मासूम पर कुत्तों का हमला! सवा माह के बच्चे को किया बुरी तरह घायल
अजमेर (दिनेश गहलोत) : राजस्थान के अजमेर में एक दिल कंपा देने वाली घटना सामने आई, जहां सवा महीने के मासूम बच्चे पर कुत्तों ने हमला कर दिया। करीब 5 मिनट तक आवारा कुत्ते बच्चे को नाचते रहे। कुत्तों ने बच्चे का पेट तक फाड़ दिया। घटना के समय मासूम बच्चा झोपड़ी में सो रहा था। जबकि उसकी मां बाहर थी। इस घटना ने इलाके में सनसनी फैला दी। इधर, घायल बच्चे को अजमेर के हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर बताई गई है। चिकित्सकों ने मासूम बच्चे को वेंटिलेटर पर रखा है, जहां अब उसकी सर्जरी भी की जाएगी।
यह भी पढ़ें : पानी के छीटे लगे तो, उदयपुर में सर्राफा व्यापारी पर चाकू मारा!
सवा माह के बच्चे को नोच डाला कुत्तों ने
रोंगटे खड़े कर देने वाली यह घटना अजमेर के पीसांगन क्षेत्र के कालेसर गांव में बीती रात सामने आई, जब झोपड़ी में सो रहे एक सवा महीने के मासूम बच्चे पर आवारा कुत्तों ने हमला कर दिया। करीब 5 मिनट तक कुत्ते बच्चे को नोचते रहे। जिसके कारण बच्चे के पेट की आंते बाहर आ गई। बच्चे के चिल्लाने की आवाज सुनकर उसकी मां दौड़कर आई। घटना के समय बच्चे की मां झोपड़ी के बाहर की तरफ खाना बना रही थी। जब उसने यह नजारा देखा, तो उसके रोंगटे खड़े हो गए। अपने जिगर के टुकड़े को बचाने के लिए वह कुत्तों पर झपटकर उन्हें अलग किया और बच्चे को अपने आगोश में ले लिया। इधर, लहुलूहान अवस्था में बच्चे की हालत देखकर इलाके में सनसनी फैल गई।
यह भी पढ़ें : अशोक गहलोत के निशाने पर कौन? CM भजनलाल, मदन राठौड़ या सचिन पायलट!
बच्चे की हालत बनी हुई है गंभीर
इस दौरान आवारा कुत्तों का कहर मासूम बच्चे पर इस कदर टूट पड़ा कि 5 मिनट तक कुत्ते बच्चे को नाचते रहे। उन्होंने बच्चे का पेट फाड़ दिया। जिसके कारण उसकी आंते तक बाहर निकल गई। इधर, लहू लुहान अवस्था में देखकर बच्चे की मां बदहवास हो गई। बाद में घायल बच्चे को अजमेर के जवाहर लाल नेहरू हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। डॉक्टर ने बच्चे को फिलहाल वेंटिलेटर पर रखा है। बच्चे का इलाज कर रहे डाॅ. जयप्रकाश ने बताया कि बच्चे की सर्जरी भी की जाएगी।
यह भी पढ़ें : दूल्हे ने पहनी नोटों की माला! दो मंजिला लम्बी जिसमें 5 सौ के नोट
पानी के छीटे लगे तो, उदयपुर में सर्राफा व्यापारी पर चाकू मारा!

मनीष बागड़ी, राजनीतिक पत्रकार और द पॉलिटिकल टाइम्स के संपादक हैं। पत्रकारिता में 25 वर्ष से अधिक अनुभव के साथ वे पॉलिटिकल आर्टिकल्स, प्रशासनिक खबरों और विशेष स्टोरीज पर फोकस करते हैं। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखते हैं और IAS, IPS जैसे अधिकारियों से जुड़ी विशेष रिपोर्टिंग करते हैं। अपराध, राजनीतिक रैलियां, सभाएं और ऐतिहासिक स्थलों जैसे विषयों पर भी व्यापक कवरेज किया है। इससे पहले राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1 टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल और दैनिक रिपोर्ट्स.com जैसे प्लेटफॉर्म्स पर कार्य किया। संपर्क: manishbagdi.reporter@gmail.com | वेबसाइट: www.thepoliticaltimes.live






