“पहले मैं रील बनाऊंगा” की जिद! नाबालिग ने अपने दोस्त की हत्या की
धौलपुर : राजस्थान के धौलपुर में शुक्रवार को हैरान करने वाली वारदात का बड़ा खुलासा हुआ है। इस दौरान धौलपुर की सैंपऊ थाना पुलिस ने एक 16 वर्षीय नाबालिग की गोली मारकर हत्या करने के मामले में चौकाने वाला खुलासा किया है। इस मामले में सामने आया कि दो नाबालिग दोस्तों को सोशल मीडिया पर रील बनाने का शौक था। इसी बीच उन में विवाद हो गया और यह विवाद खूनी खेल में बदल गया। जिसके चलते 16 वर्षीय नाबालिग बच्चे की उसी के दोस्त ने गोली मार कर हत्या कर दी।
यह भी पढ़ें : शिक्षा मंत्री के आदेश से विवाद! सरकारी स्कूलों में बाहरी व्यक्ति आया, तो FIR और फिर जाएगा अंदर
रील बनाने का शौक ले गया बच्चे की जान
हैरान कर देने वाली यह वारदात सैंपऊ थाना क्षेत्र के तसीमों गांव से सामने आई, जहां 11 अगस्त को मृतक सौरभ कुशवाहा और उसके एक 15 वर्षीय दोस्त के बीच यह खूनी खेल देखने को मिला। धौलपुर एसपी विकास सांगवान ने बताया कि दोनों दोस्त गांव के एक खंडरनुमा निर्माणाधीन कॉलेज के समीप गए, जहां उनके बीच रील बनाने को लेकर विवाद हो गया। इस बीच विवाद के चलते आरोपी 15 वर्षीय नाबालिग ने अवैध हथियार से अपने दोस्त सौरभ को गोली मार दी। इस घटना में सौरभ वही ढ़ेर हो गया। हादसे की सूचना मिलते ही सौरभ को तत्काल अस्पताल पहुंचाया गया, जहां उसकी हालत नाजुक होने पर उसे आगरा रैफर किया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
यह भी पढ़ें : नरेश मीणा को अगर खरोंच भी आई, तो उस जेल को आग लगा देंगे! कौन है, अबरार मलारना, जिसने दी खुली चुनौती
पुलिस ने महज 24 घंटे में किया वारदात का खुलासा
धौलपुर एसपी ने बताया इस मामले को लेकर स्पेशल टीम का गठन किया गया। साथ ही साइबर सेल की मदद से तकनीकी साक्ष्य के आधार पर इस घटना का खुलासा किया गया। इसमें पुलिस ने एफएसएल और डॉग स्क्वायड टीम की भी मदद ली। पुलिस ने कुछ संदिग्ध बालकों को डिटेन किया, जहां आरोपी 15 वर्ष से नाबालिग पूछताछ के दौरान टूट गया। उसने इस वारदात को कबूल कर लिया। इधर, घटना के इस हैरान कर देने वाले खुलासे से गांव में सनसनी फैल गई।
यह भी पढ़ें : ‘मंत्री से हट गया तो विधायक तो रहूंगा’, क्या संजय शर्मा को हो गया अहसास! Video वायरल
बच्चे के पास अवैध हथियार कहां से आया?
धौलपुर में हुई इस घटना ने सोशल मीडिया के उपयोग को लेकर एक बार फिर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। सोशल मीडिया पर लाइक और व्यूज पाने के चक्कर में युवा अंधी दौड़ में फंसता जा रहा है। इस कारण आज का युवा बेहद आक्रामक होता जा रहा है, जो समाज के लिए बड़ी चिंता का विषय है। इससे पहले भी प्रदेश में सोशल मीडिया के चक्कर में इस तरह की कई घटनाएं सामने आ चुकी हैं। धौलपुर मामले मेें सबसे चिंताजनक बात यह है कि नाबालिग बच्चे के पास यह अवैध हथियार कैसे आया? किसने उसे यह हथियार उपलब्ध करवाया। इस मामले को लेकर पुलिस जांच में जुट गई है।
बुजुर्ग दम्पति की निर्मम हत्या! सिन्दूक में थैली में बंद मिला शव, होश उड़ा देगी क्राइम स्टोरी

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






