घर में देह व्यापार! पकड़ा तो उल्टा आरोपी महिलाएं पुलिस से बोली, ‘शर्म नहीं आती क्या’

घर में देह व्यापार! पकड़ा तो उल्टा आरोपी महिलाएं पुलिस से बोली, ‘शर्म नहीं आती क्या’
Spread the love

बूंदी : राजस्थान के बूंदी में पुलिस की हैरान कर देने वाली एक कार्रवाई सामने आई, जहां पुलिस ने एक मकान पर दबिश देकर देह व्यापार कर रहे गिरोह का पर्दाफाश कर दिया। इस दौरान पुलिस ने इस गिरोह लिप्त 15 पुरुष और 7 महिलाओं को गिरफ्तार किया है। एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है, जिसमें देह व्यापार में लिप्त महिलाएं पुलिस को उल्टा शर्म का पाठ पढ़ती हुई नजर आ रही है। पुलिस महिलाओं को पुलिस थाने लेकर जा रही थी, तब आरोपी महिलाओं की महिला पुलिस कर्मियों के साथ बहस हो गई। वह महिला पुलिस कर्मियों को कहते हैं कि आपको बिल्कुल शर्म नहीं आती है क्या?

यह भी पढ़ें : राजस्थान कांग्रेस प्रभारी सुखजिंदर सिंह पुलिस हिरासत में! दिल्ली पुलिस का एक्शन

पुलिस को उल्टा पढ़ाया शर्म नही आने का पाठ

बूंदी पुलिस की यह हैरान कर देने वाली कार्रवाई देवपुरा तहसील रोड पर सामने आई, जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए एक मकान में रेड डालकर देह व्यापार करने वाले लोगों के ग्रुप का पर्दाफाश कर दिया। इस बीच पुलिस देह व्यापार में लिप्त 7 महिलाओं को पुलिस थाने लेकर जा रही थी। इस बीच यह महिलाएं पुलिस को ही उल्टा पाठ पढ़ाते हुए नजर आई। पुलिस की बस से नीचे उतरते समय आरोपी महिलाएं और महिला पुलिसकर्मी उलझ गई। दरअसल, महिला कॉन्स्टेबल ने एक महिला का घूंघट हटाया, तो भड़क गई। इस पर उसने पुलिस कर्मियों को कहा ‘शर्म नहीं आ रही बिल्कुल भी, माफी मांग ली तो भी’। इस घटना वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। इसको लेकर सोशल मीडिया यूजर्स तरह-तरह के कमेंट्स कर रहे हैं।

क्या हुआ था इस कार्रवाई में

बता दे कि बूंदी SP के निर्देश पर जिले में अनैतिक गतिविधियों के खिलाफ पुलिस ने अभियान चला रखा है। इस दौरान देवपुरा तहसील रोड स्थित एक मकान में देह व्यापार किए जाने की सूचना मिली। इस पर पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घर में छिपे हुए 23 लोगों को गिरफ्तार कर लिया। इनमें सात महिलाएं शामिल है। पकड़ी गई कुछ महिलाओं ने राजपूती पोशाक पहन रखी है। पुलिस गिरोह से 3 डिजिटल लेनदेन करने की मशीन, 6 बाइक, 2.50 लाख की नगदी, मोबाइल, कार समेत सामान जब्त किया। इधर, बूंदी में इस कार्रवाई के बाद जमकर चर्चा हो रही है फिलहाल बूंदी पुलिस मामले की जांच में जुटी हुई है।

मनीष बागड़ी प्रोफ़ाइल फोटो

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में ‘स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स’ लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है।

Follow us –
manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,

मनीष बागड़ी, Author

पॉलिटिकल आर्टिकल्स लिखना पसंद है, पत्रकारिता में 20 वर्ष से अधिक का अनुभव है। वर्तमान में नवभारत टाइम्स (NBT) में 'स्टेट पॉलिटिकल आर्टिकल्स' लिखता हूं, पत्रकारिता के इस सफर में राजस्थान पत्रिका, A1टीवी, न्यूज़ इंडिया, Network 10, हर खबर न्यूज़ चैनल, दैनिक रिपोर्टर्स.com जैसे न्यूज़ प्लेटफार्म पर भी कार्य किया है। Follow us - manishbagdi.reporter@gmail.com, www.thepoliticaltimes.live,