फिर थार चालक का ‘तांडव’, बाइक चालक को टक्कर मार बेशर्मी से हो गया फरार, Video वायरल

फिर थार चालक का ‘तांडव’, बाइक चालक को टक्कर मार बेशर्मी से हो गया फरार, Video वायरल
Spread the love

अजमेर (दिनेश गहलोत): राजस्थान के अजमेर में सोमवार सुबह हिट एंड रन का रोंगटे खड़े कर देने वाला मामला सामने आया, जहां एक थार चालक ने बाइक सवार को टक्कर मार दी। यह घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। हैरानी की बात है कि बाइक सवार को टक्कर मारने के बाद थार चालक मौके से फरार हो गया। इस दौरान घायल बाइक चालक सड़क पर बेहोश होकर पड़ा रहा। बाद में आसपास के लोगों ने उसे संभाला। घटना का वीडियो वायरल होने के बाद क्षेत्र में सनसनी फैल गई। इधर, थाना पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।

यह भी पढ़ें : ‘CM’ की कुर्सी की जंग! क्या कांग्रेस में वर्चस्व को लेकर गहलोत ही राजस्थान के हाईकमान!

बाइक चालक ने लिया यू टर्न तो कार ने मारी टक्कर

हैरान करने वाली यह घटना किशनगढ़ में सोमवार को सामने आई, जहां अजमेर रोड स्थित एक निजी गेस्ट हाउस के करीब एक बाइक चालक यू टर्न ले रहा था। इस बीच डिवाइडर के सामने से तेज गति से आ रही थार कार चालक ने उसे टक्कर मार दी। टक्कर मारने के बाद चालक ने गाड़ी नहीं रोकी और वहां से फरार हो गया। इस बीच बाइक चालक तड़पता हुआ सड़क पर पड़ा रहा। इस दौरान आसपास के लोगों ने उसे संभाला और निजी कार के जरिए उसे अस्पताल पहुंचाया, जहां उसकी उपचार जारी है।

यह भी पढ़ें : केकड़ी विधायक शत्रुघ्न गौतम ने चलाई रोडवेज बस! वीडियो हुआ वायरल

वीडियो वायरल होने के बाद लोगों में गुस्सा

घटना को लेकर वायरल हुए सीसीटीवी वीडियो में देख सकते हैं कि एक बाइक चालक डिवाइडर से यू टर्न ले रहा था। इस बीच सामने से आ रही थार चालक ने उसे टक्कर मार दी। मानवता को शर्मसार करते हुए चालक ने कार से नीचे उतरकर भी नहीं देखा कि बाइक चालक को कितनी चोट आई है। घटना से बाइक चालक बेहोश होकर गिर पड़ा। इसके बाद जब लोगों ने कार चालक को खरी-खोटी सुनाने का प्रयास किया, तो घायल की बाइक को टक्कर मारते हुए वह फरार हो गया। इस घटना को लेकर अब सोशल मीडिया पर लोगों में काफी गुस्सा है। लोग पुलिस से उनके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग उठा रहे हैं।

पुलिस कार चालक की तलाश में जुटी

घटना की सूचना मिलते ही मदनगंज थाना पुलिस अस्पताल पहुंची, जहां उन्होंने परिजनों से रिपोर्ट ली। इसके अलावा वीडियो वायरल होने के बाद पुलिस कार चालक की तलाश में जुट गई है। सीसीटीवी में कार के नंबर दिखाई दे रहे है। पुलिस का कहना है कि जल्द ही कार चालक को हिरासत मेें लिया जाएगा।

‘CM’ की कुर्सी की जंग! क्या कांग्रेस में वर्चस्व को लेकर गहलोत ही राजस्थान के हाईकमान!

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

Avatar photo

मनीष बागड़ी, Author

पत्रकारिता में पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखने में विशेष रुचि। पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, इसके अलावा IAS, IPS जैसे ब्यूरोक्रेट्स को लेकर विशेष स्टोरी कवर करता हूं। पत्रकारिता के क्षेत्र में अपराध, पॉलिटिकल रैलियां, सभाएं, ऐतिहासिक स्थलों के महत्व जैसे कई विषयों पर भी स्टोरीज की हैं। इस सफर में राजस्थान पत्रिका, दैनिक सच्चा सागर, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,