वहां खड़े आधा दर्जन वाहनों को टक्कर मारकर बुरी तरह क्षतिग्रस्त कर दिया। इस घटना में पिकअप ने एक युवक को कुचल दिया, जो गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे अस्पताल भर्ती कराया गया है, जहां उसका उपचार हो रहा है। वही हादसे से में दो अन्य युवक बाल बाल बच गए। इधर, पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में ले लिया है।

यह भी पढ़ें : बोलेरो कार 5 फिट गहरे गड्ढे में कूदी, यात्रियों में मची चीख पुकार
पिकअप ने रफ्तार का दिखाया तांडव
प्रत्यक्षदर्शी प्रेम सिंह सैनी के अनुसार घटना सुबह करीब 9 बजे की है, जब अचानक तेज गति से आई पिकअप गाड़ी मैदान में घुस गई। गाड़ी ने पहले से खड़ी दो कारों और तीन तिपहिया टेंपो को जोरदार टक्कर मार दी। जिससे सभी वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। इस दौरान पास में खड़े तीन युवकों की ओर पिकअप बढ़ी। पिकअप के जप्त देखकर दो युवक मौके से भाग निकले, लेकिन डालचंद सैनी इसकी चपेट में आ गया। हादसे में उसके दोनों पैर टूट गए और वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई और बड़ी संख्या में लोग जमा हो गए।
यह भी पढ़ें : सांभरा माता का बड़ा चमत्कार! क्या इसी ने पचपदरा रिफाइनरी को बड़े हादसे से बचाया?
पुलिस ने आरोपी चालक को लिया हिरासत में
पिकअप गाड़ी के तेज रफ्तार के कारण को देखकर आसपास के लोग बुरी तरह सहम गए। लोग अपने स्थान को छोड़कर इधर-उधर भागने लगे। हालांकि इस घटना में डालचंद सैनी चपेट में आ गया, जो बुरी तरह घायल हुआ। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और घायल को प्राथमिक उपचार के बाद जिला अस्पताल भरतपुर रैफर कर दिया। पुलिस ने आरोपी चालक को हिरासत में लेकर थाने पहुंचाया। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर कस्बे में हुई इस घटना को लेकर लोगों में जमकर चर्चा हो रही है।
यह भी पढ़ें : इलेक्ट्राॅनिक गोदाम में भीषण आग! आग की लपटों से हुआ लाखों का नुकसान
देवली में बेटी हुई का जोरदार जश्न! खुशी में कारों का काफिला निकला

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






