नरेश मीणा को कोर्ट की बड़ी राहत, यूनिवर्सिटी गोलीकांड को लेकर मिला क्लीनचिट

नरेश मीणा को कोर्ट की बड़ी राहत, यूनिवर्सिटी गोलीकांड को लेकर मिला क्लीनचिट
Spread the love

जयपुर : जयपुर सेशन कोर्ट में गुरुवार को नरेश मीणा को करीब 21 साल पुराने गोली चलाने के आरोप में बड़ी राहत दी है। जयपुर यूनिवर्सिटी में हुए इस गोलीकांड के मामले में कोर्ट ने नरेश को बाइज्जत बरी किया है। यह गोली कांड जयपुर यूनिवर्सिटी में घूमर कार्यक्रम के दौरान सामने आया था। इधर, नरेश मीणा को इस मामले में क्लीन चिट मिलने के बाद उनके समर्थकों में खुशी का माहौल हैं। बता दें कि इस मामले में तत्कालीन छात्र संघ अध्यक्ष और वर्तमान लाडनूं विधायक मुकेश भाकर ने नरेश मीणा पर यह आरोप लगाया था।

यह भी पढ़ें : देवली में 62 साल के रिटायर्ड साइंटिस्ट के साथ कथित साजिश! दूसरी पत्नी समेत लोगों पर आरोप, जानिए कैसे हुआ खेला

गोली कांड से नरेश को मिली राहत

इस मामले को लेकर जयपुर सेशन कोर्ट में नरेश मीणा के मामले में पैरवी कर रहे वकील वहीद नकवी ने ‘द पॉलिटिकल टाइम्स’ को फोन पर बताया कि वर्ष 2011 में जयपुर यूनिवर्सिटी में तत्कालीन अध्यक्ष मुकेश भाकर ने घूमर कार्यक्रम आयोजित करवाया। इसको लेकर उन्होंने जयपुर के गांधीनगर पुलिस थाने में Fir no 533/2011 के तहत नरेश मीणा पर मामला दर्ज करवाया। इसमें आरोप लगाया कि घूमर कार्यक्रम के दौरान नरेश मीणा ने आकर कार्यक्रम में व्यवधान डाला। साथ ही गोली चलाई।

यह भी पढ़ें : नसरुद्दीन शाह ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सली’, सियासत में उबाल, अभिनेता पुनीत इस्सर ने पूछा क्यों हो दिमागी नक्सल

10 लोगों की गवाही के बाद नरेश मीणा को मिली राहत

नरेश के वकील वहीद नकवी ने बताया कि मुकेश भाकर की रिपोर्ट के बाद पुलिस ने मामले की जांच की। इस मामले में जयपुर ACJM-2 जयपुर मेट्रो प्रथम कोर्ट में मामले को लेकर सुनवाई की। इस दौरान कोर्ट में 10 लोगों के बयान दर्ज किए गए। जिन्होंने गोली कांड में नरेश मीणा का हाथ होने से इनकार कर दिया। गवाहों ने कहा कि किसी ने भी नरेश को गोली चलाते हुए नही देखा। कोर्ट में प्रस्तुत किए गए साक्ष्य के आधार पर नरेश मीणा को राहत देते हुए बाइज्जत बरी कर दिया गया।

यह भी पढ़ें : देवली वाइस चेयरमैन नेमीचंद जैन के आरोपों पर कजोड़ी देवी का करारा पलटवार, बोलीं- दलित हूं इसलिए अन्याय हो रहा

इसी मामले में पिछले साल भी हुए थे भारी

इसी मामले में नरेश मीणा को दूसरे आरोप में भी पिछले साल महानगर मजिस्ट्रेट कोर्ट ने बरी कर चुका है। घूमर कार्यक्रम के दौरान नरेश मीणा पर राज कार्य बाधा का भी आरोप लगा था। लेकिन साक्ष्य के अभाव के चलते ही पिछले साल कोर्ट ने नरेश मीणा को 2 मई 2025 को बरी कर दिया गया। इस मामले को लेकर अधिवक्ता फतेह मीणा ने पैरवी की थी। इस दौरान नरेश मीणा और उसके साथियों पर भीड़ को उकसाने का आरोप लगा था।

✍🏻 मनीष बागड़ी

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author