देवली में 62 साल के रिटायर्ड साइंटिस्ट के साथ कथित साजिश! दूसरी पत्नी समेत लोगों पर आरोप, जानिए कैसे हुआ खेला

देवली में 62 साल के रिटायर्ड साइंटिस्ट के साथ कथित साजिश! दूसरी पत्नी समेत लोगों पर आरोप, जानिए कैसे हुआ खेला
Spread the love

टोंक : राजस्थान के टोंक में एक रिटायर्ड वैज्ञानिक के साथ शादी के नाम पर बड़ा खेला होने का मामला सामने आया है। हैरान कर देने वाला यह देवली शहर में सामने आया है, जहां एक 62 वर्षीय साइंटिस्ट जिसे षडयंत्र के तहत फंसाने का आरोप है। इस को लेकर पीड़ित ने अपनी दूसरी पत्नी और उसके साथियों पर संपत्ति, सोने आभूषण और लाखों की नगदी हड़ने का आरोप लगाया। पीड़ित ने अपनी रिपोर्ट दर्ज नहीं होने पर कोर्ट के इस्तगासा की मदद से पुलिस मेें मामला दर्ज करवाया है। इसको लेकर आप पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़ें : नसरुद्दीन शाह ने खुद को बताया ‘दिमागी नक्सली’, सियासत में उबाल, अभिनेता पुनीत इस्सर ने पूछा क्यों हो दिमागी नक्सल

शादी कर पूर्व साइंटिस्ट से हड़प ली संपत्ति

इस मामले को लेकर देवली पुलिस थाने में विवेकानंद कॉलोनी निवासी पूर्व साइंटिस्ट अनिल कुमार जैन ने मामला दर्ज करवाया है। अनिल रावतभाटा के हैवी वाटर प्रोजेक्ट में साइंटिस्ट रह चुके हैं। उनका आरोप है कि उनकी पहली पत्नी और मां के निधन के बाद उन्हें कथित रूप से षड्यंत्र में फंसाया गया। पुलिस में रिपोर्ट के आधार पर साइंटिस्ट अनिल कुमार जैन ने दूसरी पत्नी अंजू अग्रवाल, खुशी, सुधीर अग्रवाल, संदीप अग्रवाल, दिव्या अग्रवाल, भावना गुप्ता समेत लोगों पर आरोप लगाया है। इसमें बताया कि उसे षडयंत्र पूर्वक फंसाकर जनवरी 2023 में अंजू अग्रवाल के साथ विवाह करवाया गया।

यह भी पढ़ें : देवली वाइस चेयरमैन नेमीचंद जैन के आरोपों पर कजोड़ी देवी का करारा पलटवार, बोलीं- दलित हूं इसलिए अन्याय हो रहा

विवाह के बाद पूर्व साइंटिस्ट से सब हडप लिया

पीड़ित ने आरोप लगाया है कि आरोपियों ने मिलकर उसकी शादी के बाद षड्यंत्र रचकर उसके कोटा के मकान को अपने नाम करवा लिया। इसके बाद जब वह रिटायर्ड होकर देवली लौटा, तो उसके घर में आलमारी में रखे हुए उनकी पहली पत्नी और माता की करीब 1169 ग्राम सोने के जेवर और 300000 की नगदी उन्होंने हड़प ली। पीड़ित का यह भी आरोप है कि पिछले महीने अगस्त में आरोपियों ने उन्हें घर में कैद कर लिया। साथ ही उनसे खाली चेकों और साधे स्टांप पर जबरन हस्ताक्षर करवाए। इधर, पीड़ित ने देवली पुलिस की कार्य प्रणाली पर भी बड़े सवाल उठाए हैं। उसका आरोप है कि पुलिस थाने में मामला दर्ज करवाने के प्रयास किए गए, लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। मजबूरन उसे न्यायालय की शरण लेनी पड़ी।

✍🏻 मनीष बागड़ी

यह भी पढ़ें : CM भजनलाल ने टोंक में कल्याण जी के दर्शन किए, फिर पंचायत राज को लेकर कार्यकताओं के साथ बनाया ‘सॉलिड प्लान’

मनीष बागड़ी जनर्लिस्ट द पॉलिटिकल टाइम्स
मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live
Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author